भागवत का प्रवचन संस्कृत हो तभी भागवत के रहस्य को जान सकते हैं: डॉ रामकृपाल त्रिपाठी ▪️ बाल विदुषी राजराजेश्वरी द्वारा निर्मित आडियो वीडियो संग्रह " कृष्णार्पण " का लोकार्पण

भागवत का प्रवचन संस्कृत हो तभी भागवत के रहस्य को जान सकते हैं: डॉ रामकृपाल त्रिपाठी

▪️ बाल विदुषी राजराजेश्वरी द्वारा निर्मित आडियो वीडियो संग्रह " कृष्णार्पण " का लोकार्पण

तीनबती न्यूज : 30  जून 2024 

सागर : आर्ष परिषद सागर के तत्तावधान में कृष्णार्पण समारोह समारोह में आज बाल विदुषी राजराजेश्वरी देवी द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण के 18 हजार  श्लोको की सस्वर गान कर  ऑडियो वीडियों रिकार्डिंग का लोकार्पण हुआ।

महापुराण के भक्ति रस पर विचार विमर्श

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में  श्रीमद् भागवत महापुराण भक्ति रस विशेष  विमर्श हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्री घनश्याम जी महाराज देव रामबाग मंदिर सागर ने की ।वृंदावन धाम से पधारे डॉ रामकृपाल त्रिपाठी जी भागवत  भास्कर ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण का  प्रवचन संस्कृत भाषा में ही होना चाहिए हिंदी में इसका प्रवचन करके मूल सिद्धांतों को नष्ट किया जा रहा है  संपूर्ण भारतवर्ष का विद्वत  समाज मूलतः भागवत आचार्य प्रवचन कर्ता  है इस बात पर ध्यान दें ।वृंदावन धाम से पधारे सारस्वत अतिथि श्री ब्रजपाल जी  शुक्ल अष्टादश पुराण प्रवक्ता ने कहा कि भागवत में विद्वानों की परीक्षा होती है । जो भागवत को नहीं समझता है वह पूरे भारतीय साहित्य को नही समझ सकता हैं ।यदि वेद विद्या को सनातन धर्म को समझना है तो हमें भागवत को समझना होगा। विशिष्ट थी डॉ रामकुमार खम्परिया ने बाल विदुषी राजराजेश्वरी देवी के 18 हजार की आडियो वीडियो पर श्लोक पर प्रकाश डाला।

 

बाल विदुषी राजराजेश्वरी का यह कार्य 21 वीं सदीं के महान कार्यों में गिना जायेगा : आचार्य राधावल्लभ त्रिपाठी

दूसरे सत्र में बाल विदुषी राजराजेश्वरी देवी द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण के 18 हजार  श्लोको की सस्वर गान कर  ऑडियो वीडियों रिकार्डिंग की गई है  उसका लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर संस्कृत के विद्वान डा राधा वल्लभ त्रिपाठी ने बाल विदुषी राज राजश्वेरी के संस्कृत में महापुराण के सस्वर संकलन की तारीफ करते हुए कहा कि बाल विदुषी राजराजेश्वरी का यह कार्य 21 वीं सदीं के महान कार्यों में गिना जायेगा ।




तीसरे सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अजय तिवारी कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सागर, अध्यक्ष श्रीमती पारुल साहू पूर्व विधायक सुरखी विधानसभा,विशिष्ट अतिथि डॉ बीके मिश्रा पूर्व सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय ,विशिष्ट अतिथि डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी पूर्व जिलाशिक्षा अधिकारी रहे। मंच संचालन डॉक्टर सुखदेव बाजपेई जी ने किया।

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 01 जुलाई से 07 जुलाई 2024 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

डॉ अजय तिवारी ने कहा यह इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। परिषद यह कार्य पूरे सनातन धर्म के अनुयायियों और सनातन धर्म को  प्रतिष्ठित करेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में  श्रीमती पारुल साहू ने कहा कि यह।देव कार्य समाज को गौरवान्वित करेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुखदेव वाजपेयी आभारं डॉ प्रमोद द्विवेदी ने माना।

इनका हुआ सम्मान

स्वामी विवेकानंद सारस्वत सम्मान सम्मान प्रो. बीके श्रीवास्तव को दिया गया तथा "स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट युवा सम्मान " डॉ. अखिलेश मिश्र रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर को दिया गया.। 

भागवतोपसक संस्कृत सम्मान से नगर ने आचार्यों पौरोहित्य कर्म में संलग्न संस्कृत साधकों को सम्मान किया गया। इनमे सम्मानित आचार्य श्री राधा रमन दास जी महाराज ,श्री मौनीजी महाराज ,पं सुखदेव आचार्य दुबे जी, पंडित कृष्णकांत द्विवेदी ड प्रमोद द्विवेदी डॉ प्रमोद शास्त्री,डॉ प देवेंद्र गुरु ,डॉ दीपक तिवारी,पं सूर्यकांत द्विवेदी,पं डॉक्टरलदिनेश मणि, पं डॉक्टर प्रदीप दुबे,पं प्रभु दयाल चौबे, पं राजेंद्र तिवारी,पं प्रमोद चौबे,पं नवीन बिहारी, पं जयदीप चौबे ,पं अरविंद मिश्रा,पं हरि दयाल गोस्वामी ,पं जुगल किशोर शास्त्री, पं उमाकांत गौतम, पं रमाकांत त्रिवेदी,पं राम गोविंद पांडे, पं सूर्यकांत द्विवेदी, पं चतुर्भुज पांडे ,पं श्री राम शुक्ला, पं देवेंद्र दुबे, पं श्री राम दुबे शास्त्री, पं रामकुमार मिश्रा,पं मनोज व्यास, प चंद्र प्रकाश तिवारी, पं जवाहरलाल आचार्य ,शरद मिश्रा, पं भगवत कृष्ण जी महाराज, पं गौरव दीक्षित, पं कपिल मिश्रा, पं आशीष दुबे ,पं लक्ष्मी नारायण दुबे,पं रविकांत रावत,पं छवि दर्शन पाराशर,पं शक्ति मिश्रा, पं शिव नारायण शास्त्री, पं शैलेश तिवारी ,पं विजय तिवारी, पं चंद्रभान तिवारी,पं महादेव कारोलिया,उमेश अग्निहोत्री, पं बृजेश शास्त्री, पं राकेश पटेल, पं केशवाचार्य, पं आशीष प्यासी,पं डालचंद्र दुबे ,पं विजय तिवारी,पं राम चरण तिवारी,पं महेश दुबे,पं राजेश दुबे,पं आशीष जोशी,पं शिवम पांडे,पंअंकुर मिश्रा,पं अनिकेत मिश्रा ,पं कुणाल दुबे, पं अमित कटारे,पं विष्णु प्रसाद दुबे आदि शामिल है। 

___________



____________________________
___________
एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

X  फॉलो करें
वेबसाईट
इंस्टाग्राम
यूट्यूब लिंक
________________________


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive