
भूले -बिसरे स्वतंत्रता सेनानी आका सूफी विषयक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन★ आका सूफी ने लेखनी से जनजागरण किया -शशिकांत भाईमहू। 'वीर सेनानी आत्मप्रकाश जिन्हें हम आका सूफी के नाम से भी जानते हैं, ने अपने लेखन से अंग्रेजों की ना केवल नींद उड़ाई बल्कि उन्हें अपने कई फैसलों को रोकना भी पड़ा।' यह बात वरिष्ठ विचारक एवं भारत-तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष शशि कांत सेठ ने कही। श्री सेठ आज डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सामजिक विज्ञान विश्वविद्यालय एवं हेरीटेज सोसाईटी,...