Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस : वरिष्ठों का सम्मान

Sagar: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस :  वरिष्ठों का सम्मान

तीनबत्ती न्यूज : 06 अप्रैल ,2025

सागर! भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस संगठनात्मक सागर जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया! स्थापना दिवस के अवसर पर धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने झंडावंदन किया कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,विधायक शैलेंद्र जैन पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरारीलाल जी सोलकया, विष्णु आर्य डॉ. डी पी चौबे, मुन्ना रावत, वीरेंद्र पाठक, एड कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, एड रूपसिंह यादव, प्रदीप पाठक, रामकुमार साहू, हरिराम सिंह,रामप्रसाद विश्वकर्मा, रामनारायण यादव सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें!


इनका हुआ सम्मान

झडावंदन उपरांत पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विधायक शैलेंद्र जैन ने पार्टी के नीव के पत्थर वरिष्ठ कार्यकर्ता मुरारीलाल जी सोलकया,योगाचार्य विष्णु आर्य डॉ.डी.पी.चौबे,मुन्ना रमेश रावत, वीरेंद्र पाठक,एड.कृष्ण वीर सिंह ठाकुर, एड. रूपसिंह यादव, प्रदीप पाठक,रामकुमार साहू,हरिराम सिंह, रामप्रसाद विश्वकर्मा, रामनारायण यादव का शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया इस दौरान वरिष्ठ जनों ने स्वयं के संघर्षपूर्ण संघर्षों के संस्मरण को मंच  से साझा किया!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि स्वाधीनता के बाद 1951 में जब पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ बनाया था तब विरोधी उनकी हँसी उड़ाते थे कि ये क्या राजनीति करेंगे और जब 1980 में भाजपा की स्थापना हुई तो उनके ताने बढ़ते गये। उस दौर में अटल जी ने कहा था- अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज भाजपा सारी चुनौतियों को ध्वस्त करके भारतीय राजनीति की धुरी बन चुकी है, केंद्र सहित डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में सरकार है और सबसे पुरानी पार्टी का दावा करने वाले पारिवारिक गिरोह न केवल सत्ता को तरस रहे हैं बल्कि अपनी तथाकथित पारंपरिक सीटें भी गँवा बैठे हैं। अपनी 46 वीं वर्षगांठ मना रही भाजपा ने भारत की राजनीति में जो रास्ता चुना था, उस पर चलकर इसने सारी दुनिया को चकित किया है। पार्टी ने आज देश को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, अपराधीकरण, जातिवाद, तुष्टिकरण, आतंकवाद जैसे घावों से मुक्ति दिलाई है। 


विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह केवल इत्तेफाक नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस और भगवान रामचंद्र जी का प्रकाट्योत्सव रामनवमी एक ही दिन पड़ी है। यह भगवान राम का आशीर्वाद है हमारी पार्टी को जो उन्होंने राम मंदिर बनाने के फलस्वरूप दिया है। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि आज कल सभी कार्यकर्ता ईमारत का कंगूरा बनना चाहते हैं लेकिन ये वो कार्यकर्ता हैं जो पार्टी की नींव का पत्थर हैं।

कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। कांग्रेस मे कुर्सी और मंच की लड़ाई चलती रहती है और यहाँ वरिष्ठ से वरिष्ठ नेता भी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया करते थे तब दूर दृष्टा स्व.अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और वो कमल ऐसा खिला कि कांग्रेस के लोग अपने ही अहंकार मे ख़त्म हो गए। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सोनी ने किया आभार लक्ष्मण सिंह ने व्यक्त किया। 

कार्यक्रम दौरान अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की संघरपूर्ण गौरव गाथा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया! जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की संगठनात्मक सागर जिले के सभी 1271 बूथों पर पार्टी का स्थापना दिवास मनाया गया एवं पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने स्वयं के निवास पर पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने दी!


_______________




____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________   

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com