Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सत्ता के अहंकार में भाजपाईयों को जनता अब लगने लगी है भिखारी : प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ▪️भाजपा सरकार के खिलाफ 5 मार्च से 15 मार्च तक होंगे ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम

सत्ता के अहंकार में भाजपाईयों को जनता अब लगने लगी है भिखारी : प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता 

▪️भाजपा सरकार के खिलाफ 5 मार्च से 15 मार्च तक होंगे ब्लाक, जिला और प्रदेश स्तरीय विभिन्न कार्यक्रम


तीनबत्ती न्यूज : 05 मार्च 2025

सागर : पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल के भिखारी वाले बयान पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने भिखारी वाले मुद्दे और अन्य मामलों को लेकर धरना प्रदर्शन आदि में लगी है। कांग्रेस के प्रवक्ता और सागर जिले के मीडिया प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता ने प्रदेश की जनता को भिखारी कहें जाने पर सवाल उठाते हुये उसके मुखिया और मंत्रियों पर निशाना साधा गया है।

प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने आज मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। अब तो हालत यह हो गये है कि जनता को भगवान बताकर वोटे बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है। माज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा, 4-4, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गों 6-6 महीने से और दिव्यांगजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है। उन्होंने कहा किभाजपा सरकार और मंत्री प्रह्लाद पटेल जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा ? भाजपा बतायेगी कि 20 साल में मध्य प्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया ?

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन 

उन्होंने बताया कि  कांग्रेस पार्टी निणार्यक लड़ाई लड़ेगी। इसी कडी में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 मार्च 2025 को ब्लाक स्तर पर मप्र शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल दा पुतला दहन किया जायेगा, जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों सहित ब्लाक, मण्डलम एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। वहीं 8 मार्च को कांग्रेस के जिला प्रभारी-सहप्रभारी, विथाचक, विधानसभा प्रत्याशियों एवं कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला मुख्यालयों पर धरना एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंत्री प्रहलाद पटेल से इस्तीफे की मांग की जायेगी। आगामी 10 मार्च को मप्र कांग्रेस के प्रभारी  हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष  हेमंत कटारे सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में मप्र किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित किया गया है। वहीं 11 से 15 मार्च तक कांग्रेस के मोर्चा संगठन / विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा मप्र शासन के विभागीय मंत्रियों से विभाग संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जायेगा।प्रदेश के सभी जिलों के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग करेगी। तथा यह भी मांग करेगी कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध में लिए तैयार रहें। महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों और बुजुर्गों को उनका हक नहीं मिला तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर जिलाअध्यक्ष डा आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, रेखा चौधरी, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे मुकुल पुरोहित, संदीप सबलोक, प्रदीप गुप्ता, सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव ,आशीष ज्योतिषी, राज कुमार सिंह धनौरा , सहित अनेक लोग 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive