सीएम डा मोहन यादव के बीना कार्यक्रम में पहुंचने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की जनता से अपील : खुरई भाजपा ने तैयारी की

सीएम डा मोहन यादव के बीना कार्यक्रम में पहुंचने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की जनता से अपील : खुरई भाजपा ने तैयारी की


तीनबत्ती न्यूज : 02 सितम्बर, 2024

खुरई। मुख्यमंत्री डॉ. श्री मोहन यादव जी के 4 सितंबर को बीना कार्यक्रम को सफल बनाने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजनों से बीना पहुंचने की अपील की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बीना आगमन की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लखन सिंह की उपस्थिति में खुरई भाजपा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लखन सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बीना आगमन 4 सितंबर को हो रहा है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने यह निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री जी की सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में खुरई से सभी लोग पहुंचें इसके लिए सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुस्तैदी से जुट जाएं और मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को एतिहासिक रूप से सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने स्वयं भी खुरई विधानसभा क्षेत्र की सम्माननीय जनता जनार्दन व सभी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ेसीएम मोहन यादव 04 सितम्बर को बीना में : कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा

श्री लखन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो चुका है। खुरई नगर भाजपा के सदस्यता अभियान टोलियों को संगठन द्वारा दी गई निर्धारित कार्य योजना के अनुसार सदस्यता सुनिश्चित करना है। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध दिशा निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुराना भाजपा कार्यकर्ता सदस्यता से वंचित नहीं रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नये सदस्य बनाने के लिए नवमतदाताओं, युवाओं,लाडली बहिनों, किसान भाई के बीच सदस्यता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।




बैठक में ये रहे शामिल

खुरई भाजपा की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद बजाज, खुरई नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन गढौला, खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिशंकर पटैल, खुरई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार,  खुरई महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सोनी, मनोज दुबे, मूरत सिंह, वरिष्ठ पार्षद देशराज सिंह यादव, पार्षद बलराम यादव, राजेंद्र यादव कल्लू, राजू चंदेल, धर्मेंद्र सिंह निर्तला, सोनू चंदेल, अजीत सिंह अजमानी, रमेश साहू, एमएस ठाकुर, महेश विश्वकर्मा, गनेश पटैल विक्रम सिंह, पार्षद सुनीता राय, सपना विश्वकर्मा, कुसुम राजहंस , सीमा पटैल,विनीता आदिवासी, रवि नायक, रवि रैकवार ,बसंत सत्संगी, अनिल समैया, इन्द्रराज सिंह, मुन्ना पटैल, रोशनी कुशवाहा ,पुष्पेन्द्र सिंह, प्रफुल्ल बोहरे, सहित सभी पदाधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive