Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 66 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया : 50 लाख से बनी दूकानों का लोकार्पण

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बरोदिया कलां में 66 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया : 50 लाख से बनी दूकानों का लोकार्पण


तीनबत्ती न्यूज : 10 अप्रैल ,2025

बरोदिया कलां
। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने यहां बस स्टेंड के निकट 50 लाख की लागत से निर्मित नगर परिषद की दूकानों का लोकार्पण किया साथ ही राज मंदिर के पास 66 लाख की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण में दान में अपनी कीमती भूमि का योगदान देने वाली बरोदिया कलां की बुजुर्ग महिला श्रीमती सुशीला देवी सोनी का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने नागरिक अभिनंदन किया।

सुशीला देवी सोनी का किया सम्मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने दान का महत्व बता कर श्रीमती सुशीला देवी सोनी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जीवन भर अपने श्रम से संपत्ति अर्जित कर उसे समाज के काम में दान दे दे वह देवतुल्य होता है। हम सभी को श्रीमती सुशीला देवी जी से प्रेरणा लेना चाहिए कि किसी की धन संपत्ति उसके साथ नहीं जाती बल्कि यश, सेवा, परोपकार के गुण, अच्छे काम ही साथ जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों की संपत्तियों का दुरुपयोग करने वालों की पीढ़ियां नष्ट हो जिती हैं क्योंकि इसमें लोगों के खून पसीने परिश्रम का धन लगा होता है। उन्होंने कहा कि अतीत था, भविष्य आएगा जिनपर मनुष्य का वश नहीं है। लेकिन सिर्फ वर्तमान मनुष्य के अधिकार में होता है। दानदाता श्रीमती सुशीला देवी के आग्रह पर श्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया कलां में श्री राधा कृष्ण भगवान का मंदिर बनाने की घोषणा की।



पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि बरोदिया कला नगर परिषद में स्ट्रीट लाइट के लिए 3 करोड़ की राशि से काम होगा। शबरी वार्ड में 50 लाख की लागत से आदिवासी बस्ती में सामुदायिक भवन, यज्ञशाला के पास सामुदायिक भवन के लिए 16 लाख, सरस्वती शिशु मंदिर की बाउंड्री वॉल के लिए 10 लाख,  कई वार्डों में मंदिर निर्माण के अधूरे कार्य पूर्ण करने, नाली निर्माण, बीकोर कलां हाईस्कूल में नलकूप खनन, कराने के कार्य स्वीकृत किए। उन्होंने बताया कि पीए आवास के लिए 669 आवेदन नगर परिषद बरोदिया के पास आए हैं जिनको स्वीकृत किया जाएगा। बरोदिया कलां नगर परिषद में अभी तक 700 करोड़ के कार्य हो चुके हैं। बरोदिया, रजवांस, प्रेमपुरा, बनखिरिया में ताला गहरीकरण के लिए 1.60 करोड़, बरोदिया आडिटोरियम के लिए 5 करोड़, नाले के गंदे पानी के ट्रीटमेंट हेतु एफ एस टी प्लांट, पार्क निर्माण हेतु 1 करोड़ के काम किए जाएंगे।

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की घोषणा के अनुसार 13 अप्रैल से दूध व्यवसायियों को 5 रु प्रति लीटर बोनस दिया जाना शुरू हो जाएगा। रजवास में 132 केवी का सबस्टेशन की स्थापना का प्रयास हो रहा है जिससे बिजली की समस्या स्थाई रूप से दूर हो जाएगी। उन्होंने मृगावली में 18 विद्युत पोल की स्थापना हेतु विद्युत विभाग में 10 लाख की राशि जमा करने हेतु स्वीकृत की।

उन्होंने 16 अप्रैल को खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक 650 पंजीयन हो चुके हैं और आवेदन 11 अप्रैल तक जमा होंगे।
ये रहे मोजूद

कार्यक्रम में नप. अध्यक्ष श्रीमती चुन्नीलाल मीना देवी कुशवाहा, अनिल पाराशर मंडल अध्यक्ष बादंरी, नीतेश यादव मंडल अध्यक्ष, पं.आरसी दुबे, पार्षद केसरी सिंह, प्रदीप दुबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, वीरेन्द्र सिंह दरी, आशीष पटैरिया, पार्षद कोमल यादव, पार्षद बलराम ठाकुर, रामसिंह ठाकुर, दयाराम चौरसिया, राजकुमार रिछारिया, कैलाश घोषी, निरंजन सिंह, केसरी सिंह पार्षद, प्रदीप यादव, अमोल प्रजापति, रामरतन यादव, खुसाल चंद जैन, राजकुमार अहिरवार, राजाराम जी, गजाधर तिवारी, राजेन्द्र सिंह दरी, हरिनारायण कुशवाहा, हफीज खान, संदीप वैध, सुरपाल यादव, दिलीप अहिरवार, हेमंत घोषी, उदय राज सिंह, गोविंद यादव, जगभान लोधी, हल्के भैया, गजेन्द्र सिंह, रामकुमार गंधर्व, तोरन सिंह, शिवराज राजपूत, देवेन्द्र बुंदेला, गोलू प्रताप राय, रामकुमार सोनी, प्रताप सिंह, मनीष पाटेस्कर, रघुवीर सिंह, काशीराम साहू, लाखन सिंह, तिलक सिंह, जितेन्द्र भाटिया उपस्थित रहे;

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तीन भाजपा मंडलों के संयुक्त सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया



 कार्यकर्ता, कार्यालय और कार्यक्रम ये तीन आवश्यकताएं पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए अनिवार्य हैं। पार्टी कार्यक्रमों की सफलता सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही सुनिश्चित होती है। यह बात पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने मालथौन, बांदरी, बरोदिया कलां तीन भाजपा मंडलों के संयुक्त सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सबसे पहले देश उसके बाद दल, भाजपा का यह मात्र नारा नहीं रहा है बल्कि इस भाव को पार्टी की स्थापना से आज तक हम सभी ने अपनाया है। आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी लगभग 18 करोड़ से अधिक सदस्य वाला दल बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।

पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि म.प्र. में संगठन विस्तार में श्रृद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता सिंधिया, श्रृद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल, श्रृद्धेय नारायण प्रसाद गुप्ता, स्व श्री सुंदरलाल पटवा जी व श्री कैलाश जोशी जी के योगदान का भुलाया नहीं जा सकता।



सक्रिय कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी की स्थापना से लेकर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित होने तक के संघर्ष की मुख्य प्रेरक बातें पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने साझा कीं। उन्होंने कहा कि 40 साल तो सिर्फ विपक्ष में रहते हुए संघर्षों के थे लेकिन पार्टी इसलिए दृढ़ता से आगे बढ़ती रही क्योंकि भाजपा नीति, सिद्धांतों, विचारों और मूल्यों पर चलने वाली पार्टी है। देश के अन्य दल परिवार के पोषण के लिए सत्ता प्राप्ति के सीमित लक्ष्यों वाले राजनैतिक दल हैं इसलिए वे बनते बिगड़ते रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक वैभव की स्थापना,मां भारती की सेवा के लक्ष्य सत्ता प्राप्ति से कहीं ज्यादा बड़े हैं।

सभी कार्यकर्ताओं से पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 16 अप्रैल को खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी कार्यकर्ता अपने भाजपा मंडल के बैज लगाकर सेवा कार्य करें और किसी एक कन्या के पांव पखारने की जिम्मेदारी निभाएं। इस अवसर पर मालथौन, बरोदियाकलां, बांदरी मंडलों के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com