Editor: Vinod Arya | 94244 37885

प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से संत रविदास मंदिर का विशाल आकार दिखने लगा : सीएम डॉ यादव ▪️निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माणकार्यों का किया निरीक्षण ▪️विधायक प्रदीप लारिया के पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की ▪️सांसद लता वानखेड़े ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से संत रविदास मंदिर का विशाल आकार दिखने लगा : सीएम डॉ यादव

▪️निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माणकार्यों का किया निरीक्षण

▪️विधायक प्रदीप लारिया के पिताजी के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की
▪️सांसद लता वानखेड़े ने किया स्वागत


तीनबत्ती न्यूज : 28 फरवरी ,2025
सागर
: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़तूमा सागर में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर के निर्माणकार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण किये और मंदिर निर्माण हेतु बधाई देते हुए सराहना की। उन्होंने संत रविदास मंदिर के मॉडल का अवलोकन कर विभिन्न निर्माणकार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संत रविदास मंदिर निर्माण पर आधारित चलचित्र (वीडियो प्रदर्शनी) को देखा।



उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को परिष्कृत करने, सहेजने और सामाजिक समरसता में संतों की भूमिका से लोगों को परिचित कराने वाली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से आज संत रविदास मंदिर का विशाल आकार यहां दिखने लगा है। उन्होंने समय सीमा में सभी निर्माणकार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि 101 करोड़ रुपयों की लागत से 11 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया जा रहा यह भव्य मंदिर और संग्रहालय आस्था के साथ-साथ देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परम्परा की विचारधारा और संतसिरोमणि रविदासजी के जीवन से परिचित कराने वाला अद्भुत केंद्र बनेगा।




उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के प्राचीन महत्वपूर्ण शहर सागर में श्रद्धेय कवि व समाज सुधारक संत रविदास के जीवन मूल्य व विरासत को मंदिर संग्रहालय के माध्यम से देश-दुनिया में उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी मनसानुरूप सभी की समानता और उनके ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से लोगों को परिचित कराना मंदिर संग्रहालय का केंद्रबिंदु बनेगा। 
बिना आयरन के हो रहा है तैयार
बगैर आयरन के तैयार किये जा रहे 66 फ़ीट ऊंचे संत रविदास मंदिर का बंसीपहाड़ के लाल पत्थर से नागर शैली में निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का रोड से 5 फ़ीट ऊँचा फाउंडेशन बनने के बाद नक्कासीदार पत्थरों के 72 पिलर लगाए गये हैं। इन पिलरों पर मंदिर का ऊपरी ढांचा खड़ा किया जायेगा। मंदिर के आसपास चार गैलरियों का निर्माण किया जा रहा है जहाँ संत रविदास के जीवन को  विस्तृत और आधुनिक संसाधनों की मदद से प्रस्तुत किया जायेगा। पुस्तकालय में संत रविदास की आध्यात्मिक व धार्मिक पुस्तकों को संग्रहित किया जायेगा।

बड़तूमा सागर में कुल 11 एकड़ क्षेत्रफल में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर प्रांगण में 9 हजार वर्गफ़ीट में मंदिर निर्माण, 15 हजार वर्गफ़ीट में म्यूजियम, 11 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 100 बिस्तरों वाली डॉर्मेटरी, 12 हजार वर्गफ़ीट एरिया में 12 कमरों वाला भक्त निवास, लगभग 10 हजार वर्गफ़ीट एरिया में लाइब्रेरी और संगत हॉल, 2152 वर्गफ़ीट एरिया में कैफेटेरिया, 2905 वर्गफ़ीट में हॉली जल कुंड, 538 वर्गफ़ीट एरिया में ग़जीवो निर्माण सहित संत रविदास मंदिर परिसर का निर्माण प्रगतिरत है। मंदिर परिसर के अंदर उक्त सभी संरचनाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि





मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के मकरोनिया रजाखेडी स्थित पंचदेव मंदिर, स्थित नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता स्व. श्री कुदउँ लारिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लारिया के परिजनों के प्रति गहन शोक संवेदनाएं व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुखद क्षण में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल सिंह आर्य,  श्याम तिवारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
__________

सीएम डा मोहन यादव का युवा बीजेपी नेता राहुल साहू ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया

_________


सांसद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत किया


सागर पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वैदिक वाटिका में सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेडे के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों,
कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके पर गुड्डू वानखेडे, हरिराम सिंह ठाकुर, रामेश्वर नामदेव, विजय विक्की गौतम, राकेश तिवारी, उमेश सिंह केवलारी, शिवकुमार यादव, रोशन कुर्मी, रामकुमार साहू, निकेश गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, नंदू वाल्मीकि, मनीष नेमा,  रुपेश जड़िया, विजय जड़िया, राजा तिवारी, कप्तानसींग पठारी, अशोक तिवारी, आदित्य उपाध्याय, भागीरथ पार्षद, अभिषेक साहू, लखन राय, चंद्रभान कुर्मी, हर्ष केसरवानी, आर.के. शर्मा, श्याम जी दुबे, बलराम पाराशर, द्वारका भट्ट, प्रहलाद सिंह, नरेंद्र तोमर, सुधीर उपाध्याय कुरवाई, संजय यादव, भारतसींग कुर्मी, नरेंद्र टीलाखेड़ी, हल्ले भाई, राम शंकर, बहादुर राय, राजकुमार ठाकुर, आनंद जैन, अरविंद सोनी, उदय भदोरिया, हेमंत रजक, फरहान खान, चौबेजी, समर राठौर, आशीष चौधरी, अमित मिश्रा, निक्की, रमेश चौधरी, आशालता सिलाकारी, मोनिका प्रजापति, जयंती मौर्य,  प्रियंका यादव, रेखा अहिरवार, रानी अहिरवार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com