Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन, स्टेडियम व पार्क का लोकार्पण किया

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन, स्टेडियम व पार्क का लोकार्पण किया



तीनबत्ती न्यूज : 11 फरवरी ,2025
खुरई
। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई तालाब के समीप स्व ठा.महेंद्र सिंह पार्क में 17.80 करोड़ की लागत से ओलंपिक मापदंडों के अनुरूप बन रहे वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां के चंद्रशेखर आजाद वार्ड में गूलर रोड पर 179 लाख की लागत से बने स्टेडियम और वीर सावरकर वार्ड स्थित आदर्शनगर कालोनी में 78 लाख की लागत से निर्मित पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झूठ, फरेब, धोखे की राजनीति का युग समाप्त हो गया जनता अब विकास के काम, शांति और समृद्धि चाहती है।

     पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्होंने नगरीय विकास मंत्री रहते हुए खुरई में अंतरराष्ट्रीय तैराकी स्पर्धाओं के लिए ओलंपिक मापदंडों के अनुरूप वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खुरई में बनाने हेतु स्वीकृत किया था। एमपीयूडीसी द्वारा17.80 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस कांप्लेक्स में इंटरनेशनल स्वीमिंगपूल, ट्रेनिंग के लिए हाफ ओलंपिक साइज स्वीमिंगपूल, बच्चों के लिए पृथक से तीसरा स्वीमिंगपूल, पैवेलियन बिल्डिंग, डबल स्टोरी पार्किंग, फूड कोर्ट, डारमेट्री बनाने का प्रावधान है। यह कार्य छह माह में पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद खुरई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तैराकी स्पर्धाओं का केंद्र बनेगा जिससे यहां की खेल प्रतिभाओं का कैरियर बनेगा और अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, सुविधाओं की कमी है जिनको उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधि के रूप में मेरा दायित्व है।



पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि 78.52 लाख की लागत से आज जिस स्टेडियम का लोकार्पण हुआ है उसमें रणजी स्तर की क्रिकेट स्पर्धा संभव है। इसमें सिटिंग, पैवेलियन बिल्डिंग, पिच है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उन्होंने खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर नगर कस्बे और ग्रामों में अनेक स्टेडियम बनवा कर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इनका लाभ खिलाड़ियों व जनसामान्य को मिलना शुरू हुआ है। हाल ही में बुंदेलखंड के उप्र व मप्र के 60 विधानसभाओं के बीच हुई बुंदेलखंड क्रिकेट लीग की 4 लाख की ईनामी चुनौतीपूर्ण चैंपियनशिप खुरई विधानसभा क्षेत्र की टीम ने जीत ली इसकी वजह यही खेल सुविधाएं और प्रतिवर्ष चलने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट हैं। यहां से अच्छे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं।

     पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि मैं सवा साल से मंत्री नहीं लेकिन खुरई के लिए इतना कुछ किया है कि खुरई आज भी विकास में नंबर वन है। खुरई अब विकास के साथ खेल में, स्वच्छता में, पीएम आवास में, शिक्षा सुधार में, कृषि व कृषि उपकरणों में, डोहेला महोत्सव आयोजन में यहां तक कि अपने विधायक के कामकाज के सर्वे में भी नंबर वन है।

     पूर्व गृहमंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है जिन्होंने विचारधारा, मूल्यों, सिद्धांतों और रामराज्य की स्थापना की कल्पना के साथ हमारी पार्टी की स्थापना की थी। पंडित जी ने कहा था कि पूजा करने से ईश्वर प्राप्त होंगे यह मैं नहीं जानता लेकिन यह जानता हूं कि गरीब की सेवा करोगे तो उसकी आंखों में साक्षात नारायण के दर्शन होंगे। पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों पर चलते हुए देश और 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है।सुशासन, जनकल्याणकारी, पारदर्शी व्यवस्था देने वाली भाजपा की सरकार जिस राज्य में एक बार बन जाती है तो वहां की जनता अपना आशीर्वाद दोबारा और बारंबार भाजपा को ही देती है। केजरीवाल जैसा छल कपट, झूठ, धोखाधड़ी, अवसरवाद और भ्रष्टाचार ज्यादा देर तक नहीं चलता। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि झूठ बोल कर सत्ता हासिल करने और सबको जेल भेजने की राजनीति करने वाले केजरीवाल खुद भ्रष्टाचार में जेल गए और खुद का चुनाव भी हार गए।




     पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम के मंच कर मां सरस्वती के साथ रखी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्थानीय पार्षदों से कहा कि वे लोकार्पित हुए स्टेडियम व पार्क की घास, पौधों और व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलवाएं और जनता के प्रति अपने दायित्वों को सक्रियता से पूरा करें। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रमों का संचालन पार्षद नीतिराज पटेल व रामशास्त्री ने किया।

     कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रप्रताप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार, नपा उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, जनपद अध्यक्ष जमना प्रसाद अहिरवार, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नड्डा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह राजपूत, रविन्द्र सिंह, माधव सिंह सिलोधा, जितेंद्र सिंह धनौरा, पार्षद रमेश साहू, पूर्व पार्षद राजू चंदेल, तहसीलदार यशोवर्धन सिंह, सीएमओ राजेश मेहतेल, प्रवीण जैन गढ़ौला, काशीराम मास्टर, मनोज राय, हरिशंकर कुशवाहा, विनोद राजहंस, धर्मेंद्र अहिरवार, सोनू चंदेल, नारायण पटैल, गणेश पटैल, राजू ठाकुर, ओमप्रकाश दाऊ, सुनील जैन गढ़ौला, बसंत सत्संगी, अशोक शर्मा, महेश सक्सेना, नीतिराज पटैल, गनेश पटैल, अनिल सेंगर, लाखन यादव, महेश खैरा, डब्बू पटवा, गब्बर, रशिद, श्रीमती गीता राज, श्रीमती विनीता सौर, कु. निशा नामदेव, प्रियंका रंजक, आकाश परिहार, इन्द्रकुमार राय, भानू ठाकुर, महेन्द्र राजपूत, सुरेन्द्र ठाकुर, राहुल सिंघई सहित सभी पार्षद, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com