Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : जिला पंचायत की स्थाई समितियों के निर्विरोध चुनाव▪️आपसी सामंजस्य और मिलजुल कर करेंगे विकास: हीरा सिंह राजपूत

SAGAR : जिला पंचायत की स्थाई समितियों  के निर्विरोध चुनाव▪️आपसी सामंजस्य और मिलजुल कर करेंगे विकास: हीरा सिंह राजपूत सागर। मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्देशानुसार जिला पंचायत, सागर के चुनाव संपन्न होने के एक माह के भीतर 6 स्थाई समितियों का गठन करना आवश्यक होता है, जिसके परिपालन में आज दिनांक 07 सितंबर 2022 दिन बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत जी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में दोप. 12.00 बजे...
Share:

अवैध रूप से सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर को सजा

अवैध रूप से  सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर को सजा भोपाल। भोपाल की एक अदालत ने अवैध रूप से सोनोग्राफी करने वाले डाक्टर को एक साल की सजा सुनाई है। जनसंपर्क अधिकारी लोक अभियोजन  भोपाल संभाग  मनोज त्रिपाठी ने बताया कि  न्यायालय अमर सिंह सिसोदिया, सीजेएम, भोपाल ने आपराधिक प्रकरण क्रमांक 5470/15, कलेक्टर एवं समुचित प्राधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी, भोपाल के प्रकरण में (आरोपी) डॉ. सचिन गुप्ता पिता स्व. देवेन्द्रक गुप्ता उम्र 41...
Share:

भारत जोड़ो पदयात्रा :शहर और ग्रामीण कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने किया गया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

भारत जोड़ो पदयात्रा :शहर और ग्रामीण कांग्रेस और युवा कांग्रेस  ने किया गया सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन सागर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत पर जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस और  नरयावली आदि क्षेत्रों में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।विजय टाकीज चौराहे पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रार्थना सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन...
Share:

विश्व शांति दूत कार्यक्रम के लिए शालिनी जैन बनी स्टेट कोऑर्डिनेटर

विश्व शांति दूत कार्यक्रम के लिए शालिनी जैन बनी स्टेट कोऑर्डिनेटर सागर 7 सितंबर 2022। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के द्वारा मध्यप्रदेश में मैसेंजर ऑफ पीस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के लिए प्रदेश की ओर से श्रीमती शालिनी जैन गाइड प्रभारी, ज्ञानोदय विद्यालय, तिली, सागर का चयन किया गया है। विश्व शांति दूत कार्यक्रम विश्व में शांति स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। श्रीमती...
Share:

मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत और कार्यो में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखंड प्रबंधक की सेवाएं समाप्त

मंत्री भूपेंद्र सिंह की शिकायत और कार्यो में लापरवाही बरतने पर सहायक विकासखंड प्रबंधक की सेवाएं समाप्तसागर 7 सितंबर 2022।  जिला कलेक्टर  दीपक आर्य ने कार्यो में लापरवाही बरतने, उदासीनता दिखाने एवं कदाचार में लिप्त रहने पर सहायक विकासखंड प्रबंधक श्री रजनीश दुबे की संविदा पर ली गई सेवाओं को समाप्त कर दिया है। संयुक्त आयुक्त राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल ने पत्र लिखकर श्री दुबे के कार्यो के प्रति लापरवाह, उदासीन होने के अलावा कदाचार मे भी लिप्त होने का उल्लेख किया था। जिस पर अपर मुख्य सचिव के द्वारा जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारों के...
Share:

आवारा पशुओं को पकड़ने शासन ने उपलब्ध कराया हाईड्रोलिक वाहन ,महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

आवारा पशुओं को पकड़ने शासन ने उपलब्ध कराया हाईड्रोलिक वाहन ,महापौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सागर।  म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर निगम सागर को आवारा पषुओं को पकड़ने के लिये एक हाईड्रोलिक वाहन उपलब्ध कराया है। बुधवार को महापौर श्रीमति संगीता डॉ.सुषील तिवारी ने पार्षदों, निगम अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर महापौर श्रीमति संगीता डॉ. सुशील तिवारी...
Share:

SAGAR : नालों पर किए गए अतिक्रमणों को नगर निगम ने हटाया

SAGAR : नालों पर किए गए अतिक्रमणों को नगर निगम ने हटाया  सागर 7 सितम्बर 2022।  बीते सप्ताह मधुकर शाह वार्ड में यादव कॉलोनी के नाले पर किए गए अतिक्रमण को तीन दिन में अतिक्रमणकर्ता द्वारा स्वयं हटाएं जाने के निर्देश जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा दिए गए थे। अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर कार्यवाही करते हुए प्रशासनिक अमले ने नाले पर बने पक्के निर्माण जेसीबी की मदद से तोड़े और उक्त स्थल पर नाले को अतिक्रमण...
Share:

भगवान गणेश जी की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकी ने मचाई सोसल मीडिया पर धूम◾ छह साल की अनिका बांटती है श्रद्धालुओ को पोधे

भगवान गणेश जी की पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती झांकी ने मचाई सोसल मीडिया पर धूम◾ छह साल की अनिका बांटती है श्रद्धालुओ को पोधे भोपाल। गणेश उत्सव की पूरे देश में धूम है भक्त अपने-अपने तरीके से भगवान विघ्नहर्ता की पूजा कर रहे हैं, साथ ही भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकियां घरों से लेकर पंडालों तक सजाई गई है। भोपाल के नवीन नगर में रहने वाली नन्ही बच्ची अनिका शर्मा ने भी अपने घर में भगवान श्री गणेश की सुंदर झांकी तैयार की है जिसमें गणेश...
Share:

www.Teenbattinews.com