Sagar: वर्णी कालोनी में चली गोली, निगम पार्षद का चुनाव लडे मधु गुरु घायल

Sagar: वर्णी कालोनी में चली गोली, निगम पार्षद का चुनाव लडे मधु गुरु घायल


सागर,21 फरवरी,2023.कोतवाली थाना क्षेत्र के वर्णी कॉलोनी में मंगलवार की रात गोली चल गई। घटना में एक शख्स को पैर में गोली लगी है। घायल को बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद बीएमसी में घायल पक्ष के साथ बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।इसमें परकोटा वार्ड से पार्षद का चुनाव लडे मधुसूदन गुरु घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 9 बजे पदम देहाती के दुकान के पास भाजपा से निष्काषित मधु गुरू और लिंक रोड के पास रहने वाले दीपक शुक्ला ने दीपक शुक्ला ने मधु गुरू पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोली मधु गुरू के बाएं पैर में लगी। फायरिंग के बाद वहां बैठे अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से घायल मधु गुरू को तुरंत इलाज के लिए बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उनके पैर से रिवाल्वर की बुलेट निकाली। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। बताया जाता है कि इस इलाके में लोग देर रात तक होने वाली शराबखोरी से भी परेशान है। 


घटना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है, जो पूरे मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है, कि घटना के दौरान कुछ  नेता भी वहां मौजूद थे। सीएसपी केपी सिंह ने बताया कि गोली लगने से घायल शख्स इलाज जारी है, इसलिए उसके बयान अभी नहीं लिए जा सके हैं।  वहीं गोली मारने वाले आरोपी दीपक शुक्ला की भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि मधु गुरू ने हाल ही में हुए नगर निगम के चुनाव में पार्षद के लिए निदर्लीय चुनाव लड़ा था। गोली किसी विवाद या धोखे में चली इसकी जानकारी फिलहाल नहीं लग पाई है। बीएमसी में देर रात घायल को देखने भाजपा और कांग्रेस के कई नेता भी पहुंच गए।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

माता ईश्वर के दिए हुए अनमोल उपहार है केशव महाराज

माता ईश्वर के दिए हुए अनमोल उपहार है केशव महाराज 

सागर। उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित है श्री राम दरबार मंदिर के पीछे कबीर वाटिका पार्क पार्क में ब्रह्मलीन संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी का अनुसरण करते हुऐ गृहस्थ संत पंडित श्री अनिल शास्त्री जी महाराज के प्रिय शिष्य केशव महाराज जी के सानिध्य में  हो  रहे,राष्ट्र कल्याण हेतु महारुद्र यज्ञ एवं महा रुद्राभिषेक  के षष्ठम दिवस पर विशाल जनसैलाब उमड़ा प्रातः अशंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण हुआ दोपहर में भगवान शिव का षोडशोपचार विधि के साथ में पूजन अर्चन किया गया, सायं कालीन बेला में श्रद्धेय केशव महाराज जी के द्वारा भगवान शिव का विवाह की कथा सभी भक्तों को श्रवण कराई गई कथा में भगवान शिव की झांकी को देख कर के सभी भक्तों मंत्रमुग्ध रह गए ,केशव महाराज जी ने कथा मैं कहा कि भगवान शिव और देवी पार्वती जगत के माता-पिता है "जगत: पितरौ बंदे  पार्वती परमेश्वरौ " जिस तरह से हम परमात्मा में अपनी आस्था रखते हैं और उनको  हम अपना इष्ट मानकर  है तो हम मनुष्यों को चाहिए कि,हम अपने माता-पिता में भी उतनी ही आस्था रखें जितनी हमारी भगवान शिव और पार्वती में हो, भगवान के दिए हुए अनमोल  उपहार हैं हमारे माता-पिता , क्योंकि यह हमारा लालन पालन पोषण निस्वार्थ भाव से करते हैं कितनी भी विषम परिस्थितियां हो, चाहे आर्थिक विषम परिस्थिति हो गए उसमें भी यह हमें पढ़ाई लिखाई विद्या अध्ययन कराते हैं और हमें एक योग्य व्यक्ति बनाने का हर संभव प्रयास करते हैं जो संताने ने अपने माता पिता को बड़े होकर कष्ट प्रदान करती है  उन्हे रुलाती है उनके दिए हुऐ अच्छे संस्कार ग्रहण नहीं करती निश्चित रूप से उनका जीवन सार्थक नहीं हो सकता भलेही वह कितना पैसा धन कमा ले, सबसे बड़ा धन माता पिता की प्रश्नता में है,
ईश्वर भी बुरी  संतान को द्वारा किया हुआ  पूजन स्वीकार नहीं करते, क्योंकि ईश्वर का स्वरूप ही माता-पिता है हमारे घर में यह हमें मान कर अवश्य रखना चाहिए , जिस घर में माता-पिता का सम्मान जिस घर में स्त्री का सम्मान होता है वही देवता निवास करते हैं और वह घर ही स्वर्ग है
माता पिता का प्यार निस्वार्थ होता है और वह हमारी खुशियों के लिए अपनी खुशियों को त्याग देते हैं। बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाए पर वह माँ बाप के लिए हमेशा छोटे ही रहते हैं। दुनिया का कोई भी रिश्ता झूठा हो सकता है लेकिन माँ बाप का रिश्ता हमेशा सच्चा होता है। माता पिता हमेशा अपने बच्चों को सफल होते हुए देखना चाहते हैं और उनकी जरूरतें पूरी करते हैं।
माता पिता की ममता और त्याग का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते हैं पर हमें भी उन्हें खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। आधुनिक समय में लोग माता पिता के महत्व को भूलते जा रहे हैं और उनसे सही तरीके से बात भी नहीं करते हैं। बच्चे बड़े होते माँ बाप का प्यार भूल जाते हैं और उन्हें वृदाश्रम छोड़ आते हैं जो कि बहुत गलत है। हमें अपने माता पिता का कहना मानना चाहिए और उन्हें खुश रखना है। माता पिता अद्वितीय है उनके समान दुनिया में दुसरा कोई भी नहीं है। हमें हमेशा अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह जीवन में सिर्फ एक बार ही मिलते हैं।शिवलिंग निर्माण मे प्रमुख रूप से अखिलेश मोनी केसरवानी उत्तम सिंह ठाकुर सिद्धार्थ सिंह बामोरा ,अभिषेक गौर राजा रिछारिया अनुश्री शैलेन्द्र जैन प्रतिभा चौबे मेधा दुबे, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार प्रमोद उपाध्याय गोल्डी ठाकुर अशुल परिहार रशाक तिवारी सीताराम सेन विवेक सक्सेना लोकेश तिवारी अंजुल शुक्ला हेमंत रैकवार रुकमेश तिवारी नितिन रठौर नीरज पटैल अखिलेश गौर सहित बडी संख्या मे शिवभक्त उपस्थित रहे।


____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

विकास यात्रा: मंत्री गोविंद राजपूत ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया

विकास यात्रा: मंत्री गोविंद  राजपूत ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया



सागर  21 फरवरी 2023।
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत आज विकासखंड राहतगढ़ के ग्राम मीरखेडी, किशनपुर, रूसल्ला, कठोंदा, लच्कयाई ग्रामों में भ्रमण किया। उन्होंने विकास यात्रा में ग्रामीणजनों से संपर्क किया और ग्रामों में लाखों रू. की सौगातें दी। राजस्व मंत्री ने स्वामित्व योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने इन ग्रामों की विकास यात्रा के दौरान कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
 इस अवसर पर श्री ऋषभ ओसवाल, अमित राय, विनोद ओसवाल, रामशरण राय, जहीर हुसैन, सुरेश कठोंदा, भगवान सिंह पटेल, विजय सिंह, बालकिशन, सतीश राय, तहसीलदार वैभव बैरागी, जनपद सीईओ एसके प्रजापति, सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।


राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार एक तरफ सड़क, पुल, पुलिया, स्कूल भवन, पेयजल के लिए कार्य कर रही है। वही दूसरी ओर विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाएं संचालित कर सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम मीरखेडी में पेय जल समस्या के निराकरण के लिए 45 लाख रू., किशनपुर में 40 लाख रू., और रूसल्ला में पेयजल के लिए 35 लाख रू. की राशि दी गई है। जिससे घर-घर टोंटी से पानी मिलेगा। उन्होंने बताया कि मीरखेडी में सुदूर सडक के लिए 20 लाख रू., हाई स्कूल की मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख रू., माता मंदिर के लिए डेढ लाख, रविदास मंदिर के लिए एक लाख रू. की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि मीरखेडी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 73 आवास बनाए गए है, तथा 22 और स्वीकृत किए गए है। इसी तरह 375 आयुष्मान कार्ड बनाये गए है।
राजस्व मंत्री ने कहा कि ग्राम किशनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 42 आवास बनाये गए है तथा 10 और मंजूर किए गए है। उन्होनें किशनपुर के बडे मंदिर की रंगाई पुताई के लिए एक लाख रू देने की घोषणा की।

Share:

सागर में विकास यात्रा में 63.41 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

सागर में विकास यात्रा में  63.41 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन 



सागर। विकास यात्रा के 11 वे दिन सागर की विकास यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर भीतर बजार जवाहर गंज वार्ड से प्रारम्भ होकर लाजपत पुरा वार्ड, गऊघाट मंदिर होते हुए परकोटा वार्ड के साईं मंदिर के पास सम्पन्न हुई। इस विकास यात्रा में नगर विधायक  शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी, निगमाध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी, संबंधित वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि गण और नागरिक गण शामिल हुए।विकास यात्रा में पूर्व सांसद श्री लक्ष्मी नारायण यादव भी शामिल हुए।

विकास यात्रा में  63.41 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। विकास यात्रा के दौरान परकोटा वार्ड में 34.75 लाख की लागत से बनने वाले मंगल भवन एवं 16.66 लाख की लागत से नाली निर्माण एवं सीसीरोड निर्माण, 12 लाख की लागत से स्मार्ट आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। साथ ही संबल योजना के 6, स्वरोजगार योजना के 3 हितग्राहियों, सहित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 36 हितग्राहियों को पेंशन का हितलाभ, 15 हितग्राहियों को राशन पर्ची का हितलाभ, 14 हितग्राहियों को आवास योजना के अंतर्गत हितलाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा 32 हितग्राहियों को पीएम स्वानिधि , 2 बैंक लिंकेज और 4 हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण हितलाभ पत्र दिया गया।


नगर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि अपने इतिहास को संजोकर रखना अत्यंत आवश्यक है। जो समाज अपना इतिहास भुला देता है उसे दुनिया भुला देती है। स्मार्ट सिटी के द्वारा प्रथमिकता से सागर के गौरवशाली इतिहास की गवाह धरोहरों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। सागर किले के नजरबाग पैलेस का सुंदर कायाकल्प किया गया है। परकोटा दीवार पर पेंट और लाइटिंग कर सुंदर बनाया गया है। इसके साथ ही ऐतिहासिक झील, कुओं, बावड़ियों, ऐतिहासिक ईमारतो जैसे मोराजी स्कूल, सर्किट हाउस आदि का सुंदर पुनर्विकास कर सहेजने का कार्य किया जा रहा है। 


महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा की अहाता बंदी जैसे संवेदनशील आबकारी नीति बनाकर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी ने मध्यप्रदेश और सागर के विकास को गति देने और समाज सुधार के साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक और अनमोल मोती पिरोने का कार्य किया है। इसके लिए यहां उपस्थित हम सभी महिलाएं माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हैं। नशे को हतोत्साहित करने वाली इस नीति से महिलाओं बच्चियों के साथ ही कई परिवारों को संबल मिलेगा नागरिक नशे से मुक्त होकर अपने शहर प्रदेश व देश के विकास में सहयोगी बनेंगे। इस दौरान यात्रा में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद व आभार दिया।
महापौर प्रतिनिधि श्री सुशील तिवारी ने कहा कि सागर के विकास की यात्रा 2003 के बाद जनता के आशीर्वाद से प्रारम्भ हुई जो आज सागर को एक स्मार्ट सिटी बनाते हुए निरंतर चलती जा रही है। स्मार्ट सिटी के हजार करोड़ के बजट से शहर विकास के विभिन्न आयामों पर सतत कार्य किए जा रहे हैं। स्मार्ट रोड फेस-1, रोड फेस-2 एवं रोड फेस-3 में सागर की मुख्य सड़क मार्गों का स्मार्ट रोड कॉरिडोर, फोर लेन, टू लेन सड़कों के रूप में चैड़ीकारण कर सुंदर व व्यवस्थित निर्माण किया जा रहा है।
 
परकोटा वार्ड के पार्षद श्री शैलेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिषद को बने अभी 6 महीने हुए हैं इस दौरान परकोटा के 72 नागरिकों को केंद्र व राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है और प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये रहे मोजूद
विकास यात्रा में पार्षद  श्री शैलेन्द्र ठाकुर, पार्षद श्रीमति सुमन रामराकेष साहू, एडव्होकेट श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद श्री नरेश यादव, विकास यात्रा प्रभारी श्री रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष श्री मनीष चैबे ,श्री विक्रम सोनी ,श्री रितेश मिश्रा सहित, श्री डब्बू साहू, श्री निकेश गुप्ता ,अर्पित पांडे ,जय श्री चढ़ार, सोमेश सोनी, भरत माते सहित हजारों की संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

Share:

खुरई विधानसभा के 7 ग्रामों में 85 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन/ लोकार्पण

खुरई विधानसभा के 7 ग्रामों में 85 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन/ लोकार्पण


 खुरई। प्रदेश सरकार की विकास यात्रा ने खुरई के 7 ग्रामों का दौरा किया। विकास यात्रा को संबोधित करते हुए श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने बहनों के कल्याण के लिए लाड़ली बहना योजना बनाई है। श्रीमती सरोज सिंह ने उपस्थित बहनों से आग्रह किया कि आगामी माह के पहले सप्ताह में इस योजना के आवेदन का काम शुरू हो जाएगा, आप इसमें आवेदन जरूरी करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपके ग्राम में ही शासन के अधिकारीगण आकर आपके आवेदन भरने का काम करेंगे।

     विकास यात्रा खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी, गोलनी, नारधा, बलऊ, सिंगपुर, कुमरोल व पिपरिया गौड़ पहुंची। विकास यात्रा की मुख्यअतिथि श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम कुमरोल में आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने इन ग्रामों में 31.96 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व 53.42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने सिंगपुर में 326.33 लाख के 3.60 किमी लम्बे सिंगपुर से तलापार मार्ग का भूमिपूजन भी किया।  

खुरई क्षेत्र के विकास से प्रभावित होकर भाजपा में हुए शामिल

 विकास यात्रा ने मंगलवार को खुरई के 7 ग्रामों का दौरा किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के समक्ष अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। ज्ञातव्य है कि खुरई शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रिम विधानसभा क्षेत्र है। क्षेत्र में मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा अनेकों सौगातें दीं जा रहीं हैं। जिससे प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। श्रीमती सरोज सिंह ने समस्त नवागत कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया है। 
 सदस्यता लेने वालों में ग्राम बेरखेड़ी से सदस्यता लेने वालों में अरविन्द ठाकुर, विशाल यादव, संदीप यादव, राजाबाबू अहिरवार, गोलू अहिरवार, मुरलीधर अहिरवार, जाहर अहिरवार, श्याम आदिवासी, बलराम यादव, हेमंत लिटोरिया, रूपसींग राय, अभिषेक राय, ग्राम गोलनी से रामजी पस्तोर, चंदन अहिरवार, भगवानदास अहिरवार, अभिषेक अहिरवार, राहुल सेन, सुमेर रैकवार, जोधन सिंह अहिरवार, श्रीमती माया मोहन अहिरवार, श्रीमती रानी कुशवाहा, बसंतराम अहिरवार, सनतकुमार अहिरवार, रामचरन अहिरवार, छोटू रजक, रूपेश अहिरवार, अखिलेश अहिरवार, श्रीमती दीपती अहिरवार, कमलेशरानी अहिरवार, संध्यारानी अहिरवार, मुन्देश अहिरवार, नीलेश रजक, ग्राम नारधा से नीलेश कुशवाहा, प्रवेन्द्र अहिरवार, थानसींग अहिरवार, रामदास अहिरवार, तिलक अहिरवार, मनोज सेन, रूपेश यादव, राजू आदिवासी, जीवन यादव, रवेन्द्र रघुवंशी, भैयालाल आदिवासी, ग्राम पिपरियागौंड़ से कमल आदिवासी, जितेन्द्रर आदिवासी, दबतर आदिवासी, सुषमा, विश्वास, सोनकुवर, साधमा, सोनम बाई, गोदन बाई, गुरौ बाई मुख्य रूप से शामिल हैं।

85.38 लाख के विकास कार्य के लोकार्पण, भूमिपूजन


     विकास यात्रा के दौरान श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम बेरखेड़ी में 2.5 लाख लागत के सामुदायिक भवन व 1 लाख के चबूतरा निर्माण का शिलान्यास, गोलनी में 10.48 लाख लागत के सीसी रोड एवं आईटी सेंटर गोलनी, 5.76 लाख के आरसीसी नाली निर्माण व 2 लाख के पाईप लाईन विस्तारीकरण का लोकार्पण, नारधा में 6.28 लाख लागत के आरसीसी नाली निर्माण, 9.97 लाख के सीसी रोड, 4 लाख के सामुदायिक भवन का लोकार्पण व 2 लाख लागत के पाइप लाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन, बलऊ में 2 लाख लागत के टीनशेड व 4 लाख लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, सिंगपुर में कुमरोल में 2 लाख लागत के पाइप लाइन विस्तारीकरण व 13.84 लाख के अमृत सरोवर को भूमिपूजन, पिपरिया गौड़ में 3.62 लाख के सामुदायिक स्वछता परिसर व 3 लाख लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन और 14.93 लाख लागत के चैकडेम का लोकार्पण किया। 

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ

श्रीमती सरोज सिंह ने बताया कि आवास योजना में बेरखेड़ी, गोलनी, नारधा, बलऊ, सिंगपुर, कुमरोल और पिपरिया गौड़ में अब तक 577 हितग्राहियों को पीएम आवास योजना का लाभ, आवास प्लस की सूची में 128 शेष हितग्राही, 483 हितग्राहियों को पेंशन, स्वच्छ भारत अंतर्गत लाभांवित 1083 हितग्राहियों को लाभ दिया गया है। वहीं 2322 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड व 50 को ई-संबल कार्ड्स का वितरण किया गया है। 

     गावों में हो चुके हैं करोड़ों के विकास कार्य- श्रीमती सरोज सिंह ने विभिन्न ग्रामों में अपने संबोधन के दौरान बताया कि ग्राम बेरखेड़ी में 2.81 करोड़, गोलनी में 2.09 करोड़, नारधा में 5.61 करोड़, बलऊ में 11.70 करोड़, सिंगपुर में 8.27 करोड़, कुमरोल में 18.51 करोड़, पिपरिया गौड़ में 1.14 करोड़ के विकास कार्य किए गए हैं। इन विकास कार्यों में प्रधानमंत्री आवास, सीसी सड़कें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, प्राथमिक शाला भवन, मुक्तिधाम, आंगनवाड़ी भवन, नाली निर्माण, टीनशेड, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण सहित अनेक विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा संबल योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री भूस्वामित्व योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को निरंतर दिया जा रहा है।

     इस अवसर पर जितेन्द्र सिंह धनोरा, जमना प्रसाद, राजेन्द्र नगदा, अंकित ठाकुर, ओमप्रकाश घोरट, पुष्पेन्द्र ठाकुर, देवी सींग लोधी, ऋषिराज खेरा, क्रोध विश्वकर्मा, सौरभ सैनी, राजकुमार राजपूत, पिंटू सिमरिया, सचिन पटैल, राजपाल राजपूत, जगभान सिंह, मूरत सिंह, रघुराज सिंह, सुदामा सिंह, निरंजन सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, मुसाब सिंह, अनिल सेंगर, दीपेश राजपूत, राजकुमार लिटोरिया, ओमकार दुबे, जगतप्रसाद राय, वीरसींग यादव, रामेश्वर राय, विशाल, द्वारका, लाखन ठाकुर, हल्के अहिरवार, कम्मोद अहिरवार, रोहित अहिरवार, गोलू अहिरवार, रत्तू अहिरवार, अरविंद ठाकुर, हरीसींग ठठाकुर, नारान ठाकुर, महादेव यादव, हरिराम यादव, द्वारका राय, राममिलन, नरेन्द्र सिंह, शान्तनू, इन्दर सिंह, गुड्डे सरपंच सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। 


Share:

Sagar: कांग्रेसजनों ने एआईसीसी डेलीगेट चुने जाने पर किया भव्य स्वागत।

Sagar: कांग्रेसजनों ने एआईसीसी डेलीगेट चुने जाने पर किया भव्य स्वागत।


सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की 24 फरवरी से होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के पूर्व कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से चुने गए एआईसीसी डेलिगेट्स घोषित कर दिए हैं । जिनमे मध्य प्रदेश मध्य से चुने गये डेलिगेट्स में सागर जिले के 05 नेता शामिल है जिनमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश जैन,देवरी विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव एवं और पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर को एआईसीसी डेलीगेट चुने जाने पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कांग्रेसजनों के साथ तीन बत्ती गौर मूर्ति स्थित सर हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


 तत्पश्चात स्थानीय कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती पर आतिशबाजी कर पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी और भूपेंद्र गुप्ता के भाई प्रदीप गुप्ता पप्पू का फूल मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार पचौरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना चौबे, प्रदीप गुप्ता पप्पू, रमाकांत यादव,जितेंद्र रोहन,राकेश राय, रामकुमार पचौरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,बलराम साहू, प्रमिला सिंह राजपूत, राजेश उपाध्याय, बृजेंद्र नगरिया, आर.आर पाराशर, अवधेश तोमर, शैलू तोमर,मुन्ना विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण सोनाकिया, दीनदयाल तिवारी,रवि सोनी, महेश जाटव, पार्षद ताहिर खान, चमन अंसारी, प्रदीप कुल्फी,अशरफ खान,जगदेव ठाकुर, फिरदोस कुरेशी, आनंद हेला,गोलू पचौरी, हरिश्चंद्र सोमवार, आदित्य चौधरी,राहुल रजक, रजिया खान, रूपेश जड़िया,अभिषेक पाठक, अबरार सौदागर, जय रैकवार, शाहरुख खान, जयदीप तिवारी, घनश्याम पटेल, साजिद राइन,आदिल राइन, अक्षत कोठारी,राजेंद्र साहनी,दीपक कुर्मी, राजेश यादव, राजेश श्रीवास, गंगाराम केमले,कल्लू पटेल, कमलेश ठाकुर, अंबुज चौहान,रोहित वर्मा, अंकुर यादव, दुलीचंद सकवार आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अल्प प्रवास पर पहुंचे सागर▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी से राजनीतिक गतिविधियों पर की चर्चा

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अल्प प्रवास पर पहुंचे सागर
▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी से राजनीतिक गतिविधियों पर की चर्चा


भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी मानसिंह राठौर अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे जहां युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल होने के बाद श्री राठौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के भगवानगंज स्थित निवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के एआईसीसी डेलीगेट ( सदस्य ) चुने  जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए श्री चौधरी से सागर जिले की राजनैतिक गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस दौरान पूर्व सरपंच अवधेश सिंह,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, प्रदेश सचिव आशीष चौबे,नगर अध्यक्ष कार्तिक रोहण,जयदीप तिवारी,जैद खान, सौरभ खटीक,जयदीप तिवारी अनुज सेन आदि मौजूद थे।

Share:

भव्य कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ प्रारंभ ▪️दिव्य सत्संग और यज्ञ 22 फरवरी से

भव्य कलश यात्रा के साथ नवकुंडीय श्री महालक्ष्मी यज्ञ प्रारंभ 
▪️दिव्य सत्संग और यज्ञ 22 फरवरी से


सागर,21 फरवरी,2023। सागर के इतिहास में पहली बार 9 कुंडीय और 9 दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन
 भोपाल बीना बायपास रोड स्थित बमोरी  रेंगुवा में दुबे फार्म हाउस पर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ एवं दिव्य सत्संग से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्रों में, सिर पर कलश लिए चल रही थी । बग्गी में संत श्री देव दास जी महाराज एवं यजमान दुबे परिवार के सदस्य सवार थे।

 
सागर शहर के ग्राम बमहौरी रैंगुवा में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय दुबे एवं उनके परिवार द्वारा पहली बार 9 कुंडीय महायज्ञ एवं 22 फरवरी से संत श्री देव दास जी महाराज के दिव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ के पूर्व यज्ञ एवं कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश  लेकर चल रही थी। यात्रा में बैंड बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे ।



यात्रा में शामिल बग्गी पर दिव्य सत्संग के कर्ता पंडित देव दास जी महाराज एवं अन्य बगगियों पर यजमान दुबे परिवार के सदस्य सवार थे। कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई बमहोरी रेंगुवा ग्राम स्थित सिद्ध धाम हनुमान मंदिर पहुंची जहां षोडषोपचार पूजन, वरुण पूजन,ब्रमहकूप पूजन हुआ।


 तत्पश्चात यजमान की क्रियाओं के तहत स्नान में दस विधि स्नान, प्रायश्चित संकल्प, पंचांग पूजन की क्रियाएं पंडितों द्वारा विधि विधान से संपन्न कराई गई। ब्रह्मकूप से कलश यात्रा वापस महालक्ष्मी यज्ञ स्थल पहुंची जहां विधि विधान से षोडषउपचार पूजन विधान के साथ यजमानों एवं पंडित पुरोहितों का मंडप  प्रवेश हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

22 फरवरी के कार्यक्रम:

श्री नव कुंडी महालक्ष्मी यज्ञ 22 फरवरी बुधवार को सुबह 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। तत्पश्चात दोपहर 2:30 बजे से संत देव दास जी [बड़े महाराज]के सानिध्य में दिव्य सतसंग का आयोजन किया जाएगा।


ये रहे मोजूद

शोभायात्रा में मुख्य यजमान अजय दुबे, पंडित प्रताप नारायण दुबे,अंकित दुबे, अनिल तिवारी, भरत तिवारी, पंडित राम चरण तिवारी, मदन गोपाल शास्त्री, मस्तराम घोसी, सुशील पांडे, संजय चौबे,पप्पू तिवारी, राम शर्मा इंद्रजीत दुबे ,कपिल स्वामी, बसंत चौरसिया, उमेश सराफ, रत्नेश रावत, राघवेंद्र नायक,  कुंज बिहारी, योगेश दीक्षित,  रामकुमार  सुमरेड़ी,सुरेश नारायण दुबे, राघवेंद्र नायक,अंकित दुबे,योगेश दीक्षित,इंद्रजीत दुबे,सुशील तिवारी, शिवनारायण गोस्वामी, जस्सी सरदार, अमित कटारे,शिवम तिवारी, विवेक गोतम, राजीव राठौर,राजाकृष्ण शास्त्री, मदनगोपाल शास्त्री, बालमुकुंद  शास्त्री, सुंदरलाल बचकैया,शैलेष केशरवानी, विनय मिश्रा गुड्डा चौरसिया आदि उपस्थित थे।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



 
Share:

Archive