सागर नगर निगम में कर्मचारी कल्याण संघ का पहली दफा होंगा मतदान से चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र खटीक सहित 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

सागर नगर निगम में कर्मचारी कल्याण संघ का पहली दफा होंगा मतदान से चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए हरेंद्र खटीक सहित 4 उम्मीदवार चुनाव मैदान में 

तीनबत्ती न्यूज : 12 अक्टूबर ,2024

सागर : नगर पालिक निगम के कर्मचारियों के चुनाव पहली दफा मतदान से होगा। कल शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही साफ हो गया है कि पहली बार कर्मचारियों का चुनाव में वोटिंग से होगी।चुनाव को आकर कर्मचारियों में उत्साह भी बना हुआ है। मतदान 19 अक्टूबर को होगा। अब तक मनोनयन के आधार पर ही पदाधिकारियों का चयन कर दिया जाता था। इस बार 487 मतदाता चुनाव में वोट डालेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए निर्वाचन होगा। अध्यक्ष पद के लिए अब हरेंद्र खटीक, अंकलेश्वर नाथ शुक्ला, प्रद्युम्न मिश्रा और रामेश्वर चौबे मैदान में हैं। रामाधार तिवारी ने अपना नाम वापस ले लिया है।जबकि सचिव पद के लिए राजेश जाटव और माधव चढ़ार में सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए शकुंतला गोस्वामी और संजय रैकवार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश चौबे का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है, इस पद के लिए सिंगल नामांकन ही हुआ है। निर्वाचन में भाग लेने वाले जिन कर्मचारियों द्वारा फॉर्म भरे गए थे, उन्हें चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ेDamoh: ब्लाक शिक्षा अधिकारी के घर पुलिस का छापा , पटाखों का अवेध भंडार मिला : अधिकारी और उसकी पत्नी पर FIR दर्ज

चुनाव प्रचार शुरू

कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में उम्मीदवार ने अपने-अपने पक्ष में मतदाता कर्मचारियों को साधने प्रचार में जुट गए हैं। पैंपलेट,होडिंग आदि लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम कार्यालय के साथ ही वे कर्मचारियों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। 19 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के 1 घंटे बाद शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़े : BJP विधायक बृज बिहारी पटेरिया के इस्तीफा का मामला : टी आई लाईन हाजिर: पीस्टमार्टम रिपोर्ट के एवज में रिश्वत मांगने वाले डॉ दीपक दुबे की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच दल का गठन : डॉक्टर को केसली से हटाया

चुनाव निष्पक्ष कराने कर्मचारी नियुक्त

कर्मचारी संघ के संरक्षक माधव प्रसाद कटारे एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यपालन यंत्री पूरनलाल अहिरवार ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने विभिन्न कर्मचारियों को नियुक्त किया है पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। संरक्षक कटारे ने बताया कि 3 पदों के लिए अब कुल 8 कर्मचारी मैदान में हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की गाइडलाइन की पूरी जानकारी सभी को दी जा चुकी है।

___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें