
भाजपा मनायेगी श्रृद्धेय ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में सागर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाउ ठाकरे जी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के रूप में मनायेगी। जिसका शुभारंभ आज श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जन्मजयंती पर कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के उपरांत हुआ। पाठ के उपरांत श्रृद्धेय कुशाभाउ ठाकरे जी के चित्र पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं...