मुख्यमंत्री का विरोध : कांग्रेस जनों को कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने छावनी बनाकर नजर बंद किया : पितृ तर्पण किया पुलिस के साए में

मुख्यमंत्री का विरोध : कांग्रेस जनों को कांग्रेस कार्यालय में पुलिस ने छावनी बनाकर नजर बंद किया : पितृ तर्पण किया पुलिस के साए में


तीनबत्ती न्यूज : 27 सितम्बर ,2024

सागर।जन समस्याओ, सागर में स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार एवं अन्य समस्याओ को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठा रहीं हैँ। सागर में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस जनो ने मुख्यमंत्री और प्रशासन पर पर जन समस्याओ की अनदेखी किये के कारण  विरोध करने की घोषणा की थी। अपनी घोषणा अनुसार रात से ही कांग्रेस जन,राजीव गाँधी भवन कांग्रेस कार्यालय में जुटने लगे।अध्यक्ष पचौरी एवं अन्य कांग्रेस जनो ने रात कांग्रेस कार्यालय में ही बिताई।पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय को छावनी में बदल दिया। कार्यालय में मौजूद कांग्रेस जनों को वहीं नज़र बंद कर दिया गया ।जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री वापिस जाओ, और मुर्दाबाद के  नारे लगाए गए ।

एसडीएम अदिति यादव एवं सीएसपी यश बिजोरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा कांग्रेस जनों से चर्चा की। पचौरी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में लापरवाही से महिला की मौत के बाबजूद मुख्यमंत्री के आगमन के कारण मृत महिला को वेंटीलेटर पर रखना मानवीय समवेदनाओ की  हत्या हैँ,दोषी व्यक्तियों पर त्वरित कार्यवाही किया जाना चाहिए।

  पचौरी ने कहा कि प्रशासन जन समस्याओ के लिए भी मिलने का समय नहीं देता , सागर में बिजनेस सबमिट के नाम पर किये गए भ्रष्टाचार भी जन चर्चा का विषय है। जिनकी जाँच होना चाहिए।

ये रहे नजरबंद

 कांग्रेस कार्यालय में नजर बंद कांग्रेस जनों में पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित रामजी दुबे, संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई, बाबूसिंह यादव, शैलेन्द्र तोमर, मुकुल पुरोहित, आशीष ज्योतिषी, अवधेश तोमर,राकेश राय,विजय साहू, प्रदीप पप्पू गुप्ता, जितेंद्र रोहन, देवेंद्र तोमर, ऋचा सिंह,नीलोफर चमन अंसारी,रमाकांत यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण प्रेमनारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, समीर खान,स्थाई मंत्री जय रैकवार,रेखा सोनी,रिंकू केशरवानी,प्रदीप पाण्डेय, अशोक पटेल , आनंद हेला, धर्मेंद्र चौधरी,महेश अहिरवार, भइयन पटेल,बाबू मछन्दर, सुरेश पिंजवानी, श्रीदास रैकवार, विनोद कोरी,पवन जाटव, वीरू लड़िया,मिथुन खटीक, जाहिद ठेकेदार, अशफाक खान,यश तिवारी, चंचल तिवारी, पीयूष जैन, शिवम दुबे, नरेश संकत, नौसाद अब्बासी आदि शामिल थे।

              कांग्रेस नेता सुरेंद्र चौबे


सेवादल अध्यक्ष ने पुलिस की निगरानी में किया पुरखो का तर्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव के शहर आगमन के पूर्व ही शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे को चखराघाट से पूर्वजों का तर्पण करते समय ही गिरफ्तार कर लिया।सेवादल अध्यक्ष कटारे ने तर्पण की समस्त प्रक्रिया बेशर्म प्रशासन की निगरानी में की।

 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी घर में नजर बंद कर निगरानी में रखा


मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सागर पहुंचने के कई घंटे पहले से ही दमनकारी नीति अपनाते हुये मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को उनके भगवानगंज स्थित निवास पर ही नजर बंद करते हुए भारी पुलिस तैनात किया साथ ही अनेक कांग्रेस जनों को उनके घरों में ही नजर बंद किया तथा गिरफ्तार कर पुलिस की निगरानी में रखा। 
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार को जमकर घेरते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया है जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर से मध्य प्रदेश के हिस्से वाला बुंदेलखंड क्षेत्र गायब है और सिर्फ यूपी के बुंदेलखंड क्षेत्र को ही प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है जबकि मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को डिफेंस कॉरिडोर में शामिल किया जाता तो हजारों करोड़ से ज्यादा का निवेश होता और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में भी उद्योग स्थापित कराये सकते थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में आयोजित हुई इन्वेस्टर मीट में बीड़ी मजदूरों को लेकर निर्णय लिया गया था कि सरकार बीड़ी मजदूरों की सहकारी समितियां बनवाएगी तथा उक्त समितियां के माध्यम से बीड़ी की बिक्री और बीड़ी मजदूरों को समृद्ध बनाने की योजना आज तक धरातल पर नहीं आई, इसी तरीके से फुट प्रोसेसिंग के नाम पर टमाटर,आलू आदि की अन्य ईकाइयां स्थापित कर किसानों को समृद्ध बनाने की दिशा में भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive