सत्ता और संगठन के बीच सेतु के रूप में कार्य करें कार्यकर्ता : गोविंद राजपूत भारतीय जनता पार्टी वैचारिक संगठन जीवंत संगठन है: भूपेंद्र सिंह ▪️जिला कार्यसमिति की बैठक

सत्ता और संगठन के बीच सेतु के रूप  में कार्य करें कार्यकर्ता : गोविंद राजपूत

भारतीय जनता पार्टी वैचारिक संगठन जीवंत संगठन है: भूपेंद्र सिंह

▪️जिला कार्यसमिति की बैठक 


तीनबत्ती न्यूज : 17 जुलाई ,2024

सागर। विगत वर्षों में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और समन्वयता के साथ शीर्ष नेतृत्व के आदेश के परिपालन में दिन रात जुटे रहें और सफलता के नए आयाम गढ़ते गए चाहे वह संगठनात्मक कार्य हो चुनावी मैदान सागर जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता ने उपचुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है संगठनामतक कार्यों में भी सागर जिले ने सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जिसका श्रेय हमारे देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सागर में आयोजित जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही।

यह भी पढ़े श्री सुधासागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास सागर में होगा ▪️मुनि श्री बोले : भाग्योदय के ट्रस्टी उनके चमचो व दलाल भूमिगत हो जाए

जिला कार्य समिति बैठक में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी,पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह,जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटेल,सांसद लता वानखेड़े, महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार आदि मोजूद रहे। बैठक के पूर्व अनु.सू.जनजाती मोर्चा जिला अध्यक्ष स्व.श्री राजकुमार बरकड़े  जी को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

यह भी पढ़े : Video:कलेक्ट्रेट में बुजुर्ग किसान लौटते हुए पहुंचा आफिस : 25 दफा आ चुका जन सुनवाई में बोला : कलेक्टर कार्यालय के बाबू ने हड़पी जमीन

प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह ने भोपाल में आयोजित हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित राजनैतिक प्रस्तावों का वाचन किया जिनका बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ॐ के उच्चारण (ध्वनि मत) के साथ समर्थन किया। सांसद लता वानखेड़े ने सागर लोकसभा में प्रचंड जीत के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी वैचारिक संगठन जीवंत संगठन है। कई पार्टियां हैं जो केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाती हैं। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है उसका कारण हमारा वैचारिक और जीवंत संगठन है। माननीय नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, केंद्र में हमारी सरकार बनी यह खुशी और उत्साह का विषय है। साथ ही सागर और मध्यप्रदेश में भी पार्टी को ऐतिहासिक रिकॉर्ड सफलता मिली जिसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान इस चुनाव के माध्यम से था। चुनाव के दौरान जो हमारा संकल्प पत्र था उसके आधार पर सरकार ने काम की शुरुवात की है। पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि हम सभी संगठन के लिए इसलिए लगातार काम करते हैं कि अगर हमारा संगठन अगर जीवन्त होगा तो नए लोग और कार्यकर्ता हम से जुड़ेंगे। जिस संगठन या दल के कार्यक्रम नहीं होते वह शनै:शनै:समाप्त हो जाते हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से ही सक्रियता होती हैं और पार्टी का विस्तार होता है।इसलिए हम देखते है कि भारतीय जनता पार्टी में निरंतर कार्यक्रम होते हैं।

यह भी पढ़ेखुद को भगवान बताने वाले संतो पर लगेगी रोक , 100 से अधिक संतो को नोटिस : महाकुंभ में नही मिलेगी एंट्री

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम सत्ता में है इसलिए हमारा दायित्व है कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ें हमारी मृदुता बढ़नी चाहिए। ताकि समाज में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान आदर्श कार्यकर्ता के रूप में हो। इसके लिए आवश्यक है कि हम निरंतर जनता और समाज के बीच सेवा कार्य भी करें। श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान में मान.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम "एक पेड़ मां के नाम" चल रहा है जो सफलता के साथ आगे बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम के लिए लोगों को प्रेरित कर हमें भी इस कार्यक्रम जुड़कर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आगमी समय में संगठनात्मक चुनाव आने वाले है जो एक निरंतर प्रक्रिया है उसके साथ साथ पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम भी तय किए गए सभी कार्यक्रमों को संपादित करने हमें प्राण प्रण से जुटना है। संगठन के साथ साथ हमारे लिए सत्ता की जवाबदारी भी है सरकार के द्वारा जनकल्याण के साथ साथ  विकास की दिशा में भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे इन सभी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सेतु के रूप में  कार्य करना हैं।

संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि सागर संभाग साथ साथ एक सागर जिले भारतीय जनता पार्टी का आदर्श संगठन है। यहां के संगठन का स्वरूप और कार्य करने की शैली विशिष्ठ है। भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पहले विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता मिली फिर लोकसभा चुनाव में संभाग की सभी 04 लोकसभा सीटों पर चार लाख से अधिक मतों के साथ प्रचंड विजय प्राप्त हुई जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता जनार्दन ने भाजपा को जो आशीर्वाद प्रदान किया है,वह एक दिन की मेहनत से नहीं मिला है। इसके लिए संगठन लगातार कार्य करता रहा है । 


ये रहे मोजूद

जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी,जाहर सिंह,शशि कैथोरिया,बुनकर प्रकोष प्रदेश संयोजक नारायण कबीर पंथी जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा,मोनू चौहान मंचासीन रहे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला कार्यसमिति उपरांत 18 व 19 जुलाई मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएंगी। वहीं बैठक के दौरान जिला मंत्री पप्पू फुसकेले जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया की मांग पर केबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभागीय कार्यालय में जेनरेटर लगवाने की घोषणा की हैं।जिला कार्यसमिति बैठक के पूर्व युवामोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी,जिला उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक आदर्श मिश्रा ने आगंतुक पदाधिकारी गणों का पंजीयन किया। बैठक में जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक गण उपस्थित रहें।


___________


____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
________________________

   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें