SAGAR: कांग्रेस ने किया गांधी चौपाल आयोजन



SAGAR: कांग्रेस ने किया गांधी चौपाल   आयोजन



सागर। 09.12.22 ।पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार और प्रदेश के गांधी चौपाल के प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता जी के आह्वान पर आज माता मढिया के पास काकागंज वार्ड में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बापू के छायाचित्र को पुष्पमाला पहनाकर बापू गांधी के भजनों को गाया गया।


चौपाल को संबोधित करते हुये पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि गांधी जी विश्व के उन महान व्यक्तियों में से सबसे विरले व्यक्ति हैं जिनका अपना सम्पूर्ण जीवन दीन-दुखियों,  दलितों और गरीबों के उत्थान के साथ-साथ सबके हित और मंगल के लिए समर्पित रहा है।
गांधी चौपाल के प्रभारी अमित दुबे रामजी ने कहा कि गांधी मात्र एक सरनेम नहीं वो विचारधारा है,जो राष्ट्र के चहुंमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। मुंह में राम दिमाग में नाथूराम का उल्लेख कर अमित दुबे ने भाजपा की सांप्रदायिकता और नफरत की राजनीति को उजागर किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार पचौरी ने नोटबंदी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। चौपाल को सुरेंद्र सुहाने, चक्रेश सिंघई,महेश जाटव,जितेन्द्र चौधरी, रमाकांत यादव,मदन सोनी आदि ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिन स्थानीय बच्चों के बीच केक काटकर और चाकलेट बांटकर मनाया।


चौपाल का संचालन द्वारका चौधरी और आभार मनोज सोनी ने माना।
चौपाल में प्रमुख रूप से पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,विजय साहू,अखलेश मोनी केसरवानी,जितेन्द्र रोहण,प्रदीप गुप्ता,गोवर्धन रैकवार,नीरज मुखारया,अभिषेक गौर,महजबीन अली,राहुल चौबे,सागर साहू,रामनाथ यादव,रवि सोनी,दीनदयाल तिवारी ,रजिया खान,शरद पुरोहित,कल्लू पटैल, नितिन पचौरी, प्रीतम यादव,आनंद हैला,राजाराम सरवैया,बृजेन्द्र नगरिया, महेंद्र दुबे,महेश अहिरवार,सुनील पावा, वसीम खान,बबलू व्यास,सौरभ खटीक, सुनील सिन्हा,अभिषेक तिवारी, अर्चना कन्नौजिया,किरणलता सोनी,कुंजी लड़िया,मिथुन घारू,अंकुर यादव,निक्की यादव,शैलेश अकेला,फूलाबाई,द्रोपदी,
संतोषरानी,चंपाबाई, नहीं हो प्यारी बाई,सुनीता,सविता आदि उपस्थित रहे।

Share:

सात्विक सोच के लोग इकठ्ठा हो और परंपराओं को आगे बढ़ाए : वेद प्रकाश शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस▪️योग निकेतन योग संस्थान का स्थापना दिवस का समापन

सात्विक सोच के लोग इकठ्ठा हो और परंपराओं को आगे बढ़ाए : वेद प्रकाश शर्मा, रिटायर्ड आईपीएस

▪️योग निकेतन योग संस्थान  का स्थापना दिवस का समापन

सागर। योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान का 54 वाँ  तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का आज समापन हुआ। इसके मुख्य अतिथि विहिप के जिला अध्यक्ष अजय दुबे, 
वेद प्रकाश शर्मा ,रिटायर्ड आईपीएस ,संरक्षक पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट मध्य प्रदेश , पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव , पुष्पांजलि शर्मा ,राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति, पूर्व विधायक सुनील जैन, डा गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर के योग विभाग के अध्यक्ष प्रो गणेश शंकर रहे। संस्थान के संचालक योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में आयोजन संपन्न हुआ।  समापन अवसर पर 24 कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद प्रसादी वितरण हुआ। 

सात्विक सोच के लोग इकठ्ठा हो और परंपराओं को आगे बढ़ाए : वेद प्रकाश शर्मा

रिटायर्ड आईपीएस और संरक्षक पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट मध्य प्रदेश वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि वैदिक परम्परा का हमेशा महत्व रहे।  भारतीय संस्कृति में यज्ञ का बड़ा महत्व है। हर पहर में और धार्मिक आयोजन में यज्ञ होता है। इसके भौतिक और आध्यात्मिक दोनो तरह के लाभ है। जहा यज्ञ होता है वहा परेशानियो से लोग उबर जाते है। प्रदूषण से मुक्ति मिलती है। कीटाणुओं से फैलने वाली बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके भारत में उदाहरण भी है। उन्होंने योगाचार्य विष्णु आर्य के जन्मदिन पर शुभकामनाए देते हुए कहा कि आप शतायु हो लेकिन किसी के अधीन नहीं रहे। 


इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष और समाज सेवी अजय दुबे ने कहा कि गुरु तो सभी के होते है। लेकिन सदगुरु मिलना कठिन है। सदगुरु के आशीर्वाद से ही जीवन का सही मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि योगाचार्य विष्णु आर्य को पद्मश्री जैसे सम्मान मिलना चाहिए। वे हमारे गौरव है। जिनकी देश दुनिया में ख्याति है।

योग विभाग के अध्यक्ष प्रो गणेश शंकर ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी ने योग के महत्व को बढ़ाया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की। शुरुआत कराई। इसके अलावा अनेक। योजनाओ के जरिए सरकार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 35 सालो से में विवि में हू। तभी से योग निकेतन में कार्यक्रमो में हिस्सा ले रहा हू। स्वामी सत्यानंद जी द्वारा स्थापित यह संस्थान लगातार बढ़ रहा है। हमे योगाचार्य विष्णु आर्य जी का मार्गदर्शन विश्विद्यालय में भी मिलता रहता है। वास्तव योग वैदिक रूप से आध्यात्म से जुड़ा रहा लेकिन आज स्वास्थ्य जीवन के लिए जरूरी है। 

कार्यक्रम में योगाचार्य विष्णु आर्य ने  कहा कि वर्तमान में लोग लक्ष्मी जी यानी धन के पीछे भाग रहे है। लेकिन इसके साथ अनीति भी बढ़ रही है। इस आधुनिक जीवन में योग शैली ही आपको विसंगतियों और बीमारियो से बचा सकता है। इसको सभी अपनाए और सुखी और स्वास्थ्य रहे। 


समापन समारोह में अतिथियों के साथ ही अनिल सेन सह राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत, पार्षद शैलेंद्र ठाकुर, सूरज घोषी का सम्मान किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर योगाचार्य विष्णु आर्य का जन्मदिवस मनाया गया। सभी ने शतायु होने की कामना की। कार्यक्रम का आभार संस्थान के अध्यक्ष रामनारायण यादव और संचालन एम डी त्रिपाठी ने किया। 

 
ये रहे मोजूद

कार्यक्रम में  पूर्व महापौर मनोरमा गौर, भाजपा  नेता लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरेया, पार्षद शैलेश केशरवानी, अध्यक्ष विक्रम सोनी,  बिहारी लाल सबलोक, कांग्रेस नेता सुरेंद्र सुहाने, लालजी ददरया , पत्रकार बनत सेन,  प्रवीन पांडे, विनोद आर्य, राहुल सिलाकारी, नितिन भट्ट, अमित मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, राजेश पटेल,  अमित गुप्ता,  कोषाध्यक्ष संदीप सोनी , मनोहर प्रसाद सोनी, डॉ. राजेन्द्र यादव, ,सुबोध आर्य, राजेश जड़िया,





 रमेश ठाकुर,  बी.डी.साहू,  परषोत्तम सोनी तिली, बसंत यादव, पंडित अनुराग दुबे महेश नेमा, प्रभुदयाल गुप्ता, वीरेन्द्र सुहाने, धनश्याम पटेल, महेश साह, रामकृष्ण कोष्टी, श्रीमति आरती ताम्रकार, श्रीमति सविता मेहता, श्रीमती ज्योति शर्मा उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, रामेश्वर सोनी, कमलेश नामदेव, ठा. भगत सिंह योगाचार्य, गगन सिंह, योगाचार्य प्रकाश चौधरी, शिवचरण पटेल, धनप्रसाद पटेल, राकेश अग्रवाल, राजेश ग्याप्रसाद पाटकर अनिल यादव, हरिनारायण सेन, घनश्याम पटेल,, बालाजी नेमा, बसंत पाण्डे, अभिषेक सोनी, संजय पाठक (निरीक्षक) ,प्रियांश आर्य, शिवांश आर्य , बिहारी सोनी, मधुकर शर्मा, आदि मोजूद रहे।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

संतों की सेवा से भगवान की प्रसन्नता अपने आप प्राप्त हो जाती है:राजेन्द्र दास महाराज▪️ पटेरिया धाम के महन्त बनाये गये महामंडेलश्वर महंत श्री हरिदास जी

संतों की सेवा से भगवान की प्रसन्नता अपने आप प्राप्त हो जाती है:राजेन्द्र दास महाराज

▪️ पटेरिया धाम के महन्त बनाये गये महामंडेलश्वर महंत श्री हरिदास जी


सागर। गढ़ाकोटा नगर के प्रसिद्ध जगदीश शाला मंदिर के नवनिर्माण कार्य का पूज्य मलूक पीठाधीश्वर,जगतगुरु, राजेन्द्र दास महाराज,पूज्य किशरदास देव महाराज,पूज्य अनुग्रह दास महाराज छोटे सरकार अजब धाम फतेहपुर की मुख्य आतिथ्य में एवं अभिषेक भार्गव एवं डब्बू तिवारी पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका सहित सन्त समाज के मध्य विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ भूमिपूजन किया गया।
आज कथा के चौथे दिवस दोपहर गढ़ाकोटा के गोपाल जी खेल परिसर स्थित कथा स्थल पर दिन प्रतिदिन जिले भर से श्रद्धालुजन पहुँचकर पूज्य श्री राजेन्द्र दास जी की मधुर और सरलतम दोहावली में कथा सुन रहे है।सन्त की सेवा से भगवान की प्रसन्नता अपने आप प्राप्त हो जाती है।इसलिए गृहस्थों को सन्तो की संगति हमेशा प्राप्त करना चाहिये।पूज्य राजेन्द्र दास महाराज ने पंडाल में मौजूद हजारों भक्तों को अपनी रसिक वाणी में समझाते हुए कहा कि जिस प्रकार उच्च आहार लेने से एक मां अपने गर्भ में 9 माह तक पल रहे शिशु को पोषण प्रदान करती है।ठीक इसी प्रकार एक संत के समागम मिल जाने से मनुष्य के कर्मों में पुष्टता और उच्चता अपने आने लगती है।उसके कर्म  बलबती होने लगते है।धर्म कार्यं में मन लगने लगता है।हरि और हरिदास दोनों भजन के योग्य है।कोई कहता है धरती बड़ी लेकिन 3 भाग में तो पानी ही पानी है।लेकिन परम् तपस्वी हुए अगस्त्य ऋषि महाराज ने मन्त्रोच्चारण करके तीन बार मे स्वाहा कहते हुए उस जल का आचवन कर दिया।अर्थात सन्त ही सबसे श्रेष्ठ है।संते सँघस्थ समीपस्थस्यतः


पटेरिया जी के महामंडलेश्वर बने महंत श्री हरिदास जी महराज वैरागी


गढाकोटा के सिद्ध क्षेत्र पटेरियाजी के जगदीश मंदिर शाला के महंत श्री हरिदास जी महराज वैरागी को साधु संतों की उपस्थिति में सागर मंडल का श्री महंत महा मंडलेश्वर मंदिर परिसर में पूर्ण धार्मिक अनुष्ठान करते हुए बनाया गया।
इस अवसर पर दिंगबर अखाड़ा अध्यक्ष मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी,स्वामी किशोर दास जू महराज वृंदावन, महामंडलेश्वर रामप्रवेश दास जी वराह घाट वृन्दावन, महन्त भगवाद दास जी महराज निर्मोही,महंत जै जै सरकार,महंत कमलापतदास जी,रामआश्रय दास केरवना, रघुनाथ दास वरभान, प्रहलाद दास,राम लखन दास, रायचरण दास,रसराज दास,हरदेव दास,राम तीर्थ दास,अनंत दास,शत्रुघ्न दास,राघवेन्द्र दास,सीताराम दास,राम अनुग्रह दास,भगवान रसिक,के साथ अभिषेक भार्गव एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ बड़ी संख्या में गढ़ाकोटा पधारे साधु संतों,महंतों की उपस्थिति रही।

भाजपा नेता अभिषेक भार्गव ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी के लिए पर सौभाग्य का विषय है कि हमारी जगदीश शाला के श्री महंत हरिदास जी महराज का महामंडलेश्वर की पदवी पर अलंकरण हुआ है परम पूज्य राजेन्द्र दास जी के कर कमलों आपको यह पदवी सुशोभित की गई है हम सभी गढ़ाकोटा के साथ रहली विधानसभा क्षेत्रवासी अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं ।
इस अवसर पर कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए संत श्री भगवान जी सवा लाख मानस पाठ दमोह ने बताया कि पटेरिया धाम में जो लगातार जो संत सेवा हो रही है वो मध्य प्रदेश के किसी भी कौने में नहीं हो रही है ये तो गौरव यह तो गौरव होगा हम सभी के लिए कि ऐसे समय में जहां महामंडलेश्वर राजेन्द्र दास जी मलूक पीठाधीश्वर हम सभी के लिए अध्यक्ष के रूप में साधू मंडल का गौरव बढ़ा रहे हैं वहीं सागर संभाग से हमारे अभिन्न श्री महामंडलेश्वर हरिदास जी की श्री महंती हुई है श्री महंत जो है हजारो महंतों के ऊपर होता है यह परंपरा का सबसे ऐसा बड़ा पद हैं जो जिम्मेदारी निभाने के लिए साधु मंडल कि व्यवस्थाओं को संभालने के लिए सर्वोत्तम जिम्मेदारी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधू संत व महंतों के साथ श्रृद्धालु उपस्थित थे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

खुरई : कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा 9 दिसंबर से, पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर होंगें कथा वाचक


खुरई :  कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा 9 दिसंबर से, पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर होंगें कथा वाचक

खुरई। पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले शुक्रवार 9 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे किला प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होगी। 
ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह इस भव्य धार्मिक आयोजन के यजमान हैं। पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा खुरई के भैरव बाबा मंदिर, गुलाबरा बगीचा परिसर में 9 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक होना है। शुक्रवार 9 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा किला प्रांगण से प्रारंभ होकर पुराना थाना, झंडा चैक, परसा चैराहा, मरई माता, जनपद, जेल रोड और घोरट रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। 


गुरूवार शाम को खुरई में पूज्य संत श्री कमल किशोर नागर जी का आगमन हो चुका है। पूज्य संत श्री नागर जी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि श्री लखन सिंह ने संत श्री की आगवानी की। मौके पर पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे। 


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________




Share:

पीएम आवास के शहरी हितग्राहियों को 3900 करोड़ लागत से आवास मिलेंगे:मंत्री भूपेंद्र सिंह




पीएम आवास के शहरी हितग्राहियों को 3900 करोड़ लागत से आवास मिलेंगे
:मंत्री भूपेंद्र सिंह




सागर। मध्यप्रदेश सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के गरीब, किसानों, युवाओं, महिलाओं का जीवन बदलने का कार्य कर रही है। करोड़ों प्रदेश वासियों की दुआओं से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी को ऊर्जा मिलती है जिससे वे सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक प्रतिदिन प्रदेश के विकास के लिए परिश्रम करते हैं।  उक्त विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के महाकवि पद्माकर सभागार से वर्चुअली उपस्थित रह कर मंदसौर में आयोजित मुख्यमंत्री जी द्वारा पीएम आवास योजना शहरी एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से हितग्राहियों को करोड़ों रुपए के हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।



अपने संबोधन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार 18 घंटे प्रदेशवासियों की चिंता करते हैं। इसके बावजूद उनके चेहरे पर न थकान होती है और न ही अभिमान दिखाई देता है। सहजता और सरलता उनके व्यक्तित्व के आभूषण बन गये हैं। प्रदेश के जन जन को हर संभव मदद देने के लिए अनेक योजनाएं उन्होंने प्रारंभ की हैं। जिनके सफल क्रियान्वयन के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने का काम किया जा रहा है ।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रातः 6:00 बजे से लेकर रात्रि 2 बजे तक केवल प्रदेशवासियों के हित की चिंता करते हैं। उन्होंने कहा कि इतनी शक्ति और ऊर्जा उनको प्रदेशवासियों की दुआओं के कारण मिलती है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के माध्यम से जहां लाखों हितग्राहियों को आज लाभान्वित किया जा रहा है वहीं 1 लाख आवास हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 400 करोड़ रुपए की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की जा रही है।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज मध्यप्रदेश पूरे देश में हर दृष्टि में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का कोई भी गरीब व्यक्ति आवास एवं अन्य हितलाभों से वंचित नहीं होगा।

मंदसौर में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की नगरीय निकायों में राशि रू 400.00 करोड़ सिंगल क्लिक के माध्यम से  हितग्राहियों के खाते में अंतरित की। 377 नगरीय निकायों के 50 हजार से अधिक हितग्राही जिन्होंने अपने आवास का कार्य पूर्ण कर लिया है, उनका गृह प्रवेश कराया। 320 नगरीय निकायों के 51 हजार से अधिक नये हितग्राहियों के आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम से 398 नगरीय निकायों के लाभांवित 1,01,000 हितग्राहियों के आवास की कुल लागत प्रति आवास राशि रू. 3.85 लाख के अनुसार लगभग राशि रू 3,900 करोड़ है।


इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है जिससे कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति बगैर पक्की छत के नहीं रहेगा। वृंदावन अहिरवार  ने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,डॉ सुशील तिवारी, लक्ष्मण सिंह, शैलेश केशरवानी, विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर, नवीन भट्ट, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला, सचिन मासीह, राजेश ठाकुर, संजय तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व हितग्राही मौजूद थे ।

 कार्यक्रम में अतिथि द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की 586 हितग्राहियों को 5 करोड़ 86 लाख की राशि हस्तांतरित की इसी प्रकार प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत 220 हितग्राहियों को 40 लाख रुपए की राशि हस्तांतरित की। आभार नगर निगम कमिश्नर चंद्रशेखर शुक्ला ने व्यक्त किया।



Share:

सागर के अमित और आर्यन हुए खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित

सागर के अमित और आर्यन हुए खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित


सागर। सागर के दो राजपूत बेटों को अमित सिंह राजपूत एवं आर्यन सिंह राजपूत ने आठवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल  खजुराहो में अपनी फिल्मों का जौहर दिखाया और फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड से सम्मानित हुए ।
अमित सिंह राजपूत जिन्होंने फिल्म बनाई (नशाबंद )और आर्यन सिंह राजपूत  ने फिल्म बनाई (संस्कार का बीज और अपराध का फल)। जिसमें दोनों भाइयों को बालीवुड के बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अभिनेता राजा बुंदेला  द्वारा सम्मानित किया गया और फिल्म की सराहना हुई 
फिल्म के निर्माता एवं मुख्य कलाकार राजेंद्र सिंह राजपूत सहयोगी कलाकार ओपी रिछारिया ,सुशील चौकसे  अजय गुप्ता, श्याम पाराशर, मुकेश तिवारी, राम शंकर पटेल, मोहन सिंह ठाकुर, निक्की भाई वाघेला, भरत भंडारी ,अमित  मांगलिक सोनी, हर्ष ठाकुर, नवीन कुमार, और रामकिशन है। 



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________


Share:

पीएम आवास योजना : मंत्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा रहली, शाहपुर के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की

पीएम आवास योजना : मंत्री गोपाल भार्गव ने गढ़ाकोटा रहली, शाहपुर के हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की


सागर 8 दिसम्बर, 2022
 गढ़ाकोटा नगर पालिका द्वारा नटराज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अधिकार पत्र एवं किस्तों का वितरण मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने किया । इस अवसर पर मंत्री श्री  भार्गव ने कहा कि पक्के मकान का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना वरदान है। इस योजना के जरिए मिली ढाई लाख की राशि से हितग्राहियों ने अपने पक्के आवास का सपना पूरा किया है।इस  राशि का आप सभी  सदुपयोग करें। हितग्राही अपने अपने आवास को पूरी ईमानदारी के साथ तैयार करें ।इसका पैसा  कहीं भी खर्च न करें। रहली विधानसभा  में आवासों का कार्य तेजी से हो रहा है ।कोई भी व्यक्ति आवासहीन  नही रहेगा। 


 गढ़ाकोटा के 428 हितग्राहियों के खाते में 428 लाख रूपए, रहली  के 114 हितग्राहियों के खाते में 114 लाख रुपए एवं शाहपुर के 78 हितग्राहियों को 78 लाख रुपए की  किस्त की  राशि डाली जा रही है।
 मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के लिए जितनी भी योजनाएं देश में चल रही हैं, वे सभी  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  की बनाई योजनाएं हैं। आवास योजना में आधा - आधा  पैसा  राज्य और केंद्र सरकार इस योजना में देती है ।खुशी है कि इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा  ज्यादा  शहरी एवं ग्रामीण आवास मिले हैं ।


सभी हितग्राहियों राशि का सदुपयोग करें । उन्होंने राशन दुकानदारों को हिदायत  भी दी एवं एसडीएम, तहसीलदार को निर्देश दिए कि यदि कोई राशन विक्रेता राशन की कालाबाजारी करे तो उसको जेल भेजो,कोई समझौता नहीं। संबल योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, अंत्येष्टि सहायता, कई योजनाओं के लाभ के बारे में  उन्होंने लोगों को बताया।
आयुष्मान योजना के कार्ड सभी बनवाएं, ऐसा सभी से आग्रह किया।
इसी कार्यक्रम में रहली नगर पलिका की 114 हितग्राहिंयो एवं शाहपुर के 78 हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में भागवत कथा चल रही है और कथा श्रवण कर लाभ लें। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में एसडीएम गोविंद दुबे, नपा अध्यक्ष श्रीमती दीपा दिनेश लहरिया, पार्षद रमेश मिश्रा ,महेश कोरी, पूर्व पार्षद मुन्नालाल साहू, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, बसंत यादव, सीएम धनंजय गुमास्ता,अमित सेन, उपाध्यक्ष हरिनारायण पटेल,शाहपुर नपा अध्यक्ष देवराज सिंह लोधी ,रहली नपा अध्यक्ष देवराज सोनी, पार्षद राजेंद्र यादव, पार्षद सीमारानी साहू, किशोरीलाल कोरी, परसोत्तम यादव , नीलेश दुबे, देवेंद्र यादव अजय नेमा ,संजय खटीक, नवीन अहिरवार, गोविंद पटेल सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन एवं आभार नपा सीएमओ धनंजय गुमाश्ता  ने व्यक्त किया।
Share:

SAGAR : जलजीवन मिशन की समीक्षा बैठक में गैर हाजिर दो ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड

SAGAR : जलजीवन मिशन की समीक्षा बैठक में गैर हाजिर दो ग्राम पंचायत सचिव सस्पेंड


सागर 8 दिसम्बर, 2022।  सागर में गुरुवार को जलजीवन मिशन अंतर्गत एकल नल योजनाओं की कलेक्टर श्री दीपक आर्य की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक हेतु सूचना प्रेषित की गई थी। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को एकल नल योजना के ग्राम पंचायत के सचिव एवं जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु ग्राम पंचायत हनौताकलों के सचिव श्री मुरारी सिंह बैठक से बिना किसी सूचना व सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना  अनुपस्थित रहे, जिससे ग्राम सलैयाकलॉ ग्राम पंचायत चन्द्रापुर की समीक्षा नहीं हो सकी।
 श्री मुरारी सिंह का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों निर्देशों की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। म.प्र. राजपत्र क्रं. 22 दिनांक 23. 01.2020 में निहित प्रावधान के अनुक्रम में म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 एवं म०प्र० पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 के नियम 7 अनुशासन तथा नियंत्रण में संशोधन दिनांक 09.08.2017 में दिये गये प्रावधानों अनुसार श्री मुरारी सिंह यादव सचिव ग्राम पंचायत हनौताकलों जनपद पंचायत सागर को र्क्त्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सागर रहेगा तथा  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

लापरवाही बरतने पर चन्द्रापुर सचिव निलबित

सागर 8 दिसम्बर, 2022
 जलजीवन मिशन अंतर्गत एकल नल योजनाओं की समीक्षा बैठक की सूचना प्रेषित की गई थी। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सागर को संचालित एकल नल योजना के ग्राम पंचायत के सचिव एवं जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु ग्राम पंचायत चन्द्रापुर के सचिव श्री कृष्णमुरारी यादव बैठक से बिना किसी सूचना के  सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के बिना अनुपस्थित रहे ।जिससे ग्राम सलैयाकलॉ ग्राम पंचायत चन्द्रापुर की समीक्षा नहीं हो सकी।
श्री कृष्णमुरारी यादव का यह कृत्य पदीय दायित्वों एवं कर्त्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के साथ-साथ वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों-निर्देशों की अवहेलना को प्रदर्शित करता है। म.प्र. राजपत्र क्रं. 22 दिनांक 23.01.2020 में निहित प्रावधान के अनुक्रम में म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्तें) नियम 2011 के नियम 7 अनुशासन तथा नियंत्रण में संशोधन दिनांक 09.08.2017 में दिये गये प्रावधानों अनुसार श्री कृष्णमुरारी यादव सचिव ग्राम पंचायत चन्द्रापुर जनपद पंचायत सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलबंन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत सागर रहेगा । इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।                                 



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

SAGAR; स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफतार, एक लाख 65 हजार की स्मैक पकड़ी

SAGAR;  स्मैक बेचने वाला आरोपी  गिरफतार, एक लाख 65 हजार की स्मैक पकड़ी


सागर। पुलिस अधीक्षक  सागर के निर्देशन एंव श् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर, बीना एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग देवरी के मार्गदर्शन में अवैध रुप मादक पदार्थों कि ब्रिकी के विरुद्ध चलाये ज रहे अभियान के पालन में मुखबिर के द्वारा सूचना पर कार्यवाही कर थाना देवरी पुलिस ने आरोपी मन्टू उर्फ मनीष पिता देवेन्द्र पाण्डेय उम्र 32 साल नि. सिविल लाईन देवरी से के कब्जे से कुल 16. 46 ग्राम कीमती 165000 रुपये स्मैक एंव दो मोबाईल कुल कीमती 2 लाख रुपये की जब्त की गई है।
 उपरोक्त आरोपी के विरुध धारा 8/21 एन.डी.पीएस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. उपमा सिंह, उनि. ए.एन. द्ववेदी, उनि ललित बेदी, आर. 662 मुकेश, आर. 1630 रुपेश, आर. 1719 प्रेमजीत, आर. 208 प्रमोद, आर. 503 रोशन मआर. 1171 पूजा, मआर. 1510 रुकमणी की सराहनीय भमिका रही है।
Share:

कांग्रेस ने भैंसा पहाड़ी से राजमार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर किया सत्याग्रह

कांग्रेस ने भैंसा पहाड़ी से राजमार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर किया सत्याग्रह 

सागर। नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत भैंसा पहाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 तक क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग को लेकर तथा शासन / प्रशासन द्वारा आमजनों से की गई वायदा खिलाफी के विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने स्थानीय सदर कजलीवन मैदान के समीप सड़क सत्याग्रह कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुये महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर भैंसा पहाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 तक सड़क का अति शीघ्र निर्माण कराने तथा उक्त सड़क के रखरखाव के नाम पर हुये व्यय व भुगतान की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की पुरजोर मांग उठाई। सड़क सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने क्षेत्रीय विधायक श्री प्रदीप लारिया और प्रशासनिक अधिकारियों को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि सड़क निर्माण के टेण्डर व स्वीकृति के नाम पर आमजनों को गुमराह करना बन्द करें।

 उन्होंने  नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया से जानना चाहा कि विगत दिनों सागर दौरे पर आये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह और गत दिवस सागर में समीक्षा बैठक लेने आये पी. डब्ल्यू डी मंत्री श्री गोपाल भार्गव के सामने भैंसा पहाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 तक की सड़क निर्माण की स्वीकृति को लेकर वे मौन क्यों रहें। श्री चौधरी ने शासन / प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि तय समय में सीमा में सड़क का निर्माण कराया जावें अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को वाध्य होगी जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्त्व शासन /प्रशासन का होगा।
सड़क सत्याग्रह का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया तथा ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव ने किया। अन्त में आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी ने किया। सड़क सत्याग्रह को वरिष्ट कांग्रेस नेता द्वय पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जितेन्द्र सिंह चावला, सुरेन्द्र सुहाने,जिला  कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी,सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, उत्तम राव तायड़े,चैतन्य कृष्ण पाण्डेय आदि ने संवोधित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। सड़क सत्याग्रह में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के सचिव राकेश राय,दीपक दुबे, गोवर्धन रैकवार, शौकत अली, शरद पुरोहित,हरदीप होरा, शैलेन्द्र गुरु,राशिद खान,तिलक यादव, रवि उमाहिया, कुंदन जाट, तिलक यादव, किशोर सिंह, चमन अंसारी,सागर साहू, अजय अहिरवार, साजिद राइन,राजेश श्रीवास, सत्यभान सेन,एम,आई खान, इम्तियाज हुसैन, मनोज पवार, कोमल सिंह,गोपाल तिवारी, अक्षत कोठारी, जैद खान, वीरेन्द्र चौधरी, महेन्द्र पटेल, संजय रोहिदास, दीपक कुर्मी, परवेज खान,दिलीप रावत, समीर मकरानी, अजित सिंह,सुरेन्द्र करोसिया, वीरेन्द्र महावते,सन्ना भाईजान, संदीप चौधरी, अम्बुज चौहान, रोहित वर्मा, नियाज अहमद, रामसेवक अहिरवार, अफजल खान,लल्ला यादव, मुकुल शर्मा, पंचम लाल, सुनील अहिरवार, तुलसीराम मिश्रा, सलमान खान,मुकेश सुर्यवंशी, विक्की चौधरी आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।
Share:

Archive