Har Ghar Tiranga 2024 : खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरों में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं : पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह व अबिराजसिंह हुए शामिल

खुरई विधानसभा क्षेत्र के चार नगरों में निकली भव्य तिरंगा यात्राएं : पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह व अबिराजसिंह हुए शामिल


Har Ghar Tiranga2024 
Har Ghar Tiranga Campaign
तीनबत्ती न्यूज : 13 अगस्त ,2024
सागर
। खुरई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर आयोजित तिरंगा यात्राओं की श्रंखला में मालथौन, बरोदिया कलां, रजवांस व बांदरी में व्यापक रूप से भव्यता के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बांदरी में पूर्व गृह मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह स्वयं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और तिरंगा यात्रा को आगे रवाना किया। बरोदिया कलां में युवा भाजपा नेता श्री अबिराज सिंह, मालथौन में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री अशोक सिंह व रजवांस में भाजपा नेता श्री सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर देशव्यापी तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। खुरई विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्राओं में कार्यकर्ताओं और आम जनता का देशभक्ति का जज़्बा और राष्ट्रप्रेम की भावना देखने योग्य रहा। बांदरी में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह स्वयं तिरंगा यात्रा रवाना करने पहुंचे। वे यात्रा में शामिल हुए। बांदरी में श्रावण मास के बाजार की रंग बिरंगी छटा के बीच डीजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने समां बांध दिया। यहां तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम घर-घर यात्रा के मंडल प्रभारी उदयभान सिंह, आजाद यादव, अभय सिंह लोधी, राजा सिंह राजपूत, देशराज सिंह लोधी, रावराजा राजपूत, राजेश राय, संतोष तिवारी, राजकुमार अहिरवार, रामकिशन अहिरवार, राजेन्द्र जैन अवधेश ठाकुर, देवीदयाल कुशवाहा, मुकेश जैन, झब्बू जैन, बंटी राजपूत, संतोष पटैल, राजकुमार सिंह लोधी, राहुल अहिरवार, लोकेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, पवन यादव, उपस्थित थे।



बरोदिया कलां में युवा नेता अबिराज सिंह ने तिरंगा यात्रा के लिए विधायक कार्यालय में एकत्रित कार्यकर्ताओं, जनसमुदाय को अपने ओजस्वी संबोधन के साथ जोश से भर दिया। नगर के मुख्य मार्गों से निकली तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह वर्धन किया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने यात्रा में हिस्सा लिया। इनमें रामकुमार बघेल, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, नीतेश यादव, आरसी दुबे, कोमल यादव, हफीज खान, बलराम सिंह ठाकुर, गुड्डन जैन, चुन्नीलाल कुशवाहा, रामसिंह, ठाकुर, भरत तिवारी, कंछेदी माते वीरेन्द्र सिंह बुन्देला, मनीष पटवा, अजय सिंह, निरंजन सिंह, ताहर यादव, संतोष राय, अमर सिंह ठाकुर, रामकुमार सोनी, रामपाल सिंह द्वारका कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मालथौन में आयोजित तिरंगा यात्रा में पूर्व जनपद अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक सिंह के साथ अबिराज सिंह भी मौजूद रहे। मालथौन तिरंगा यात्रा में रामकुमार बघेल, जयंत सिंह बुंदेला, शंभू दयाल मिश्रा, रावराजा राजपूत, गोविंद सिंह, वीर सिंह यादव, जाहर सिंह लोधी, शिवराज सिंह, राजपूत पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, धीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, भीकम अहिरवार, धर्मेन्द्र अहिरवार  ईरू राजपूत, देवेंद्र यादव, जितेन्द्र पटैल, राघवेंद्र यादव, राकेश तिवारी, गोविंद सिंह नेगुवां, भैय्यन यादव,चुन्नु परिहार, रिंकू राय, देवेन्द्र बुंदेला, अरविंद सिंह राजपूत अजित राय शामिल रहे।


रजवांस में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह नै किया। उनके साथ यात्रा में देश भक्ति के नारों के साथ युवा मोर्चा अध्यक्ष साहब सिंह, कैलाश सिंह (एल्डरमैन) उदयभान सिंह ,तिलक सिंह,  संदीप वैध, हेमंत तिगरा,श्री नीरज राय, अभय बनखिरिया, प्रदीप यादव शंकरपुरा, अमित टपरावाले, वकील हनौता, सुरपाल सागोनी, मनीराम चौका,  उदयराज बनखिरिया, रामरतन यादव बंगेला, पूजा राम यादव बंगेला, रामकुमार इमलिया , माखन घोसी सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य जन शामिल हुए

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बांदरी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया

बांदरी। लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही अपने संकल्प के अनुसार गरीब कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में तेजी से जुट गए हैं। इसका प्रमाण आज बांदरी में आरंभ हुआ प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र है जहां आम जनता को 70 से 80 प्रतिशत तक कम दामों में 1 हजार से ज्यादा दवाइयां मिलेंगी। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में व्यक्त किए।

पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारी कम कीमत पर दवाइयो की उपलब्धता गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों व ग्रामीण जनता को बहुत बड़ी सुविधा होती है। बांदरी शासकीय अस्पताल के 30 बिस्तर वाले अस्पताल के उन्नयन के बाद यहां चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण का कार्य भी आरंभ हो चुका है। इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध कराने का काम भी हो रहा है। इस कड़ी में यह जन औषधि केंद्र बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि 1 हजार से अधिक अनुमोदित दवाइयां डाक्टरों के पर्चों पर इस केंद्र में उपलब्ध हो सकेंगी।




पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा पूरा विधानसभा क्षेत्र और बांदरी मंडल एक परिवार की तरह है। यहां भाजपा के अलावा और कोई दल इसलिए नहीं है क्योंकि विकास के लिए परिवार की तरह पूरे क्षेत्र की जनता की आम सहमति है। हम सभी मिलकर क्षेत्र विकास के संकल्प के लिए काम करते हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं पर गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बांदरी नगर परिषद का विकास जिस तेज गति से हुआ वैसा उदाहरण पूरे प्रदेश में दिखाई नहीं देता। यहां आज 38 करोड़ की सीएम राइज स्कूल, शासकीय कालेज, 9 करोड़ के आधुनिक निर्माणाधीन भवन के साथ नवगठित तहसील, नगर परिषद भवन, शादी घर, पार्क, शानदार बस स्टैंड, अच्छी सड़कें, स्ट्रीट लाइट, घर घर नल से जल योजना, धसान नदी पर बांध, लगभग 8 हजार पीएम आवास जैसे विकास के मानक मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि जितना काम यहां 8 साल में हो गया उतना 60 सालों में नहीं हुआ था। किसानों के सभी खेतों में पानी पहुंचाने की योजना का काम अंतिम चरण में है जिससे समृद्धि का नया युग क्षेत्र में आएगा।

पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बांदरी में विकास के लिए सरकारी जगह नहीं थी। हमने लगभग 25 एकड़ वन भूमि का तबादला कराया जिस पर जनसुविधाओं का विकास हुआ।पहरगुवां और आगासिर्स जैसे ग्रामों में स्टेडियम और स्कूल के लिए वन भूमि उपलब्ध कराई गई। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो परिवार आवासीय पट्टे से वंचित रह गए हैं उनके लिए उपयुक्त जमीन देखें ताकि भूमि उपलब्ध कर पट्टे दिए जा सकें। उन्होंने सभी से नगर परिषद व ग्राम पंचायतों के माध्यम से ई श्रमिक पोर्टल पर आधार कार्ड, समग्र आईडी व मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की ताकि सभी की राशन पर्ची जेनरेट हो सके। इसके लिए शिविर लगाने के भी निर्देश दिए। पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह से अपने घर में तिरंगा झंडा लगाने, अपने गांव खेत आंगन में एक वृक्ष लगाने और शराब के सेवन को रोकने ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक अधिकारी कमल मकासे, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने भी संबोधित किया। संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र के कार्यक्रम में चंद्रिका प्रसाद पाराशर,अशोक जैन, रोशन सिंह, पप्पू मुकद्दम ,केसरी सिंह, देशराज सिंह, आजाद यादव, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, विश्वनाथ सिंह, डीआर रोहित सुरेन्द्र लोधी, सनत साहू, लक्ष्मीकांत मुडोतिया, राजेश राय, मकसूद अली, राजेन्द्र सिंह, आशीष दुबे, कुलदीप राय, एसडीएम मालथौन मुनब्बर खान, तहसीलदार बांदरी, सीएमओ, नगर पंचायत बांदरी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एवं सभी चिकित्सक उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive