Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कूड़ो में सागर बना लगातार 9वीं बार ओवरआल चैम्पियऩ: राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में करेंगे एमपी का प्रतिनिधित्व

कूड़ो में सागर बना लगातार 9वीं बार ओवरआल चैम्पियऩ: राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में करेंगे एमपी का प्रतिनिधित्व


तीनबत्ती न्यूज : 05 सितम्बर, 2024

सागर : कूडो एसोसिएषन आफ मध्यप्रदेष द्वारा आयोजित 9वीं राज्य स्तरीय कूडो पतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल(आई. पी. एस. ), इंदौर में 30 अगस्त से 2 सितम्बर, 2024 तक किया गया। प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

82 खिलाड़ियों में से 78 को मिले पदक

सागर के 82 कूडो खिलाड़ियों ने प्रतियोगता में भाग लिया जिनमें से 78 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर सागर को लगातार 9वीं बार ओवरआल चैम्पियन बनाया। द्वितीय स्थान पर भोपाल एवं तृतीय स्थान पर रीवा जिला रहा। प्रतिोगिता में सागर के खिलाड़ियों ने 35 स्वर्ण, 20 रजत एवं 22 कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि डब्लू़ डब्लू ई सूपरस्टार एवं वालिबुड अभिनेता सौरभ गुरजर, विषिष्ट अतिथि आई पी एस की प्राचार्या श्रीमति सुधा पाण्डे, कूडो स्पोर्टस कोटे से नियुक्त इंकमटैक्स अधिकारी मों सोहेल खान थे। 

सौरभ गुरजर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब खेलों के माध्यम से दौलत और शौहरत दोनों कमा सकते है। बस एक सबसे महत्वपूर्ण याद रखो जो भी करो उसमें अपना सौ प्रतिषत दो तभी आपको सफलता मिलेगी। 

कूडो एसोसिएषन आफ मध्यप्रदेष के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान ने अतिथियों को कूडो एवं प्रतियोगिता की जानकारी दी, सचिव हरिकांत तिवारी एवं कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने अतिथियों का स्वागत किया । मंच संचालन संयुक्त सचिव आमिर ने किया।सागर पुरूष टीम के कोच शुभम राठौर एवं बालिका टीम की कोच मेघा भोजक थी। सभी विजयी खिलाड़ी 5 नवम्बर से आयोजित राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्री कूडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेष का प्रतिनिधित्व करेंगे। 



सागर के इन कूडो खिलाड़ियों ने पदक जीतेः

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी: दक्ष योगेष देसाई, नवनाथ माने, आरव जैन, अमात्य जैन, तनिष पटेल, सात्विक गुप्ता, नावेद खान, यषवंत गोपाल कदम, सारथक सन्तोषत तेलवेकर, काव्यांष सोलंकी, समान्यु चौधरी, मानस भट्ट, सौरभ सिंह, कृष्णा बाटिया, आर्यन सिंह, अभिषेक राठौर, उत्कर्ष पटैल, हर्ष सेन, अपूर्व सेन, मोहम्मद सोहेल खान, आमिर खान, दीपांशा सिंह, अंषिका तिवारी, स्वारा राजेन्द्र गलगाते, चित्रांषी नेगी, अवनी सेन, दिवी जैन, मन्नत शाह, सम्बोधी नायक, कल्याणी तिवारी, इषिका मिश्रा, वैषाली झा, दीक्षा सेन, वैष्णवी सिंह, श्रेया गुप्ता।




रजत पदक विजेता खिलाड़ी: विराज कनीफानाथ काषिद, वेद सतप्पा सागर, आरूष राजेन्द्र नागरे, पंकज, जैद खान, प्रषांत सिंह, अक्षय विष्वकर्मा, अनादि सुरवारिया, उत्कर्ष सेन, आदर्ष कौरव पावनी सिंह, आराध्या दुबे, सिद्धि चौहान, भव्या अन्ना साब, आभ्या पुरोहित, निकिता महादेव, मेघा राज, प्रियंका इक्का, पूनम कुषवाहा, प्रामिता, षिवानी चौधरी, मेधा।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी: श्रेयष बाबन ताम्रे, ध्वजवीर पुरोहित, भुवन अन्नासाब, श्रेष्ठ यादव, आमर्ष सिंघई, कार्तिक अनबधाह पोते, पुष्प प्रणव सोनी, सिद्धार्थ यादव, अनुज अषोक पाटिल, कृष्णा आनंद, युवराज पवार, हर्षिता तिवारी, अनामिका, अरूण्या ठाकुर, पूरवी यादव, नंदिनी दुबे, आस्था मिश्रा, प्रज्ञा सिंह वर्मा, श्रद्धा साहू, वन्दना चौधरी। 

सभी ने दी बधाई

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसोसिएषन के चेयरमेन विधायक शैलेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष डा नईम खान, सागर जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, संजय दादर, मधुर पुरोहित, डॉ गणेष चौबे, माइकल नथेनियल, सारांष मिश्रा, शरद मिश्रा आदि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाऐ दी।


___________


____________________________

___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


     
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com