Sagar: कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 12 अगस्त को : , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

Sagar: कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन 12 अगस्त को : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल



तीनबत्ती न्यूज : 08 अगस्त ,2024

सागर : आगामी 12 अगस्त को सागर में कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा, सुबह 11 बजे होने वाले कलेक्ट्रेट के घेराव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल होंगे। गुरुवार को राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में शहर कांग्रेस की तैयारी बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बताया कि सागर जिले में दलित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाएं,नगर निगम में स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए 900 करोड़ के घोटाले सहित आम कांग्रेस जनों सहित जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर यह घेराव किया जा रहा है।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि 12 अगस्त को जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक को त्रिलोकी कटारे,मुकुल पुरोहित, रमाकांत यादव, अवधेश तोमर ने संबोधित किया। संचालन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुरेन्द्र चौबे ने किया। आभार सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया। 

यह भी पढ़े : सीएम आकर बांटे शाहपुर हादसे के पीड़ितों का दर्द : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मिले पीड़ित परिवारों से ▪️ मृतक के परिजनों को 11–11 लाख रुपए की मदद करे सरकार : हादसे सेप्रदेश सरकार सबक़ लेने तैयार नही

बैठक में राहुल चौबे, शैलेंद्र तोमर, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र चौधरी, राकेश राय , ओंकार साहू,शरद पुरोहित,सागर साहु,रेखा सोनी, सुभ्रा मुखर्जी, प्रदीप पांडेय, लीलाधर सूर्यवंशी,जाहिद ठेकेदार, सुल्तान कुरैशी,समीर खान, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, गंगा राम अहिरवार अजीम खान गोपाल तिवारी, रजिया खान,जय रेकवार, भूरे खटीक, दीनदयाल तिवारी, हीरालाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए, बैठक के अंत में दयाराम प्रजापति, योगराज कोरी की भाभी के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें