कांग्रेस का प्रदर्शन : जीतू पटवारी चढ़ गए बेरीकेट्स पर : कांग्रेसियों को रोकने वाटर केनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को ▪️ विकास के नाम पर अरबो रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ-जीतू पटवारी ▪️सागर के अगले प्रदर्शन में आयेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस का प्रदर्शन : जीतू पटवारी चढ़ गए बेरीकेट्स पर : कांग्रेसियों को रोकने वाटर केनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को

▪️ विकास के नाम पर अरबो रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ-जीतू पटवारी

▪️सागर के अगले प्रदर्शन में आयेंगे राहुल गांधी



तीनबत्ती न्यूज : 12 अगस्त ,2024

सागर : बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज बुंदेलखंड अंचल के संभागीय मुख्यालय सागर पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सागर जिले में दलितो पर अत्याचार, स्मार्ट सिटी में 900 करोड रुपए का भ्रष्टाचार, पुराने बस स्टेण्ड को पुनः आरम्भ कराने एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में  कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों को रोकने चारो तरफ बेरीकेट्स लगाए गए। भारी पुलिस बल तैनात रहा। जीतू पटवारी के साथ कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के  अहले रास्ते में लगे बेरीकेट्स को तोड़ने की कोशिश की। बेरिक्टेस पर कार्यकर्ता चढ़ गए। इनको रोकने प्रशासन ने वाटर केनन का प्रयोग किया। इसी दौरान प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बेरीकेट्स पर चढ़कर उस पर बैठ गए और वही से संबोधित किया। और राहुल गांधी के अगले प्रदर्शन में शामिल होने की घोषणा की।


यह भी पढ़े : MP: मंत्रियों को मिले जिले के प्रभार : सीएम मोहन यादव इंदौर, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को सागर और शहडोल का प्रभार

_____________

देखे : यूट्यूब : Teenbatti News: जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन


______________


जीतू पटवारी चढ़े बेरीकेट्स पर

आंग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की पहले सिविल लाइन चौराहे पर सभा का आयोजन किया।  जहां कांग्रेस के नेताओं ने सभा को संबोधित किया और मोहन यादव सरकार को जमकर कोसा। जिसके बाद वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे। कालीचरण चौराहे पर पुलिस ने बैरीकेट्स लगाकर कांग्रेसियों को रोका। इस दौरान काग्रेसी बैरीकेट्स पर चढ़ गए। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोंक-झोंक हुई। स्थितियों को देखते हुए पुलिस ने वॉटर कैनन को उपयोग किया और कांग्रेसियों को खदेड़ा। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बेरीकेट्स के ऊपर चढ़ गए और बैठकर प्रशासन को हड़काया और बोले की जब शांतपूर्ण प्रदर्शन था तो वाटर केनन क्यों चलाया ? जीतू पटवारी ने कहा कि यदि सागर जिले की व्यवस्थाएं नही सुधरी तो अगले प्रदर्शन में राहुल गांधी शामिल होंगे।प्र दर्शन स्थल पर ही एडीएम अधिकारियों के साथ पहुंचे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से बात की। उन्होंने अपनी मांगें रखीं। आश्वासन के बाद कांग्रेस नेता माने और प्रदर्शन समाप्त किया गया।



सागर जिले की पहचान दलित अत्याचार ,भ्रष्टाचार और माफिया राज की


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सागर की पहचान शिक्षा के केंद्र से नही अब दलित अत्याचार ,भ्रष्टाचार और माफिया राज से होने लगी है।  सागर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की गई। मां को निर्वस्त्र कर घुमाया गया। लोकतांत्रिक व्यवस्था से बात की। लेकिन जवाब नहीं मिला। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यहां बदलापुर के नेता बन गए हैं। कांग्रेस के एक भी कार्यकर्ता को यातना दी तो उसी नेता का घर घेरेंगे, जिसके इशारे पर यह होगा जो अधिकारी इस तरह की हरकतों पर लिप्त होगा। उसके खिलाफ कोर्ट से कार्रवाई कराएंगे। चाहे वह कलेक्टर हो या एसपी। उन्होंने मंत्री गोविंद राजपूत , पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोपाल भार्गव सहित अन्य बीजेपी नेताओं पर जमकर आरोपी लगाए।  यह बदलापुर टीम के कप्तान हैं। इनको चेताना चाहता हूं कि आप अपनी सोच में परिवर्तन लाएं। कांग्रेस एक ऐसा विचार है तो लड़ता है। न डरा है और न डरेगा।

उन्होंने कहा कि दलित अत्याचार की राजधानी मध्य प्रदेश है और मध्य प्रदेश की राजधानी सागर है। संविधान ने सबसे पीड़ित  और दलित व्यक्ति को जीने के अधिकार दिए, जो भाजपा की सरकार देना नहीं चाहती। कार्यकर्ताओं पर अत्याचार को लेकर पटवारी ने कहा कि जब कभी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर अनाचार और अत्याचार होता तो हम कलेक्टर एसपी से लेकर मंत्रियों को भी नहीं छोड़ेंगे जी भाजपा नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ता पर अत्याचार किया उसके खिलाफ हम फिर दर्ज कराएंगे और उसको घेरेगें। कांग्रेस के कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं है।

सभा में भांडेर विधानसभा सीट से विधायक फूल सिंह बरैया ने  कहा कि अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जाएगा। लेकिन थाने में गालियां देते है। 2.48 करोड़ वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया होता तो थानेदार की इसी सभा में चमड़ी काटकर भूसा भर दिया जाता। कलेक्टर और एसपी को पता ही नहीं मामला क्या है। ये तो आए और गए। यदि आपने वह वोट डाल दिया होता तो आपकी सरकार होती। यदि हमारी सरकार होती तो जिन लोगों ने आप पर अत्याचार किया है उनको आपके ही गांव में उल्टा लटका देता। यदि ऐसा नहीं होगा तो फूल सिंह बरैया का नाम बदल देना।


 जिला शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि जब तक सांस हैँ कांग्रेस की सेवा करता रहूँगा, में राहुल गाँधी की सेना का सिपाही हूँ।अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाता रहूँगा। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार ने नोनागिर बरोदिया के दलित अत्याचार की बात कही। सभा को जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, प्रदेश कांग्रेस से प्रभारी अमित शर्मा , राजभान सिंह,  सहित स्थानीय नेताओ ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने किया।



ये हुए शामिल

इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला,पूर्व अध्यक्ष सुदेश जैन जगदीश यादव रेखा चौधरी,पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,नारायण प्रजापति, तरवर सिंह,जीवन पटेल,त्रिलोकी नाथ कटारे, भूपेंद्र मुहासा, अमित रामजी दुबे,नीरज शर्मा, माधवी चौधरी    मुकुल पुरोहित,सिंटू कटारे,महेश जाटव ,सुरेंद्र चौबे, राकेश राय,चक्रेश सिंघई, राम कुमार पचौरी, नारायण खान,संदीप सबलोक अभिषेक गौर,,आशीष चौबे, रवि सोनी,जितेंद्र रोहण, ज्योति पटेल, रक्षा राजपूत, कमलेश साहू मजीद खान पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, अंकलेश्वर दुबे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,जितेंद्र चौधरी, बब्बू यादव, कृष्ण सिंह राजपूत जितेंद्र सिंह चावला ,इंदर सिंह यादव ,संजय ब्रजपुरिया,बलराम साहू, आंचल आठिया, कमलेश बघेल, सुरेंद्र सुहाने,प्रदीप पांडे,पवन केसरवानी,सुरेश पिंजवानी, प्रताप आहूजा, वीरेंद्र लोधी, आनंद तोमर,कमलेश सिंघई, ब्रजेन्द्र नगरिया,राकेश छावड़ा, मीना पवन पटेल, प्रदीप गुप्ता,मुकेश खटीक, महेश अहिरवार,शिवराय लड़िया, रजिया खान रेखा सोनी संतोष सराफ,श्रीकांत सराफ, आशीष राजोरिया,आशु भाई जान, नाथूराम चौधरी, अशोक कुशवाहा, किरण लता सोनी,कार्तिकेय रोहन, संजय पटेरिया, नितिन पचौरी, राम गोपाल यादव, निक्की, अंकुर यादव, विजय साहू,सुधीर पटेरिया,रफीक गनी, गोपाल कृष्ण तिवारी, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी,ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा,समीर खान,फ़िरदौस कुरैशी, अकील सिद्दीकी, राजेश चौधरी,चैतन्य कृष्ण पांडे, व नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव पार्षद शिव शंकर यादव, सुलेखा राकेश राय,निलोफर चमन अंसारी, रिचा सिंह गोंड,ताहिर खान, रोशनी वसीम खान, शशि महेश जाटव, प्रमिला सिंह,हीरालाल चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी,नाथूराम चौधरी, टीकाराम दीवान, गंगाराम अहिरवार, रूप सिंह जाटव, देवेंद्र कुशवाहा,गीता कुशवाहा, संजय पटेरिया, शंभू चौरसिया,जाहित ठेकेदार, महेश अहिरवार, प्रभु मिश्रा,दामोदर कोरी, प्रांजल अग्निहोत्री, हित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।


___________


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
__________________________

              






Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive