भाजपा एक विचार है, राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण हमारा ध्येय है :चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ▪️प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का दिल जीता प्रत्येक व्यक्ति पार्टी से जुड़ना चाहता है: गोविंद सिंह राजपूत

भाजपा एक विचार है, राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण हमारा ध्येय है :चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी

▪️प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों का दिल जीता प्रत्येक व्यक्ति पार्टी से जुड़ना चाहता है: गोविंद सिंह राजपूत


तीनबत्ती न्यूज : 23 अगस्त ,2024

सागर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के निमित्त शुक्रवार को पार्टी द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला में एल. ई. डी.स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों को सदस्यता अभियान से संबंधित जानकारियां दी गई कार्यशाला में संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ,सांसद लता वानखेड़े, जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन,प्रदीप लारिया,वीरेंद्र लोधी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष, वृंदावन अहिरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जाहर सिंह, शैलेश केसरवानी, शशि कैथोरिया पूर्व विधायक पारुल साहू,अरुणोदय चौबे,प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी,चैन सिंह ठाकुर,मनीष गुरु अभिषेक भार्गव मंचासीन रहें।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सागर जिले में संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता उत्साहित है जो पूर्व की तरह इस अभियान को भी ऐतिहासिक रूप से सफल बनाकर समूचे देश में सागर का नाम गौरवान्वित करेगा संगठन द्वारा जो लक्ष्य सागर जिले को दिया गया है उसे समय से पूर्व प्राप्त करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुटेगा।

यह भी पढ़े : देवरी नपा अध्यक्ष के खिलाफ 4 सितंबर को होने वाला अविश्वास सम्मेलन आगामी आदेश तक के लिए निरस्त

कार्यशाला को संबोधित करते हुए संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी  ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। मध्यप्रदेश में आप सभी के परिश्रम से हमने विधानसभा की 163 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। देश के 13 राज्यों में भाजपा की और 20 में एनडीए की सरकारें हैं। यहां तक की उड़ीसा में भी हमारी सरकार बन चुकी है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। देश के कोने-कोने में भाजपा है। सांसद, विधायक महापौर आदि सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि भाजपा के हैं। हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता दुनिया में ऊंचाई पर है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया भर के आर्थिक संगठन यह कह रहे हैं कि 2027 तक ही भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हमें इस वातावरण का लाभ लेना चाहिए और संगठन द्वारा नई सदस्यता का जो लक्ष्य रखा है, उसे हासिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ेसीएम डॉ. मोहन यादव आंएगे बीना : कलेक्टर, एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण 

साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बात का नकारात्मक विरोध करती है, भ्रम फैलाती है। इसकी वजह यह है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास अपनी कोई नीति नहीं है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसे इंडी गठबंधन कभी परास्त नहीं कर सकता। भाजपा के सैनिकों में सभी को परास्त करने की ताकत है। श्री सिंह ने कहा कि स्व. अटलजी ने कहा था कि भाजपा कोई दल नहीं है, एक विचार है, एक आंदोलन है। हमारा ध्येय राष्ट्र का निर्माण और जनकल्याण है। हम भारतमाता के गौरव को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए काम करते हैं। हम एकात्म मानववाद के लिए संकल्पित और पंच निष्ठाओं के प्रति समर्पित हैं साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जब लोगों को सदस्य बनाने जाएं, तो उन्हें हमारा गौरवशाली इतिहास बताएं। डॉ. मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल से क्यों इस्तीफा दिया, किस तरह श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त की, गोवा आंदोलन में हमारी क्या भूमिका रही और कच्छ की कुछ भूमि पर से पाकिस्तानी कब्जा हटाने के लिए हमने कैसा आंदोलन किया, हमें ये सब लोगों को बताना चाहिए।

यह भी पढ़े नगर निगम सागर की महापौर परिषद की बैठक में हुए अनेक निर्णय : ▪️ जलभराव के स्थायी समाधान हेतु 5 सितम्बर तक बनेगी डी.पी.आर ▪️ आवारा पशुओं को पकड़ने विशेष चलेगा अभियान ▪️ कुत्तों की रोकथाम के लिए योजना


खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने लोगों का विश्वास जीता है हर व्यक्ति बीजेपी से जुड़ना चाहता है भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण सभी लोग भाजपा परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं ।ह मारे कार्यकर्ताओं को उन तक पहुंचना है मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इस अभियान में सभी वर्ग के लोगों को जोड़ना है खासतौर से लाडली बहाना, युवा, बुजुर्ग, व्यापारी रिटायर्ड हो चुके शिक्षक, अधिवक्ता गण आदि तक हमारे कार्यकर्ता पहुंचेंगे उन्हें जोड़ेंगे।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाला कार्यकर्ता है इस  संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में भी हम इसी ध्येय वाक्य को आत्मसात कर प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर सभी वर्गों के सभी व्यक्तियों को जोड़कर इस अभियान के माध्यम सदस्यता का नया इतिहास बनाएंगे।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि बाकी तीज त्यौहार पर्वों की तरह यह संगठन का पर्व है इस पर्व में हम सभी को एकजुटता के साथ मनाना किसी भी क्षेत्र का किसी भी वर्ग का कोई भी व्यक्ति इससे अछूता न रह जाए यह चिंता हम सभी को करनी है संगठन की मंशानुरूप युवा बुजुर्ग महिला प्रत्येक व्यक्ति के पास हमें पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास हमें करना है। विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफल बनाएंगे वहीं समय सीमा में तय लक्ष्य से अधिक सदस्यता कर नया इतिहास बनाएंगे।


सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है कोई चुनौती नहीं है जो उसे रोक पाए भाजपा कार्यकर्ता  जो संकल्प लेता है उसे प्राण प्रण से जुटकर प्राप्त करता है जिसका प्रमाण  जिले के चुनाव परिणाम है मुझे विश्वाश है कि सागर जिला शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर नया इतिहास रचेगा

कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने व्यक्त किया। कार्यशाला में आपेक्षित पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक पारुल साहू का हुआ सम्मान


सुरखी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती पारुल साहू द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुकता बढाने के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi   जी के अभियान " एक पेड़ माँ के नाम " का पोस्टर संदेश लेकर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर पहुंची, आज जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रबन्ध समिति द्वारा उनका सम्मान हुआ। 


___________


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
__________________________

    


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive