अन्नपूर्णा प्रसादम सेवा प्रकल्प शुरू किया: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पाण्डेय ने

अन्नपूर्णा प्रसादम सेवा प्रकल्प शुरू किया: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पाण्डेय ने


तीनबत्ती न्यूज : 20 जुलाई ,2024

सागर। गरीब, असहाय को भोजन की बेहतर व्यवस्था को लेकर युवा उद्योगपति एवं भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पाण्डेय ने अन्नपूर्णा प्रसादम सेवा प्रकल्प शुरू कर अपना जन्मदिन मनाया। जिसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पं. रामअवतार पाण्डेय ने किया। अन्नपूर्णा सेवा प्रकल्प का कार्यक्षेत्र भी निर्धारित किया गया है। जिसमें सागर शहर, सदर एवं मकरोनिया शामिल है। 

Sagar : नायब तहसीलदार को सस्पेंड किया सागर कमिश्नर ने ▪️मालथोन और बांदरी तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी

जरूरतमंदो को पहुंचाएंगे खाना

इस सेवा प्रकल्प में मुख्य उद्देश्य पारिवारिक, मांगलिक भोज कार्यक्रमों में स्वच्छ भोजन अधिक मात्रा में बच जाता है। उस भोजन को जरूरतमंद तक पहुंचाया जा सके यह कार्य करने का संकल्प पं. अर्पित पाण्डेय सहित उनकी टीम ने लिया है। अर्पित की टीम में शिथिंल पड़ेले, कौशल यादव, संदीप साहू, आकाश साहू सहित अन्य युवा शामिल है। जिसका उन्होंने बाकायदा मोबाईल 9993550599 जारी किया है। जिसके माध्यम से यह कार्य किया जा सके।


यह भी पढ़ेविधायक भूपेंद्र सिंह को मंत्री और खुरई को जिला बनाने करीला धाम तक 110 किमी की पदयात्रा पर निकले क्षेत्रवासी

पौधरोपण किया और असहायों को कराया भोजन

श्री पाण्डेय ने जन्मदिन पर छाया एवं फलदार पौधों का रोपण किया।  दयोदय गौशाला में गौ माता का पूजन कर गुड़, चना, रोटी खिलाई।भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय अपने परिवार सहित सीताराम रसोई पहुंचे। जहां उन्होंने वृद्धों एवं असहायों को भोजन कराया।

इसके बाद वह वृद्ध आश्रम गए। जहां वृद्धों को भोजन कराकर अपना जन्मदिन मनाया। हमेशा सेवा कार्य से जुड़े पाण्डेय परिवार धार्मिक, सामाजिक आयोजन को लेकर हमेशा आगे रहता है। श्री पाण्डेय को उनके शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों ने जन्मदिन की बधाई दी।


___________


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
________________________


                

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें