प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का सेवादल ने किया स्वागत

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का सेवादल ने किया स्वागत



तीनबत्ती न्यूज : 20 फरवरी ,2025

भोपाल : आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी  हरीश चौधरी के प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय,इंदिरा गांधी भवन में प्रथम आगमन पर और पदभार ग्रहण समारोह में सेवादल परिवार द्वारा नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का अभिनंदन किया।प्रदेश प्रभारी  के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव,राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्रा, प्रदेश सचिव विजय जौहरी, मुकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

सागर के नेताओं ने किया स्वागत

सागर से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,जिला सेवादल से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव,आनंद हेला,प्रीतम यादव,अरविंद ठाकुर,जय रैकवार,शाहरूख खान,भैयालाल अहिरवार,दीपू कोरी आदि जन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें