Sagar: दो छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने के मामले में परीक्षा केंद्राध्यक्ष को हटाया, प्रतिवेदन कमिश्नर को भेजा

Sagar: दो छात्राओं को परीक्षा से वंचित करने के मामले में परीक्षा केंद्राध्यक्ष को हटाया,  प्रतिवेदन कमिश्नर को भेजा 


   केंद्राध्यक्ष श्रीमती अंजना पाठक
   
सागर 02 मार्च 2023 :  TEENBATTI NEWS.COM
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की 2 मार्च को हुई हिंदी विषय की परीक्षा में दो छात्राओं को 10 मिनट लेट आने पर परीक्षा केंद्र पर न बैठाने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में शिकायत की जांच कलेक्टर श्री दीपक आर्य  द्वारा 3 सदस्यीय कमेटी बनाकर करवाई गई।


जांच कमेटी के प्रतिवेदन के उपरांत कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने केंद्राध्यक्ष श्रीमती अंजना पाठक को तत्काल प्रभाव से परसोरिया केंद्राध्यक्ष पद से हटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल नया केंद्राध्यक्ष बनाने को कहा है । डीइओ  को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए है। मामले का संपूर्ण जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला भेजा गया है।

ये है मामला
सागर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला  परसोरिया हाई में आज कक्षा बारहबी के पेपर देने से दो छात्राओ को केन्द्र अध्यक्ष /प्राचार्य श्री मती  अंजना पाठक ने नियम का हवाला देकर किया वचिंत।छात्राओं का कसूर सिर्फ इतना है कि वह 9.10AM. पर पहुँची थी।वही छातायें पुष्पा लोधी एलुर मानसी लोधी  रहली विधानसभा क्षेत्र के आपचदं ग्राम की रहने वाली है और यह ग्राम परसोरिया से पन्द्रह किलोमीटर दूर है।छात्राओ को वाहन न मिलने के कारण वह दस मिनिट लेट हो गई।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
                               

Share:

Sagar : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान संत कबीर और राजीव नगर वार्ड में

Sagar : कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान संत कबीर  और राजीव नगर वार्ड में 

सागर 2 मार्च 2023। TEENBATTI NEWS.COMआज जिला कांग्रेस कमेटी शहर के तत्वाधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तीन द्वारा संत कबीर एवं राजीव नगर वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रभारी विजय साहू ,आशीष ज्योतिषी,सह प्रभारी सिंटू कटारे , मंडल प्रभारी योगराज कोरी के नेतृत्व मै निकाली गई यात्रा में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार पचौरी, पूर्व विधायक सुनील जैन,,प्रदेश महासचिव मुकुल पुरोहित ,  रमाकांत यादव ,मुन्ना चौबे, प्रदीप पांडे ,आशीष ज्योतिषी , विजय साहू राहुल रजक ने भाजपा शासन मै बढ़ती महगाई,बेरोजगारी की समस्याओं से जनता को अवगत कराते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।।

        आज की  हाथ जोड़ यात्रा में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, पप्पू गुप्ता,पार्षद रोशनी वसीम खान ,महेश जाटव,चमन अंसारी, रवि यादव, राम कुमार पचौरी,रजिया खान राजा सेन, रवि सोनी पवन पटेलमहेश अहिरवारकुंजी लड़िया,भैयन पटेल ,विनोद कोरी,बनती कोरी,बिल्ली रजक ,शाहरुख खान सागर साहू,
नरेश संकत्, शालू पठान काशीरामम प्रजापतिकाशीराम प्रजापति हामिद अंसारी प्रदीप जैन कुल्फी, शिवा राजपूतगोविंद सेन सौरभ खटीक आदि ने घर घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक किया।
Share:

Sagar: पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की जीत पर मनाया जश्न

Sagar: पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की जीत पर मनाया जश्न 

सागर। त्रिपुरा और नगालैंड में मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद शहर के ह्रदय स्थल तीन बत्ती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने  त्रिपुरा और नगालैंड में मिली ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा तथा  राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की
यह ऐतिहासिक जीत दर्शाती है कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास,सबका प्रयास के जिस मंत्र पर चल रही है,उस पर जनता विश्वास कर रही है यह जीत उसी का परिणाम है और आगमी चुनावों में भी पार्टी इसी प्रकार शानदार प्रदर्शन जारी रखेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर संध्या भार्गव,   देवेंद्र कटारे, देवेंद्र फुसकेले, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल, मनीष चौबे आदि मोजूद थे। 
Share:

श्री महालक्ष्मी यज्ञ : गुरु दीक्षा के साथ हुई महाआरती, यजमान परिवार ने माना आभार

श्री महालक्ष्मी यज्ञ : गुरु दीक्षा के साथ हुई महाआरती, यजमान दुबे परिवार ने माना आभार

सागर ,2 मार्च ,2023। TEENBATTI NEWS.COM बमोरी रेंगुवा स्थित पंडित अजय दुबे के कृषि फार्म हाउस पर आयोजित हुए नौ कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ, बुंदेलखंड पंचांग विमोचन, संत समागम एवं देवदास जी बड़े महाराज के दिव्य सत्संग के समापन उपरांत गुरुवार को भव्य दीक्षा समारोह एवं शाम को देवराहा बाबा की महा आरती का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा ली । समापन अवसर पर आयोजन के यजमान पंडित अजय दुबे एवं उनके परिजनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बम्होरी रेंगुवा में दिव्य सत्संग एवं महालक्ष्मी यज्ञ की पूर्णाहुति एवं दिव्य सत्संग के समापन उपरांत दूसरे दिन श्री देव दास जी बड़े महाराज के सानिध्य में गुरु दीक्षा का कार्यक्रम गुरुवार को सुबह से आयोजित किया गया,जिसमे लगभग 1100लोगो ने गुरुदेव से दीक्षा ली । गुरुजी ने कान में मंत्र फूककर दीक्षा दी एवं दीक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प दिलाया । इसके उपरांत यज्ञ स्थल पर ही शाम को  देवराहा बाबा की भव्य आरती का आयोजन देवदास महाराज की उपस्थिति में किया गया । महा आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपने को धन्य माना। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर नाचे और माहौल को भव्य बना दिया।

यजमान परिवार ने आभार माना:-
नौ कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ एवं दिव्य सत्संग के समापन पर यजमान परिवार के सदस्यों ने आयोजन में शामिल हुए सभी संतो, प्रदेश के मंत्रियों,  जनप्रतिनिधियों,  अधिकारियों, पंडित,  पुजारियों  तथा सभी प्रकार से यज्ञ, सत्संग में प्रत्यक्ष,  अप्रत्यक्ष सहयोग करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालु भक्तों, जल व्यवस्था के लिए श्रीराम सेवा समिती का  आभार व्यक्त किया है । आभार मानने वालों में मुख्य यजमान श्रीमती साधना अजय दुबे जिलाध्यक्ष विहिप, पंडित प्रताप नारायण दुबे, अंकित दुबे, प्रतिभा अनिल तिवारी,  शिवानी संजय चौबे,  मनीष सोनी, गोलू अग्रवाल,  पप्पू तिवारी, भरत तिवारी,  शिवप्रसाद तिवारी,  निर्भय सिंह,  सुशील रामकृष्ण तिवारी, राघवेंद्र नायक आदि है ।।
Share:

MP: 413 नगरीय निकायों की शिव वाटिका में लगेंगे 23 हजार 360 पौधे : मंत्री भूपेंद्र सिंह

MP:  413 नगरीय निकायों की शिव वाटिका में लगेंगे 23 हजार 360 पौधे : मंत्री भूपेंद्र सिंह



भोपाल,2 मार्च,2023। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिवस 5 मार्च को सभी 413 नगरीय निकायों में निर्मित “शिव वाटिका“ में 23 हजार 360 पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इसी दिन लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। मंत्री श्री सिंह ने इस आयोजन के संबंध में प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग श्री नीरज मंडलोई, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री भरत यादव और कमिश्नर नगर निगम भोपाल श्री केवीएस चौधरी के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।

नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शिव वाटिका में महिलाओं द्वारा प्राथमिकता से पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन के लिए हर क्षण समर्पित हमारे मुख्यमंत्री के लिए पौध-रोपण जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। पौध-रोपण की तैयारी 3 मार्च से शुरू हो जायेगी। स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से लगाया जायेगा।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा है कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ के अवसर पर पौधारोपण कर बहनें अपने लाड़ले भाई, नर्मदा पुत्र श्री शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिन मनाएंगी। यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना को 5 मार्च 2023 को संपूर्ण प्रदेश में प्रारंभ किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवार की महिला को प्रतिमाह 1000 रूपये राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाएंगे
उसके उपलक्ष्य में महिलाओं द्वारा प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में निर्मित ‘‘शिव वाटिका‘‘ में  पौधारोपण होगा।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में देश में 23 हजार 360 पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 8 बजे संपूर्ण प्रदेश में आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां कल 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगी। स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व से सभी शिव वाटिका में पौधे रोपित किए जाएंगे।

मंत्री श्री सिंह ने कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी हम सभी के लिए सौभाग्य और वरदान हैं  जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों की न सिर्फ चिंता की बल्कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव के नए युग की शुरूआत की।  उन्होंने हम मध्यप्रदेश वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया है। 5 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन है। ईश्वर से हम सभी प्रार्थना करते हैं कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को दीर्घायु प्रदान करें। हम सभी की ऐसी शुभकामनाएं हैं। मुख्यमंत्री जी स्वयं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रति क्षण समर्पित रहते हैं। विगत 2 वर्ष से अनवरत जारी प्रतिदिन पौधारोपण का उनका संकल्प है। 19 फरवरी को ही उनके संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 5 मार्च को जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में समाज के सभी वर्गों की महिलाएं पूरे प्रदेश में वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर जन्मदिन मनाएंगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका की तैयारियों को 4 मार्च को अंतिम स्वरूप दिया जाएगा। सायं 5 बजे तक पौधे निर्धारित स्थानों पर पहुंचा दिये जाएंगे। लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में खासा उत्साह है और वह जन्मदिन के अवसर पर अपने लाड़ले भाई शिवराज सिंह चौहान को उपहार देने को भी उत्सुक हैं। ऐसे में उन्हें शिव वाटिका के माध्यम से यह अवसर प्राप्त होगा।



Share:

कनेरादेव जलाशय के सीपेज सुधार एवं कैचमेंट एरिया बढ़ाए जाने हेतु बैठक

कनेरादेव जलाशय के सीपेज सुधार एवं कैचमेंट एरिया बढ़ाए जाने हेतु बैठक 



भोपाल  02 मार्च 2023.
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट से आज भोपाल में विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने सागर शहर की एकमात्र कनेरा देव जलाशय सिंचाई परियोजना के संबंध में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एसएन मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मुलाकात की श्री जैन ने कनेरा देव सिंचाई परियोजना के जलभराव संबंधी विषय पर चर्चा की, विधायक श्री जैन ने मंत्री श्री सिलावट को बताया कि सागर शहर में वर्ष 2013-14 में कनेरा देव जलाशय का निर्माण किया गया था। उस समय उसकी सिंचाई क्षमता लगभग 110 हेक्टेयर थी परंतु निर्माण के बाद से आज तक वह कभी पूरा  नहीं भर पाया है। किसी स्थान पर सीपेज की समस्या होने के कारण पानी इसमें रुकता नहीं है। इसके संबंध में अनेकों बार अधिकारियों से चर्चा की जा चुकी है परंतु कोई निर्णय नहीं निकल सका है। उन्होंने बताया कि यह जलाशय जिस उद्देश्य से बनाया गया था वह पूर्ण नहीं हो पा रहा है। इसके पूर्व मंत्री के सागर प्रवास के दौरान विधायक श्री जैन द्वारा यह विषय उनके संज्ञान में लाया गया था।जल संसाधन मंत्री के निर्देश पर जलाशय की समस्याओं की जांच हेतु जीएसआई द्वारा 3 बार सर्वेक्षण हो चुका है, मंत्री द्वारा विभाग को चौथा सर्वेक्षण कर अविलंब फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गये हैं। आगामी बारिश के पूर्व इस समस्या के निदान के निर्देश दिए गए, ताकि जलाशय पूर्ण रूप से भरकर अपने अधिकतम स्तर को प्राप्त और सिंचाई संबंधी उद्देश्यों को प्राप्त कर सकें।
Share:

रहस लोकोत्सव मेला : संत रविदास समागम व निःशक्तजन कल्याण शिविर आयोजित

रहस लोकोत्सव : संत रविदास समागम व  निःशक्तजन कल्याण शिविर आयोजित 


सागर 02 मार्च 2023: 
 राजा मर्दन सिंह जूदेव के राज्यरोहण की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रहस मेले का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस संत रविदास समागम व सामाजिक न्यास विभाग द्वारा निःशक्तजन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मंचीय कार्यक्रम की शुरूवात मुख्य अतिथि कर्रापुर आश्रम से पधारे संत पंचमदास जी महाराज व नगर निगम सागर के अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार द्वारा राजा मर्दन सिंह जूदेव, संत शिरोमणी रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। रहस  मेला समिति अध्यक्ष श्री  अभिषेक भार्गव द्वारा सभी संत जनो का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया।


     गढ़ाकोटा के ऐतिहासिक रहस मेला के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक मेला स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया एवं रहस मेला के अध्यक्ष श्री  अभिषेक भार्गव से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने अनुविभागीय अधिकारी रहली श्री गोविंद दुबे को मेला स्थल पर समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


        उन्होने अपने उद्वबोधन में कहा कि अनुयायियों की मांग पर खेत में रविदास मंदिरों का निर्माण किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव को उपस्थित होना था लेकिन  विधानसभा सत्र होने के कारण वे नही पहुंच सके।उनकी तरफ से  श्री अभिषेक भार्गव ने संतो को प्रणाम किया तथा बताया कि रहस मेले का इतिहास रहा है।  यहां आने वाला प्रत्येक हितग्राही लाभार्थी होकर गया है।यहां एक ही पंडाल के नीचे सभी विभागो के स्टाल लगाए गए है। यह पूरे प्रदेश में पहला मेला होगा जहां सामाजिक समरासता के साथ साथ शासन की योजनाओ का लाभ भी मिलता है।सेवा करने के लिए किसी पद की जरूरत नही होती और हमारा संकल्प है कि पद रहे न रहे हमारा परिवार क्षेत्रवासियो के लिए आखरी सांस तक सेवा में रहेगा। उन्होने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र दुनिया से बहुत अलग है, यहां जाति पाति में कोई भेदभाव नही है, और न होने दिया जाएगा।


निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने बताया कि रहली विधानसभा क्षेत्र बहुत विकसित  है। यहां  मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने 40 वर्षो की तपस्या की है ।यह तपोभूमि है,यहां जाति वर्ग के भेद नही है, सभी को समान अधिकार है। मेला रहस बुंदेलखंड का प्रसिद्व मेला है और  अभी तक ऐसा मेला कही नही देखा जहां एक ही पंडाल के नीचे  संतो को सम्मान मिल रहा है।  वही सेवा रूप में हितग्राहियो को लाभों का वितरण भी किया जा रहा है।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
      इन विभागो के लगे स्टाल- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्यानिकी, स्वास्थ्य , महिला व बाल विकास, पशु चिकित्सा, आयुष ऊर्जा, वन, जनपद पंचायत रहली, शिक्षा, सामाजिक न्याय, कृषि उपज मंडी, कृषि, जल संसाधन, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, परिवहन, उद्योग, राजस्व, श्रम, रोजगार कार्यालय आदि। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों ने दिव्यांग व्यक्तियों हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र व सामग्री वितरित की ।
     गढाकोटा रहस लोकोत्सव के प्रथम दिन आज 772 व्यक्ति लाभांवित हुए ,जिन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिया गया।
   अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  गोविंद दुबे ने जानकारी दी है कि मेले मे जिले के सभी विभागों ने अपने 70 स्टॉल लगाए स मेले के प्रथम दिन 788 व्यक्तिओं ने अपने आवेदन पत्र संबंधित विभाग के स्टॉल पर जमा किये स विभिन्न विभागों ने 772 हितग्राहियो को लाभ पहुंचाया गया स समाजिक न्याय विभाग ने 13 दिव्यांगो को ट्राई साइकिल ,25 को कृत्रिम  अंग, 6 श्रवण यंत्र वितरित किये एवं 167 दिव्यागो के प्रमाण पत्र तैयार किये  स मेले मे 91 आयुष्मान कार्ड बनाये गए।

इनकी भी रही उपस्थिति
 नपाध्यक्ष रहली देवराज सोनी,नपाध्यक्ष गढ़ाकोटा दीपा दिनेश लहरिया,शाहपुर देवराज लोधी, नपा उपाध्यक्ष थल्लू अहिरवार अमित नायक,पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय दुबे,मनोज तिवारी,बसंत यादव,मुकेश यादव,महेश कोरी, भरत पांडा, मोनू चौहान, अमित राठौर, संतोष महराज, भागचंद पुजारी, अजुद्दीदास बाबा बलेह, इमारत बाबा सुहागपुरा, मुन्नालाल ठेकेदार जिलाध्यक्ष, सेवकराम दास जी गढ़ाकोटा,रतिराम दास,मालती अहिरवार,चंदन अहिरवार,नंदराम अहिरवार, संतोष रोहित, आश्रम दास, रामदास चांदपुर, सिब्बू दास, कपूरे बाबा, जिला पंचायत सीईओ पी सी शर्मा जनपद सीईओ राजेश पटेरिया,नपा सीएमओ ज्योति शिवहरे,सीएमओ गढाकोटा, शाहपुर धनंजय गुमास्ता, पीडब्ल्यूडी एसडीओ साहित्य तिवारी,उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया।।
         

Share:

Sagar: ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्यों में आई गति

Sagar: ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स निर्माण कार्यों में आई गति


सागर  2 मार्च 2023 ।निगमायुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माणकार्य गति के साथ किया जा रहा है।
सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा अमावनी में बनाएं जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स की सड़क निर्माण विभिन्न लेयरों का कार्य लगभग पूरा किया गया है टॉप सीसी लेयर बिछाने का कार्य प्रगति पर है।ट्रांसपोर्ट नगर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है इसके साथ ही सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण घटक सड़क पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिक केविल बिछाकर मानक अनुसार निर्धारित दूरी पर स्ट्रीट लाईट पोल लगाने के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। लगभग 20 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्प्लेक्स में विभिन्न आवश्यक सुविधाओं सहित 150 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर तक के लगभग 100 प्लॉट तैयार किए गए हैं।प्लॉटसाइज अनुसार प्लॉट के सामने सड़क किनारे वाहन पार्किंग हेतु स्थल उपलब्धता रहेगी। इसके साथ ही कॉमन पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। ताकि ट्रांसपोर्टस द्वारा आसानी से यहां बनाई जाने वाली गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग आदि की जा सके। शहर की विभिन्न ट्रांसपोर्ट कम्पनियों के साथ विचार -विमर्श कर शहर में प्रतिदिन आने-जाने वाले एवं खड़े होने वाले ट्रकों की अनुमानित संख्या के आधार पर इस ट्रांसपोर्ट नगर में लगभग 250 ट्रक एवं बड़े वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के सभी छोटे-बड़े ट्रांसपोर्टरों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यहां विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इन सुविधाओं में बिजली आपूर्ति लाइन, पानी सप्लाई लाइन, ओवर हैड टैंक निर्माण, सुगम आवागमन हेतु व्यवस्थित पहुंच मार्ग, सड़क पर मार्किंग, सुरक्षा हेतु डिवाइडर निर्माण, स्मार्ट स्ट्रीट लाईट एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण आदि शामिल हैं इसके साथ ही सुरक्षित रोटरी का निर्माण भी किया जा रहा है डिवाइडर पर व्यवस्थित प्लांटेशन के साथ ही विभिन्न स्थलों पर सुंदर लेंड स्केपिंग कार्य भी किया जाना है। ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का अधिकांश कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं शेष निर्माणकार्य गति के साथ किए जा रहे हैं। 

इसके पूर्ण निर्माण पश्चात ट्रांसपोर्टस एवं मैकेनिक वर्कशॉप व दुकानों के यहां स्थापित होने के बाद शहर में बड़े वाहनों की अनावश्यक आवाजाही और यहां-वहाँ बड़े वाहनों के पार्क होने पर रोक लगाई जा सकेगी। हेवी वाहनों की शहर में आवाजाही कम होने से अस्त-व्यस्त यातायात समस्या समाप्त होगी और व्यवस्थित यातायात का नागरिकों को लाभ मिलने के साथ ही ट्रांसपोर्टर को भी सुविधा होगी। शहर के अंदर मैकेनिक दुकानों के आसपास ट्रकों की धुलाई, रिपेयरिंग आदि से फैलने वाली गंदगी व अन्य प्रदूषण आदि भी समाप्त होगा और सागर सुगम यातायात के साथ स्वच्छ शहर बनेगा। इस परियोजना से शहर के अंदर बड़े वाहनों से अस्त -व्यस्त यातायात व्यवस्था से होने वाली समस्याओं से जल्दी ही रहवासियों को निजात मिलेगी और आवागमन व्यवस्थित व सुगम होगा।
Share:

Archive