
भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 9 सितम्बर तक 32 जिलों में सामान्य से अधिक, 17 जिलों में सामान्य एवं शेष जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है। सर्वाधिक वर्षा जबलपुर जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज की गई है।
सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले सागर, जबलपुर, सिवनी, मण्डला, नरसिंहपुर, सिंगरौली, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा,...