बीजेपी विधायक दल की कार्यकारिणी गठित: ओम प्रकाश धुर्वे बने उप नेता :कैलाश विजयवर्गीय बने मुख्य सचेतक

बीजेपी विधायक दल की कार्यकारिणी गठित: ओम प्रकाश धुर्वे बने उप नेता :कैलाश विजयवर्गीय बने मुख्य सचेतक


तीनबत्ती न्यूज : 10 सितम्बर, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी ने विधायक दल की कार्यकारिणी गठित कर दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  विधायक दल के नेता बनाए गए हैं। वहीं ओमप्रकाश धुर्वे को उपनेता बनाया गया है। कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचेतक की भूमिका में दो विधायक रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा हैं। सागर विधायक शैलेंद्र जैन को महामंत्री और हरिशंकर खटीक और सत्येंद्र पाठक मंत्री बनाए गए हैं। विधायक विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

देखे : पूरी सूची




विधायक दल की कार्यकारिणी में श्री जयंत मलैया,श्री नागेन्द्र सिंह नागोद जयसिंह मरावी, अ.ज.जा.,सुश्री मीना सिंह, अ.ज.जा. डॉ. सीतासरन शर्मा,श्री भूपेन्द्र सिंह,श्री अजय विश्नोई,श्री ओमप्रकाश सखलेचा,डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय,श्री दिव्यराज सिंह,श्री उमाकांत शर्मा, सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, अ.ज.जा. श्री रमेश प्रसाद खटीक, अ.जा.,श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, श्री अमरीश शर्मा का सदस्य बनाया गया है। 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive