खुरई में लगेगी पं. चन्द्रशेखर आजाद और पं. केसी शर्मा की प्रतिमाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह▪️विप्र समागम का आयोजन

खुरई में लगेगी पं. चन्द्रशेखर आजाद और पं. केसी शर्मा की प्रतिमाः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

▪️विप्र समागम का आयोजन


खुरई, 24 फरवरी,2023। खुरई के दीनदयाल पार्क में शहीद पं चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा और पं केसी शर्मा स्कूल में स्व श्री कृष्णचंद्र शर्मा की प्रतिमाएं दो महीने के भीतर लगाई जाएंगी। खुरई में 53 वर्ष से मनाए जा रहे शहीद पं चंद्रशेखर आजाद के जयंती समारोह को अब प्रतिवर्ष नगर पालिका खुरई के व्यय पर भव्य रूप में मनाया जाएगा। यह घोषणाएं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित विशाल विप्र समागम और भगवान परशुराम जी के मंदिर का भूमिपूजन समारोह में की हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए ब्राह्मण समाज ने मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह का भव्य और आत्मीय स्वागत किया। 

विप्र समागम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन संस्कृति में ब्राह्मण का ऊंचा स्थान है, जो ब्राह्मण का अनादर करता है उसका कभी उद्धार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने अश्वमेध यज्ञ करके संपूर्ण विश्व जीता और जीत कर दान कर दिया। भगवान परशुराम न्याय करते थे इसीलिए उन्हें न्याय का देवता भी माना गया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि खुरई में निर्मित हो रहा भगवान परशुराम जी का मंदिर उनकी जन्मस्थली जानापाव के बाद मध्यप्रदेश में बनने वाला दूसरा भव्य मंदिर होगा। उन्होंने बताया कि मप्र सरकार ने भगवान परशुराम जी के जीवन वृत को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। ऐसे मंदिरों पुजारियों को जिनको जमीन नहीं मिली है भाजपा सरकार ने पांच हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने का निर्णय लिया है। गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की देन है। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जीवन की समृद्धि का आधार विकास है। जब से चुना गया मैंने एक एक क्षण क्षेत्र के विकास के लिए लगाया है। खुरई में धर्म संस्कृति को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया है। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि  जितने मंदिर बीते सात साल में हमने खुरई क्षेत्र में बनाए और जीर्णोद्धार कराए उतने पिछले 70 सालों में नहीं बन सके। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं नियम धर्म, पूजा पाठ वाला ईश्वरवादी व्यक्ति हूं। मेरे किसी से भी व्यक्तिगत मतभेद नहीं। राजनैतिक मतभेद चुनाव के बाद समाप्त हो जाते हैं और सभी को उसके बाद क्षेत्र के विकास में लग जाना होता है। मैं ब्राह्मणों से मुहूर्त निकलवा कर ही चुनाव का फार्म भरने जाता हूं। सबको साथ लेकर चलना राजनैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी को भी दुर्भावना नहीं पालना चाहिए क्योंकि जीवन के अगले क्षण तक का कोई भरोसा नहीं है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यदि फिर भी किसी को लगता है कि मेरे कारण उसे जाने अंजाने में दुख पहुंचा है तो मैं खुले मन से उनसे क्षमा मांगता हूं। मैं सबको विश्वास दिलाता हूं कि जीवन में जितना अवसर मिलेगा मैं खुरई विधानसभा क्षेत्र का विकास करता रहूंगा। 


मंत्री श्री सिंह ने ब्राह्मण समाज की ओर से रखे गए मांग पत्र के अनुसार खुरई में इस वर्ष के अंत तक आवासीय संस्कृत विद्यालय खोल दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने संस्कृत विद्यालयों में 119 भर्तियां कर दी हैं और लगातार यह प्रक्रिया चल रही है। मंत्री श्री सिंह ने तहसीलदार को मंच से ही आदेश दिया कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के सभी लंबित आवेदन एक सप्ताह में निराकृत हो जाना चाहिए और किसी को इसके लिए परेशानी नहीं होना चाहिए। विप्र समुदाय से उन्होंने कहा कि अगले महीने आवास और आवासीय पट्टों के लिए अभियान चलाया जाएगा जिसमें आपके भी प्राथमिकता से स्वीकृत होंगे। 
कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विंग कमांडर रिटायर्ड सतीष शर्मा, श्रीमती कमला नायक, युवा विप्र समाज अध्यक्ष मनोज चौबे, संयोजक संतोष जोशी और प्रफुल्ल दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने पूरे विधानसभा क्षेत्र के विप्र समुदाय से विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावानों को शाल श्रीफल स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली हस्तियों में समाज सेवा में कार्यरत श्रीमती कमला नायक, पं. रामसहाय रिछारिया, पं. चंद्रिका पाराशर, पं. शंभूदयाल मिश्रा, पं. संतोष दुबे, पं. आशीष मिश्रा, संपूर्ण नर्मदा परिक्रमा करने वाले पं. अशोक मुड़ोतिया, पं. हरिओम शर्मा, पं. श्री कृपाशंकर गोस्वामी, शिक्षा के क्षेत्र में पं. केडी गोस्वामी, पं. जगदीश त्रिपाठी, पं. महेश शर्मा, पं. हरिओम तिवारी, लोकगीत गायन में पं. विष्णु पटैरिया, चिकित्सा के क्षेत्र में पं. निशिकांत पाण्डेय, पं. मयंक भूषण पटैरिया, पत्रकारिता के क्षेत्र में पं. संदीप तिवारी, पं. वीरेन्द्र तिवारी, पं. मनोज तिवारी, धर्म के क्षेत्र में पं. प्रमोद व्यास सहित समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

ये रहे मोजूद

समारोह में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत विशंभर दास जी महाराज, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. राजेश मिश्रा, पं. विनोद गुरू, विंग कमांडर पं. अशोक मुड़ोतिया, पं. प्रभुदयाल चौबे, पं. केडी गोस्वामी, पं. विष्णु पटैरिया, पं. चंद्रिका प्रसाद पाराशर, पं. ब्रजेश मिश्रा, पं. शंभूदयाल मिश्रा, पं. प्रदीप दुबे, पं. रजनीश दुबे, पं. जगदीश त्रिपाठी, पं. हरिओम शर्मा, पं. महेश शर्मा, पं. संतोष दुबे, पं. कृपाशंकर गोस्वामी, पं. रामसहाय रिछारिया, पं. प्रमोद व्यास, पं. मनोज तिवारी, पं. वीरेन्द्र तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, पं. हरिओम तिवारी, पं. निशिकांत पांडे, पं. मयंकभूषण पटैरिया, पं. आशीष मिश्रा, पं. लोकनारायण त्रिपाठी, पं. रामेश्वर प्रसाद चौबे, पं. रामस्वरूप समाधिया, पं. विकास पांडेय, समस्त मातृ शक्ति, युवा ब्राह्मण टीम सहित संपूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र के गांवों और नगरों से पधारे विप्रवर और विप्र नारी शक्ति उपस्थित थे।
खुरई में बनेगा शबरी माता मंदिर और जनजातीय सामुदायिक भवनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह

  हमारे जनजातीय समुदाय का योगदान देश की सनातन संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में रहा है। त्रेता युग से हमें उनके योगदान के प्रसंग निरंतर मिलते रहे  हैं। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह उद्गार यहां शबरी जयंती समारोह में आदिवासी समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मंत्री श्री सिंह ने इस कार्यक्रम में खुरई के आदिवासी समुदाय के लिए सामुदायिक भवन और शबरी माता मंदिर के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री श्री सिंह ने शबरी जयंती समारोह में 264 पीएम आवास हितग्राहियों के खातों 2.64 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। 

     मंत्री श्री सिंह ने समस्त जनजाति समुदाय को शबरी माता जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शबरी प्रसंग से पता चलता है कि एक ओर भगवान राम ने समरसता का संदेश दिया दूसरी ओर जनजाति समुदाय नेधर्म और अधर्म की लड़ाई में धर्म का साथ देकर युद्ध में भगवान राम का साथ दिया। अधर्म रूपी रावण को पराजित कर जनजाति समुदाय ने धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान किया। इस अवसर मंत्री श्री सिंह ने खुरई क्षेत्र के जनजातीय समुदाय के गणमान्य नागरिकों का साल श्रीफल से सम्मान किया। 

     मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जनजाति समुदाय सम्मान और विकास चाहता है जो कांग्रेस ने अपने 60 साल के शासनकाल में उसे नहीं दिया। भाजपा की सरकार ने राष्ट्रपति के सर्वोच्च पद पर जनजाति समुदाय की श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को विराजमान किया और जनजातीय कल्याण के लिए सार्थक योजनाओं का सटीक क्रियान्वयन किया। किसी ने नहीं सोचा था कि शहर,गांव और जंगलों में गरीब आदिवासी का पक्का मकान होना चाहिए लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने उन्हें यह दिया है। 


     मंत्री श्री सिंह ने समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी महिलाओं को जानकारी दी कि 5 मार्च से वे लाडली बिना योजना के फार्म भरें। 10 जून तक उनके खातों में एक हजार रुपए प्रतिमाह मप्र की भाजपा सरकार डालना शुरू करेगी। उन्होंने आदिवासी समुदाय को मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा के लिए किताबें, पढ़ाई,फीस, साइकल जैसी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आदिवासी समुदाय को प्रेरित किया। 

     शबरी जयंती के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नन्हींबाई अहिरवार, भाजपा महिला मोर्चा रश्मि सोनी, अर्चना जैन, नीतिराज पटेल, फूल सिंह खुरई, धरमूलाल पथरियाचिंताई, रसाल आदिवासी, जगन आदिवासी, श्यामलाल तिगरा, पुनूलाल ललोई, दशरथ सिंह, कोमल सिंह, भुजबल सिंह, गुलाब सिंह, मोहन सिंह, परसराम, मुन्नालाल, बाबूलाल, छोटेलाल, सुमेर सिंह, रवि पंडा आदिवासी, कल्लू आदिवासी, हल्के सिंह, चंदन आदिवासी, गोविंद आदिवासी, जगदीश अदिवासी उपस्थित थे।





Share:

नरसिंहपुर: शादी समारोह से लौट रही बस पलटी, तीन की मौत, 24 यात्री घायल

नरसिंहपुर: शादी समारोह से लौट रही बस पलटी, तीन की मौत, 24 यात्री घायल

 
नरसिंहपुर ,24 फरवरी,2023.  
 नरसिंहपुर जिले में एक बस के पलट जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए।करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना बीती रात लिंगा गांव में हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘बस एक शादी समारोह से लौट रही थी लेकिन सड़क पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार्तिक गुर्जर (16), पहलवान सराठे (60) और उदयराम ठाकुर (55) नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’
मिश्रा ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे में 24 यात्री घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज करेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।मिश्रा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस को गलत दिशा में चलाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि पारुल ट्रेवल की 35 सीटर यात्री बस क्रमांक एमपी 17 पी 0286 बांसखेड़ा से वैवाहिक कार्यक्रम में जिले के सतधारा ले जाई गई थी। जहां से बस में सवार होकर सभी वापस बांसखेड़ा लौट रहे थे कि करेली लिंगा बाईपास प्रिंस ढाबा के पास बस के चालक ने बस को उल्टी दिशा में दौड़ा दी। बस आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर बस पलट गई।
Share:

SAGAR : कमलनाथ का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी और कांग्रेसियों में झड़प

SAGAR : कमलनाथ का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी और कांग्रेसियों में झड़प


सागर,23 फरवरी ,2023.पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश को मदिरा प्रदेश कहने के बयान के विरोध में भाजपा ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान  कमलनाथ का पुतला दहन करने जुलूस लेकर भाजपाई निकले। इस दौरान तीनबत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के  सामने बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने  भिड़ गए। कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोटे भी आई। 


 दोनो ने जमकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनो में हाथापाई भी हुई। झंडो में लगे डंडों से उलझ पड़े। बाद में कांग्रेस कार्यालय से घूमते हुए भाजपाई निकल गए और फिर कमलनाथ का पुतला जलाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल तैनात था। उपद्रव के दौरान पुलिस बीच बचाव करती नजर आई। 



कमलनाथ का जलाया पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पुतला दहन का कार्यक्रम किया था। सैकड़ों की संख्या में तीन बत्ती पर एकत्रित हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहले कमलनाथ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कमलनाथ का पुलता फूंका। 

 जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि कमलनाथ के बयान से उनकी और पूरे कांग्रेस की मानसिकता अब सबके सामने आ गई है। उनके इस बयान से पूरे प्रदेश की जनता का अपमान हुआ है। हाल में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माताओं-बहनों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश से शराब अहातों को बंद करने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके बाद माताएं और बहनें भाजपा और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं। इसी से बैखलाएं कमलनाथ अब प्रदेश की जनता का अपमान करने में लगे हुए हैं। 

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति हमेशा से शराब को हतोत्सहित करने की रही है। जबकि कांग्रेस सरकार ने शराब को बढ़ावा देने का काम किया है। कांग्रेस सरकार महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकानों को खोलने की तैयारी कर रही थीं, जबकि भाजपा सरकार ने अहातों को बंद करने, मंदिर, शैक्षणिक संस्थाओं से शराब दुकानों को दूर करने का निर्णय लिया है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि  कमलनाथ सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगना चाहिए। इस दौरान श्याम तिवारी, लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, रितेश मिश्रा, मनीष चौबे, भानु प्रताप राजपूत, नितिन सोनी, राहुल वैद्य, विकास केसरवानी, निखिल अहिरवार, नितिन साहू, प्रतीक चौकसे, हरिओम भट्ट, शुभम नामदेव, राजा शुक्ला, आदर्श मिश्रा, दीपक मिश्रा, अंकित सापट, विक्की जाटव, विजय प्रजापति, अंशुल गुप्ता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



कांग्रेस ने धारा 144 का उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज करने की मांग।

 गुरुवार शाम तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का पुतला जलाने आये भाजपा कार्यकर्ताओं को युवा कांग्रेस , सेवादल, एनएसयूआई , पार्षद गणों ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों की अगुवाई में जमकर खदेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का पुतला कांग्रेस कार्यालय के सामने जलाने की मंसूबों पर पानी फेर दिया।


इस दौरान कांग्रेसजनों ने मांग करते हुए कहा कि न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जिला सागर के द्वारा घोषित प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने वालों पर
 दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 का खुला उल्लंघन करने का प्रकरण दर्ज किया जा कर दंडात्मक कार्यवाही की जावे अन्यथा कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। इस दौरान मुकुल पुरोहित, सिंटू कटारे, राहुल चोबे, महेश जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता मोजूद थे। 


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

रिटायर्ड सब इंजीनियर स्व प्रकाश चंद सिंघई का बीएमसी में हुआ देहदान

रिटायर्ड सब इंजीनियर स्व प्रकाश चंद     सिंघई कॉ बीएमसी में हुआ देहदान


सागर। इतवारी निवासी श्री प्रकाश चंद्र सिंघई की पार्थिव देहदान  डॉक्टर सिद्धार्थ राय  शरीर रचना विभाग प्रमुख (एनोटॉमी ) के मार्गदर्शन में  बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर में हुआ। इसके पहले उनके निवास पर अंतिम दर्शन लोगो ने किए । 

देहदान के समय स्वर्गीय प्रकाश सिंघई के बाल सखा समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर व वरिष्ठ नेता भोलेश्वर तिवारी  , गांधी वादी नेता हेमचन्द्र जैन ,पूर्व  विधायक सुनील जैन कमलेश बघेल राकेश मुखारया नरेश यादव,पप्पू गुप्ता,लक्ष्मण सिंह, शैलेन्द्र ठाकुर  बब्बू यादव  रीतेश तिवारी राजेश केशरवानी राकेश राय शरद अग्रवाल मनोज डेंगरे राजकमल केशरवानी भरत तिवारी  विवेक तिवारी निरंजन पाठक नीरज मुखारया, संदीप सबलोक व उनके पुत्र पंकज अतुल आशीष बहन सयोगिता डॉक्टर जिनेश जैन रीवा मोजूद रहे। 



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

जीवन सुधारने यंत्र छोड़कर मंत्रों को अपनाएं : देवदास जी▪️श्री रावतपुरा सरकार,श्री किशोर दास जी का आगमन 24 फरवरी को


जीवन सुधारने यंत्र छोड़कर मंत्रों को अपनाएं : देवदास जी

▪️श्री रावतपुरा सरकार,श्री किशोर दास जी का आगमन  24 फरवरी को




सागर ।मनुष्य जीवन यंत्र पर आधारित हो गया है और भौतिकवादी होने से अब कुछ सहन नहीं होता मनुष्य का शरीर है कि वह मंत्र छोड़कर यंत्र पर आश्रित हो गया है इसीलिए उसका जीवन ऊपर से सुखमय और अंदर से अति कष्टमय  हो गया है । भौतिकवादिता ,यंत्र  छोड़कर हमें मंत्रो की ओर बढ़ना होगा तभीमनुष्य के जीवन का कल्याण होगा ।उक्त  सारगर्भित  उदगार श्री देव दास जी बड़े महाराज ने बमोरी रंगवा में पंडित अजय दुबे के फार्म हाउस पर आयोजित श्री महालक्ष्मी यज्ञ एवं सत्संग के द्वितीय दिवस श्रोता श्रद्धालुओं के समक्ष व्यक्त किए।

श्री देव दास जी महाराज ने पंडित अजय दुबे द्वारा पवित्र नदियों के प्रदूषण तथा आम लोगों एवं संतों की भावनाओं पर किए गये  प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पवित्र नदियों को लोग लाभ की दृष्टि से देखते हैं । नदियों के तीन स्वरूप दैविक मैं विश्वास रखते हैं तो उन्हें नदी भौतिक यानी गंदी दिखेगी । वही संत महात्मा दैविक में विश्वास है तो उन नदियों में दैविक  यानि पवित्रता दिखती है लोग जब कुंभ या किसी पर्व पर नदी में डुबकी लगाते हैं तो वह श्रद्धा का प्रतीक है । यहां तक कि जल भरकर भी ले जाते हैं उस समय उनकी श्रद्धा बलवान होती है और वह दैविक भाव में स्नान करते हैं यदि हम भावना को पवित्र रखें तो हमें पवित्रता नजर आएगी।


शरणागत कभी निराश नहीं होता-:देवदास जी महाराज ने कहा कि भगवान की कृपा आप पर कैसे होती है यह आप पर निर्भर है ।आपका प्रेम, समर्पण, त्याग, स्वभाव, भक्ति जिस श्रद्धा के साथ समर्पित होगी भगवान की कृपा भी आपको उसी रूप में मिलेगी। आप जिसे भी भेजते हैं जपते हैं उसे यदि अपना सब कुछ समर्पित कर देते हैं तो भगवान भी अपने शरणागत को कभी निराश नहीं करता ।उन्होंने कहा कि भक्त ईश्वर के अधीन है ईश्वर मंत्र के और मंत्र जाप के अधीन है । जितना अधिक  मन से  जाप करोगे ईश्वर आपके उतने अधिक करीब आएगा ।भगवान बड़े दयालु हैं जब हम सब कुछ उन पर छोड़ देते हैं तो वह हमें पकड़ लेते हैं।
देवराहा बाबा के मंत्र का जाप करें -:
देव दास जी महाराज ने ब्रह्मलीन संत श्री देवराहा बाबा जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कई चमत्कारिक प्रसंगों का वर्णन किया एवं कहा कि वे महायोगी थे । योगियों के पास 10 माह मुद्राएं होती हैं और देवराहा जी मैं यह सभी विद्वान थी खासकर खेचरी मुद्रा यानी आकाश में भ्रमण करने की शक्ति भी उनके पास थी। इन्ही मुद्राओं के ही उन्हें कभी आहार की जरूरत नहीं पड़ी । दास महाराज ने कहा कि देवराहा बाबा जी के मंत्र ओम देवराय दिगंबराय मंचासीन आए नमो नमः का निरंतर जाप करने से कष्टों का हरण होता है।

तालीचुटकी बजाकर भजन करें -:
महाराज ने कहा कि भक्त बनो तो हनुमान जी जैसे जो सदा राम की शरण में सेवक बनकर रहे हनुमान से बड़ा कोई भाग्यवान नहीं है हनुमान जी हमेशा चुटकी बजाकर भजन करते थे चुटकी और ताली बजाकर भजन करने से ना केवल मन को शांति मिलती है बल्कि भगवान आप के समीप हैं ऐसा मन को प्रतीत होता है।


ऋग्वेद की सूक्त ॠचाओंसे हवन में हो रही आहुति:-

बम्होरी रेंगुवा  ग्राम में अजय दुबे के फार्म हाउस में चल रहे नव कुंडीय हवनातमक महालक्ष्मी यज्ञ के संबंध में पंडित सुरेंद्र शास्त्री एवं पंडित शिव नारायण व्यास ने बताया कि पर्व पर महालक्ष्मी की आराधना हेतु ब्राह्मण यजमान एवं सुयोग ऋग्वेद की श्री सूक्त रचनाओं के द्वारा हवन किया जा रहा है। शास्त्री द्वय ने बताया कि जो यथोचित  समय है इस  काल में यज्ञ ,अनुष्ठान ,यज्ञ की परिक्रमा, यज्ञ की परिचर्या, दान यज्ञ के श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है । महालक्ष्मी यज्ञ में सुबह पूजा-पाठ वेद वाणी से संपूर्ण वातावरण प्रकृति का आभामंडल  धर्ममयशोभायमान हो रहा है ।


ये रहे मोजूद

यज्ञ के मुख्य यजमान साधना अजय दुबे, शिवानी संजय चौबे, प्रतिभा डॉ अनिल तिवारी, रजनी मनमोहन शर्मा, कोमल प्रसाद जोशी, कामना अभिषेक शर्मा, हितेश अग्रवाल ,सुनीता श्याम मनोहर पचोरी, लक्ष्मीबाई कडोरी लाल विश्वकर्मा, वंदना मनीष सोनी, रोहिणी निर्भय घोषी, साधना देवनारायण दुबे, गिरजा बाई रामदयाल प्रजापति, के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में आहुति दे रहे हैं एवं परिक्रमा कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं । इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन ने देवदास जी महाराज पूजा अर्चना की। सत्संग के दौरान पप्पू तिवारी, भरत तिवारी, गोलू अग्रवाल,रामचरण शास्त्री, हरि महाराज, पंडित कुंज बिहारी शुक्ला,शिव प्रसाद तिवारी,


 सुशील रामकृष्ण तिवारी, 
अमित कटारे , राम शर्मा, सुखदेव मिश्रा, अरविंद दुबे,अंकित दुबे, देवव्रत शुक्ला, श्याम मनोहर पचौरी, कुलदीप दुबे, शिव नारायण शास्त्री, मुरारी नायक श्याम पचौरी के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


सन्त  समागम पंचाग  विमोचन  आज -:
 बम्होरी रंगवा स्थित दुबे कृषि फार्म हाउस में दिव्य सत्संग एवं महालक्ष्मी यज्ञ के तीसरे दिवस 24 फरवरी शुक्रवार को सुबह 7:30 से हवन यज्ञ एवं दोपहर 12:00 से गणेश जी दुर्गा जी हनुमान जी के श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा ।तत्पश्चात संत समागम का आयोजन किया गया है जिसमें रावतपुरा सरकार पंडित रविशंकर जी महाराज एवं वृंदावन धाम से पधार रहे किशोर दास जी महाराज एवं विश्व  हिन्दु  परिषद  के राष्ट्रीय मंत्री राजेश तिवारी भी शामिल होंगे। दोपहर में पुरोहित पुजारी विद्वत संघ बुंदेलखंड द्वारा पंडित शिव प्रसाद तिवारी के सानिध्य में तैयार  बुन्देलखण्ड पंचाग का विमोचन किया जाएगा ।रात्रि  8:00 बजे से राधे-राधे मंडल के भजन आयोजन किया गया है।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

राहतगढ वाटर फाल नल अप्रैल के पहले सभी कार्य पूर्ण करें - राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत

राहतगढ वाटर फाल नल अप्रैल के पहले सभी कार्य पूर्ण करें - राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत


सागर 23 फरवरी 2023 .
विकास यात्रा के दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने राहतगढ जलप्रपात के सौन्दर्यीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल के पहले सौन्दर्यीकरण के सभी कार्य पूर्ण करें।
 इस अवसर पर विनोद ओसवाल, जहीर कुरैशी, दक्षिण वन मंडल अधिकारी श्री नवीन गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद सीईओ एसके प्रजापति, पर्यटन विकास निगम के अभियंता श्री पवन धाकड और नगर पालिका अधिकारी मौजूद थे।      
    राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राहतगढ वाटर फाल इस तरह विकसित हो कि जिसे देखने दूर-दूर से लोग आए। आकर्षक पर्यटक स्थल के रूप में पहचान बनाये। बच्चों, बडों सभी के लिए यह आकर्षण का केन्द्र बने। उन्होंने महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए। आवश्यक रंगाई, पुताई, रंगरोगन, वन्य प्राणियों के चित्र, बच्चों की फिशल पटटी, बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था, पेयजल, कैफेटेरिया, आदि की व्यवस्था रहे।
                   
विकास यात्रा में राजस्व मंत्री राहतगढ़ के अनेक ग्रामों में पहुंचे

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत आज विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम चंदनहारी, हिनोतियाकलां, कोलुआ, जैतपुर और मढदेवरा ग्रामों में भ्रमण किया और विकास गतिविधियो एवं उपलब्धियों को ग्रामीणों के साथ साझा किया। उन्होंने विकास यात्रा में ग्रामीणजनों से संपर्क किया और ग्रामों में लाखों रू. की सौगातें दी। राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम चंदनहारी में 26 लाख रू. की लागत से तैयार हुई नल जल योजना का लोकार्पण किया। चंदनहारी वासियों को घर-घर टोंटी से पानी मिलने लगा है। हनौतियाकलां में 3 लाख रू. की लागत से बनने वाले सीमेन्ट कंकी्रट सडक तथा साढे चार लाख रू के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।


इस अवसर पर श्री बुदेल सिंह मानकी, हरिनारायण तिवारी, विनोद ओसवाल, नरेन्द्र सिंह राजपूत, मनोहर सिंह, राम देवलिया, राम विशाल तिवारी, बबलू बरखेडा, अनुराग पाठक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह, तहसीलदार वैभव बैरागी, जनपद सीईओ एसके प्रजापति, सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।
         राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम में स्वामित्व योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
     राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने विकास यात्रा के दौरान कहा कि प्रत्येक गांव में घर-घर टोंटी से पानी मिले इसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत सभी गांव में पेयजल के लिए पाईप लाईन बिछाई जा रही है। जिससे महिलाओं को सुविधा होगी और उन्हें अब हेडपंप और कुए तक पानी भरने नहीं जाना होगा। पानी उन्हें अपने घर पर ही मिलेगा।


    राजस्व मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक  रूप  से सशक्त और मजबूत होना चाहिए। उनके हाथ में पैसा होना चाहिए। इसके लिए सरकार लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रही है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार की राशि दी जाएगी। इस तरह एक साल में 12 हजार रू. की राशि दी जाएगी।
       सरकार द्वारा किसानों के लिए प्रतिवर्ष 10 हजार रू. की राशि दी जा रही है। जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रू. और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 4 हजार रू. शामिल है। गरीबो को निःशुल्क खादान दिया जा रहा है। सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है।
          मुख्यमंत्री कन्या विवाह तथा निकाह योजना में विवाह के लिए 55 हजार रू. की राशि दी जाती है। उज्जवला योजना में रसोई गैस के कलेक्शन दिए गए है।
     गंभीर बीमारियों पर होने वाला खर्च का बोझ गरीब आदमी पर न पडें इसके लिए आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे है। आयुष्मान कार्ड में प्रत्येक परिवार को 5 लाख रू. तक के इलाज का प्रावधान किया गया है। ग्राम चंदनहारी में 205 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। इसी तरह हनोतिकलां में 400 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान बनवा दिए जायेगे। उन्होंने बताया कि हनौतिकलां में 107 प्रधानमंत्री आवास बनाये जा चुके है तथा 200 और बनना है। इसी तरह चंदनहारी में 56 आवास बन चुके है तथा 77 और बनाये जाने है।


   उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्र में पेड काटने की अनुमति तहसीलदार द्वारा दी जाती थी। अब यह अनुमति ग्राम पंचायत द्वारा दी जाएगी। इससे ग्रामीणों को सुविधा होगी।
        उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के 10वी. और 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगें तो ऐसे बच्चों को उनकी तरफ से एक हजार की राशि और उनके माता पिता को आंमत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
                               
Share:

SAGAR:: 56 अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर को कलेक्टर ने दिए नोटिस,कई बड़े नाम

SAGAR:: 56 अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर को कलेक्टर ने दिए नोटिस,कई बड़े नाम


सागर  23 फरवरी 2023 :
सागर जिले की 56 अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नोटिस जारी किए हैं। कलेक्टर श्री आर्य ने नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि समस्त कॉलोनाइजर अपने-अपने पक्ष न्यायालय द्वारा सुनवाई दिनांक को स्वंय अथवा अपने अभिभाषक के माध्यम से अभीलेख साक्ष्य सहित समक्ष में उपस्थित होकर अपना समाधान कारक उत्तर आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने नोटिस में कहा है कि उत्तर प्रस्तुत न करने अथवा प्रस्तुत उत्तर समाधान कारक न पाए जाने की स्थिति में वादग्रस्त भूमि का प्रबंधन मध्यप्रदेश शासन अपने हाथों में ले लेगा, किसी भी प्रकार की विक्रय निर्माण आदि पर स्थगन आदेश जारी किया जावेगा। साथ ही आपके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।


 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रहली के पत्र कमांक- क / री. 1/2023/16 रहली 20 जनवरी के माध्यम से लेख किया गया है कि मौजा जामघाट प.ह.नं. 8 तहसील रहली स्थित भूमि ख.नं. 170/4/1, 170/4/2, 171/1, 171/3, 171/4, 172/2, 172/3 रकबा कमशः 0.29, 0.011, 0.31, 0.40, 0.10, 0.42, 0.42 हे. भूमि पर विक्रेता मेसर्स प्रतीश पिता ऋषभ जैन निवासी पटनाबुजुर्ग तहसील रहली जिला सागर द्वारा स्वयं की निजी भूमि पर बिना वैद्य प्रशासनिक अनुमति के छोटे-छोटे भूखण्ड काटकर विक्रय किया जा रहा है, जो अवैध कॉलोनी विकसित, प्लॉटिंग की श्रेणी में आता है।

इनको  दिए नोटिस

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने 56 कॉलोनी एवं प्लाट विक्रय करने वालों को नोटिस जारी किया है जिन कॉलोनाइजर्स एमएमको नोटिस जारी हुए हैं उनमें  मेसर्स मनुराजा एसोसिएट रहली पार्टनर राजेश पिता शीलचंद जैन साकिन चांदपुर तहसील रहली,  प्रतीश पिता ऋषभ कुमार जैन निवासी ग्राम पटनाबुजुर्ग तहसील रहली, सपना पति प्रतीश कुमार जैन निवासी ग्राम पटनाबुजुर्ग तहसील रहली, प्रहलाद पिता नन्हेभाई कुर्मी निवासी ग्राम पटनाबुजुर्ग तहसील रहली, प्रतीश पिता ऋषभ कुमार जैन निवासी ग्राम पटनाबुजुर्ग तहसील रहली, अर्जुनसींग पिता बुन्देलसींग निवासी तिलीमाफी तहसील व जिला सागर, शैलेन्द्रसींग पिता दौलतसींग निवासी तिलीमाफी, रामनरेश पिता बुन्देलसींग राजपूत निवासी तिलीमाफी, रामनरेश पिता बुन्देलसींग राजपूत निवासी तिलीमाफी, मोहित पिता अभय जैन, निवासी वर्णी कालोनी सागर, राकेश पिता परमानंद कोरी निवासी ग्राम मेनपानी सागर, श्री बालाजी सरकार बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स पार्टनर कपिल पिता प्रकाश साहू, निवासी सागर तहसील व जिला सागर, श्री बालाजी सरकार बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स पार्टनर राहुल पिता कमलेश केशरवानी, निवासी सागर तहसील व जिला सागर,  नितिन पिता गीतालाल, निवासी तिलीमाफी, पुरूषोत्तम पिता बलराम चौरसिया निवासी तिलीमाफी,  सचिन पिता शिवओम सोनीनिवासी सागर, प्रदीप कुमार पिता शीतलचंद जैन निवासी पंतनगर वार्ड सागर,  दिगम्बर उर्फ छिमाधर पिता हीरालाल कुर्मी निवासी ग्राम अर्जुनी सागर, नारायण पिता हीरालाल कुर्मी निवासी ग्राम अर्जुनी तहसील व जिला सागर, चेनसींग पिता हीरालाल कुर्मी निवासी ग्राम अर्जुनी तहसील व जिला सागर, झलकन पिता प्रेमनारायण पटैल निवासी बाघराज वार्ड सागर, दुष्यंत पिता नंदराम कुर्मी निवासी ग्राम अुर्जनी तहसील व जिला सागर,  प्रीतम पिता नंदराम कुर्मी, निवासी ग्राम अुर्जनी तहसील, रीतेश पिता नंदराम कुर्मी निवासी ग्राम अुर्जनी, रीतेश पिता नंदराम कुर्मी निवासी ग्राम अुर्जनी, नीलेश पिता ओमप्रकाश यादव निवासी सागर,  नारायण पिता बिहारीलाल पटैल निवासी सूबेदार वार्ड सागर, शिवम पिता कृष्णकुमार चौरसिया निवासी सूबेदार वार्ड सागर,  डॉ विजय पिता अनंतराम शुक्ला  निवासी नेहानगर मकरोनिया, डॉ संतोष पिता पुरूषोत्तम राय निवासी मकरोनिया ,  कमल पिता राधेश्याम केशरवानी निवासी जवाहरगंज वार्ड सागर, अनिल पिता जेपी श्रीवास्तव निवासी सिविल लाईन सागर,  हरदेव पिता कमला प्रसाद सोनकर, निवासी बरारू, संतोष पिता बाबूलाल पटैल, बरारू,  आनंद पिता श्यामलाल गुरू, बरारू, शेखर पिता कमलाप्रसाद बरारू,  नवीन पिता कमलाप्रसाद बरारू, बबली पिता कमलाप्रसाद बरारू, विनीता पिता कमलाप्रसाद बरारू,  मिथलेश पिता कमलाप्रसाद बरारू, चन्दाबाई बेबा 
कमलाप्रसाद बरारू, रोहित पिता नारायणदास केशरवानी बरारू, निधि पति अजय दुबे बरारू, अजय पिता ज्ञानशंकर दुबे बरारू, स्नेहासींग पिता परेश मजूमदार बरारू, शेख बब्बू पिता अब्दुल रहमान पटकुई, नीरज पिता उमाशंकर पटकुई, गोल्डी केशरवानी पटकुई,  सुनीता पति एस.आर. सिंह, बी.पी. जोस पिता पास्तचन्य पटकुई, आनंद पिता श्यामलाल गुरू, गोकुलधाम कॉलोनी पटकुई, विशाल पिता विनोद गुरू, रामेश्वरम कॉलोनी पटकुई, गुरनाम सिंह पिता सच्चासिंह, तिरूपति कोर कॉलोनी पटकुई, जगदीश पिता श्यामलाल गुरू हरिहर कॉलोनी पटकुई, आर.एफ. मेरी बेबा पास्कल, रामेश्वरम कालोनी, पटकुई,  विनोद पिता श्यामलाल गुरू, रामेश्वरम कॉलोनी, पटकुई, संजीव पिता गीताराम बहुगुणा, बरसाना है।        


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________
                
Share:

Sagar: विकास यात्रा में 1 करोड़ 14 लाख भूमिपूजन▪️105 हितग्राहियों को दिया हितलाभ

Sagar:  विकास यात्रा में  1 करोड़ 14 लाख भूमिपूजन
▪️105 हितग्राहियों को दिया हितलाभ


सागर, 23 फरवरी 2023 .गोपालगंज वार्ड, वृंदावन वार्ड और सिविल लाइन वार्ड की विकास यात्रा नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, गोपालगंज वार्ड पार्षद श्री रुपेश यादव, श्रीमति रोशनी वसीम खान द्वारा झंडा चौक गोपालगंज में कन्या पूजन कर प्रारम्भ की गई।
       विकास यात्रा के दौरान तीनों वार्डो में 35 -35 लाख की लागत से बनने वाले मंगल भवन एवं गोपालगंज वार्ड में रू. 8.70 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी.रोड निर्माण कार्य सहित कुल 1 करोड़ 14 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विकास की इस यात्रा में पीएम स्वनिधि योजना के 43, स्वरोजगार योजना के 4,  एस.एच.जी बैंक लिंकेज 2,  ई.एस.टी.पी. प्लेसमेंट 4, संबल योजना के 8, वृद्धा पेंशन योजना के 21, राशन खाद्य पर्ची के 13 और आवास योजना के 10 हितग्राहियो सहित कुल 105 हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं के हितलाभ पत्र प्रदान किए गये।


        यात्रा के दौरान विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा की 2003 के बाद प्रदेश के विकास ने गति पकड़ी और स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल होते ही सागर के विकास को पंख लगे आज सागर में चारों ओर सैकड़ों परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। शहर की स्मार्ट मॉनिटरिंग के लिए इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार होकर सफलता के साथ संचालित है। इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाकर यातायात व्यवस्थाओं को सुधारने के साथ ही सागर को सुरक्षित बनाया जा सका है। 
उन्होंने कहा की कृषि व सिचाई आदि क्षेत्र में कभी जो पिछड़ा राज्य हुआ करता था मुख्यमंत्री के प्रयास ने वहाँ विभिन्न सिंचाई परियोजनाएं बनवाई और सागर सहित समुचे बुंदेलखंड और प्रदेश में सिचाई रकवा बढ़ने के साथ ही कृषि भूमि का रकवा बढ़ा है। बेहतर सड़कों की सौगात दी है आज सिविल लाइन चौराहा से तिली तिराहा तक और विश्वविद्यालय के सड़कमार्ग महानगरों की रोडो की तर्ज पर बनकर तैयार हैं। 



महापौर श्रीमति संगीता तिवारी ने कहा की विकास की इस लहर में सागर नगरपालिका निगम और स्मार्ट सिटी एक साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है कई परियोजनाओं के पूरे होने से शहर की तस्वीर बदलने की दिषा में षीघ्र ही एक माह के भीतर नगर की डेरियों को शहर के बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा जिससे नगर में मवेसियों के कारण होने वाली गंदगी और यातायात अवरोध समाप्त होंगे। इसके साथ ही अमावनी में लगभग बनकर तैयार हो चुके ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट कम्पनियों के शिफ्ट होने से शहर का यातायात दवाव कम होगा। पेरीफेरी बस स्टैंडों का निर्माण पूरा होने से बसों की शहर के बीच आवाजही समाप्त होगी इससे भी शहर के यातायात दवाव को कम करने में उल्लेखनीय मदद मिलेगी।


       उन्होने कहा कि अटल पार्क और मसवासी स्थित कचरा प्रोसीसिंग प्लांट प्रमुख हैं जो अपनी सफलता के स्वयं परिचायक हैं। अटल पार्क में प्रतिदिन हजारों नागरिक अपने परिवार जनों के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करते हैं। मसवासी कचरा प्लांट में सागर सहित आसपास के क्षेत्रों नगरपालिकाओं का तक कचरा प्रोसेस करने में हम सक्षम बने हैं। इस विकास यात्रा में हम सभी जन प्रतिनिधिगण और अधिकारीगण नित प्रतिदिन निर्धारित वार्डों का भ्रमण कर वहाँ किए गए विकासकार्यों का जायजा लेने के साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचितों को दिलाने में तत्परता से कार्य कर रहे हैं। हमारा सागर तेजी से स्मार्ट सिटी में बदल रहा है।
        

      महापौर प्रतिनिधि डा. सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार जनता की जिंदगी को बेहतर करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है सागर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से महिलाओं बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं दिव्यांगों सहित प्रत्येक रहवासी की उच्च जीवनगुणवत्ता सुनिश्चित करने वाली परियोजनाओं का चयन कर विकासकार्य किए जा रहे हैं। कोरोना काल में जब बच्चों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई ही एक माध्यम थी तब स्मार्ट सिटी द्वारा शहर की 9 स्कूलों में तैयार किए गए स्मार्ट क्लास रूम और सेंट्रल स्टूडियों अद्वितीय रूप से छात्र-छात्राओं के सहयोगी बने। विभिन्न स्कूलों के बच्चों को सेंट्रल स्टूडियो में उपस्थित शिक्षक ने एक साथ ऑनलाइन पढ़ाई कराई। बच्चों को रिकॉर्डेड मटेरियल उपलब्ध कराया इसके साथ ही अन्य कला संबंधित गतिविधियों में भी यह सहयोगी बना। शहर के अधिकांश रहवासियों को ये सब नहीं पता इसलिए इस विकास यात्रा के माध्यम से घर-घर जाकर स्मार्ट सिटी व नगर निगम द्वारा जनता के हित में किए गए परियोजना कार्यों से अवगत कराने के साथ ही केंद्र व राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। 


      इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव, पार्षद श्री शैलेंद्र ठाकुर, रानी अहिरवार सहित डॉक्टर राजू सेन, डॉ लक्ष्मी ठाकुर, सुखदेव मिश्रा, श्याम तिवारी ,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रितेश मिश्रा, गौरीशंकर दक्ष, दीपक दुबे, अनिल नैनधरा, श्रीमती प्रतिभा चैबे, राजश्री चढ़ार, श्री राम कुमार साहू, श्री दिनेन्द्र पांडे, राजेश केषरवानी, टिंकल सैनी ,डॉ डी पी चौबे, महेश जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Archive