Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बण्डा में क्षत्रिय समाज की बैठक : नत्थू सिंह सिमरिया बंडा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त

बण्डा में क्षत्रिय समाज की बैठक :  नत्थू सिंह सिमरिया बंडा ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज : 05 दिसंबर, 2024
बण्डा।
गुरुवार को बंडा में क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन एवं सर्वसहमति से श्री नत्थू सिंह सिमरिया को बंडा ब्लाक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में क्षत्रिय समाज सागर के अध्यक्ष श्री लखन सिंह भी उपस्थित थे। अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नत्थू सिंह सिमरिया को बंडा ब्लाक का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने समाज में जिम्मेदारियां बांटने, सामाजिक कार्य बांटने को लेकर विभिन्न प्रस्ताव रखे।

 बैठक में क्षत्रिय समाज महासभा ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार की घोर निंदा की। इस अवसर पर शिवराज सिंह बड़े छापरी, भूपत सिंह लम्बरदार सेमरा, साहब सिंह सेमरा, मंगल सिंह दादा सरंक्षक बंडा, भूपेन्द्र सिंह सिंगदोनी युवा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष बण्डा, राहुल चौरा रहली, उदय सिंह कदवा समाज जनपद सदस्य, अरविंद सिंह बमूरा, रणवीर सिंह डिलाखेरी, राघवेन्द्र सिंह झागरी, मंझल सिंह सहावन, संतोष सिंह सिंगदौनी, अजीत सिंह चीलपहाड़ी, लखन सिंह पटौआ, गोविंद सिंह सहावन, देव प्रशांत सिंह पूर्व जनपद अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह गड़र, चंदू राजा सिंह ततरबारा, चंदन सिंह पूर्व सरपंच बमूरा, राजेश सिंह झागरी, धर्मेन्द्र सिंह परासिया, राजदीप सिंह सरपंच गोरा, जितेन्द्र सिंह कदवा, हनुमत सिंह झागरी सहित समाज के वरिष्ठ लोग एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com