
हथकरघा केंद्र ऐसा लगता है कि जेल नहीं बल्कि सुधार गृह है: शैलेंद्र जैन
सागर। केंद्रीय जेल सागर में सकल दिगंबर जैन समाज सागर के द्वारा श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन आज से किया जा रहा है जो 3 मार्च तक चलेगा। मुख्य अतिथि के रुप में पधारे न्यायमूर्ति मनोहर ममतानी अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश ने अपने उद्बोधन में कहा केंद्रीय जेल सागर में जैन समाज के द्वारा आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से जो हथकरघा उद्योग...