ओशो फ्रेगरेंस ग्रुप सागर ने मनाई गुरु पूर्णिमा

ओशो फ्रेगरेंस ग्रुप सागर  ने मनाई गुरु पूर्णिमा


तीनबत्ती न्यूज : 21 जुलाई ,2024

सागर : गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ओशो फ्रेगरेंस ग्रुप सागर की ओर से परम गुरु ओशो, सतगुरु शैलेंद्र सरस्वती और गुरु मां अमृत प्रिया के सम्मान में रविवार शाम उत्सव का आयोजन किया गया। आचार्य आनंद जैन के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 संन्यासियों ने अपने गुरु की अर्चना कर उनसे आशीर्वाद मांगा। 

झूमते हुए मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव


कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के बाद 1 घंटे का ध्यान सेशन रखा गया।  इसके बाद अहोभाव में डूबे संन्यासियों ने झूमते हुए नृत्य का आनंद उठाया। कार्यक्रम में गौरझामर से आए  ओशो सन्यासी डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव ने जबलपुर में परम गुरु आचार्य रजनीश ओशो के साथ बिताए पलों को साझा किया। आपको बता दे कि डॉक्टर राजेंद्र श्रीवास्तव बाल्यावस्था में आचार्य रजनीश की बगिया से गुलाब के फूल चुराया करते थे। एक दिन पकड़े जाने के बाद उन्हें ओशो ने पास बैठ कर प्रकृति से प्रेम करना सिखाया। इस घटना ने डॉक्टर श्रीवास्तव का जीवन के प्रति दृष्टिकोण ही बदल डाला।


गुरु पूर्णिमा उत्सव के दौरान ओशो सन्यासियों गीत-संगीत, नृत्य, कविता और भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आखिर में सभी संन्यासियों ने मिलकर सहभोज का आनंद उठाया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive