Editor: Vinod Arya | 94244 37885

'बहुजन इंटेलेक्ट समिट 2025' का आयोजन 15 फरवरी को सागर में ,: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि

'बहुजन इंटेलेक्ट समिट 2025' का आयोजन 15 फरवरी को सागर में ,: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह होंगे मुख्य अतिथि 


तीनबत्ती न्यूज : 14 फरवरी ,2025

सागर :  मध्यप्रदेश ऑल इंडिया बहुजन इंटेलेक्ट समिट 2025 ( All India Bahujan Intellect Summit - 2025) का आयोजन 15 फरवरी 2025 ,शनिवार  को रवींद्र भवन, सिविल लाइन, गोपालगंज, सागर  में किया जाएगा। संविधान सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित यह सम्मेलन दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ होगा।सम्मेलन का मुख्य विषय "संविधान विहीन भारत" रहेगा, जिसमें यह चर्चा होगी कि भारतीय संविधान का संरक्षण क्यों आवश्यक है और इसके अभाव में समाज पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

कार्यक्रमके समन्वयक सुनील बोरेसे, मेजर मनोज राजे, जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार, रमाकांत यादव और प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने आज इस संबंध में मीडिया से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि एवं वक्ता देश के प्रमुख विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे ।जिनमें प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, एवं राज्यसभा सांसद ,प्रोफेसर राम पुनियानी प्रसिद्ध लेखक, सामाजिक चिंतक एवं विचारक, डॉ. (मेजर) मनोज राजे लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ताऔर डॉ. चंदन यादव सचिव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी  होंगे।

उन्होंने कहा कि यह समिट संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि बहुजन इंटेलेक्ट समिट एक राष्ट्रीय मंच है, जो वि‌द्वानों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं को एकत्रित कर समाज और संविधान से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करता है। इस मंच का उद्देश्य संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक रमाकांत यादव हीरालाल चौधरी एडवोकेट,वीरेंद्र राजे, प्रेम नारायण अहिरवार (दाऊ), महेश जाटव है।सम्मेलन में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य अतिथियो में प्रनश्याम सिंह (पूर्व विधायक) मनोज कपूर आनंद अहिरवार (पूर्व सांसद) राजकुमार पचौरी (शहर अध्यक्ष, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,ठाकुर प्रभु सिंह हर्ष यादव , पूर्व विधायक सुनील जैन , तवर सिंह लोधी ,श्री मती रेखा चौधरी (प्रदेश महासचिव),विकास शर्मा, नीरज शर्मा (सुरखी),कमलेश साहू (रेहली) श्री मती ज्योति पटेल (रेहली) त्रिलोकी नाथ कटारे, अमित राम जी दुबे, मुकुल पुरोहित गुरमीत सिंह अहलूवालिया जितेंद्र,चावला,श्री मती माधवी चौधरी, जगदीश यादव,रफीक गनीएवं प्रदेश के अन्य अनेक गणमान्य नागरिक आदि शामिल है। 

_______________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
_________________     


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com