Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: सीएम का रोड शो 7 नवंबर को : सभी वार्डों में बीजेपी की दस्तक , भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने का लिया आशीर्वाद▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ली पार्षद दल की बैठक

SAGAR: सीएम का रोड शो 7 नवंबर को : सभी वार्डों में बीजेपी की दस्तक , भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन को जिताने का लिया आशीर्वाद

▪️मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ली पार्षद दल की बैठक 

तीनबत्ती न्यूज : 05 नवंबर, 2023
सागर। सागर विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा की तैयारी को लेकर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत पार्षद दल की बैठक बुलाई। बैठक में तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन सागर में हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री रोड शो के माध्यम से भाजपा की विजय के लिए जन आशीर्वाद मांगेंगे। रोड शो का प्रभावी असर होता है। हम लोगों ने देखा है कि जितना अच्छा रोड शो होगा। उतना ही अच्छा पार्टी के प्रति चुनाव में अनुकूल वातावरण बनेगा। यह बात मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की।


 तैयारियों के संदर्भ में आयोजित सागर नगर निगम के भाजपा पार्षद दल की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
 बैठक में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, महापौर  संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी, पार्षद नरेश यादव, विनोद तिवारी, शैलेंद्र ठाकुर मंचासीन रहें।

मंत्री सिंह ने बताया कि हम सब ने वह भी देखा है कि जब सवा साल अपनी सरकार नहीं थी तब छोटे-छोटे कामों में भी कठिनाई हमें आई थी। राजनीतिक कार्यकर्ता भी तभी आगे बढ़ पाता है। जब हम लोग प्रभावी तरह से लोगों की मदद कर पाएं। अगर कोई पार्षद बना तो इसलिए बना कि उसने पहले लोगों की मदद की। इसलिए पार्षद अब निरंतर लोगों की मदद करेंगे तो फिर बनेंगे। 
मंत्री सिंह ने कहा कि  पिछले चुनाव में हम लोगों ने देखा है की मात्रा चार-पांच सीटों से हम लोग सरकार बनाने से वंचित रह गए थे। राजनैतिक परिस्थितियों से फिर सरकार बनी। अगर वह परिस्थितियों नहीं बनती तो 5 साल कांग्रेस की सरकार रहती और कांग्रेस के लोग राजनीतिक रूप से लोगों की हत्या करते हैं। 

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी अपनी जो भी जिम्मेदारी जिसके पास से उसमें पूरी मेहनत करें। वास्तव में यह 10-12 दिन की मेहनत है तो कार्यकर्ता 10-12 दिन मेहनत कर लेगा तो 5 साल जनता की सेवा करे। और 10 12 दिन में हमने अगर थोड़ी सी गलती की तो फिर वह हम लोगों को 5 साल परेशान करेगी। तो 5 साल की विकास की दृष्टि से, राजनीतिक सम्मान की दृष्टि से हर दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए सब लोग मिलकर पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जिताने में पूरी ताकत के साथ लगाना है।

मुख्यमंत्री का सागरवासियों के प्रति विशेष स्नेह: विधायक

बैठक में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने उपस्थित जनप्रतिधियों व कार्यकर्ताओं से मान.मुख्यमंत्री जी के आगमन पर आयोजित रोड शो एवं सभा में सागर वासियों को आमंत्रित करने हेतु घर घर जाकर पीले चावल देकर निमंत्रण देने का आग्रह किया साथ ही श्री शैलेंद्र जैन ने कहा की मान.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी का सागर और सागर वासियों के प्रति विशेष स्नेह रहा हैं जिसके कारण आज सागर हमें आज नए स्वरूप में हमें दिखाई दे रहा है अब हम सभी का दायित्व हैं की मान.मुख्यमंत्री जी का सागर में इतना भव्य स्वागत हो जो एक नया रिकॉर्ड बन जाएं इन्ही प्रयासों के साथ अब हम सभी को प्राण प्रण से कार्यक्रम भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्य करना है। बैठक सभी पार्षद गणों के साथ आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें। *उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारीश्रीकांत जैन ने दी


सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल की बैठक में हुई चुनावी चर्चा

सर्व ब्रह्मण समाज महिला मंडल द्वारा शहर के निजी मैरिज गार्डन में महिला मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया  जिसमें सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन की पत्नी अनुश्री जैन, प्रमुख रूप से शामिल हुई महिला सम्मेलन उपस्थित महिलाओं ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मतदान में महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के साथ  अन्य बिंदुओं पर रूप रेखा तैयार की।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुश्री शैलेंद्र जैन ने कहा हम सभी को विदित है यह चुनावी समय चल रहा है। विभिन्र दलों से प्रत्याशी कार्यकर्ता वोट के लिए सबके पास आएंगे। विभिन्न वादे हमसे करेंगे। लेकिन मतदान से पूर्व हम सभी को स्वविवेक से यह आंकलन अव्श्य करना है कि कौन-सी पार्टी हमारे राष्ट्रहित में, हमारी संस्कृति के लिए और विकास के लिए कार्य कर रही है। यह काम सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही प्रदेश से लेकर देशभर में कर रही हैं। अनुश्री जैन ने उपस्थित मात् शक्ति को आवश्यक रूप से मतदान करने के
लिए शपथ दिलाई। 

संध्या भार्गव ने कहा विधायक शैलेंद्र जैन सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हैं ऐसे में हम सभी उनको इस बार ऐतिहासिक जीत दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। मेघा दुबे ने कहा कि शैलेंद्र भैया के नेतृत्व में सागर नगर का ऐतिहासिक विकास हुआ है। जिससे हम सभी  गौरवांवित हैं। हम सभी विप्र महिलाएं विधायक जैन का सहयोग करें और अपने परिचित, रिश्तेदारों से भी उनके पक्ष में मतदान करने की लिए अपील करें। कार्यक्रम में  संध्या भार्गव, संध्या दुबे, शशि शर्मा, आशालता सिलकारी, दुर्गेश पांडेय, प्रतिभा चौबे, मेघा दुबे, दीपा तिवारी, शालिनी तिवारी, श्रद्धा तिवारी, अनीता तिवारी, मोहिनी दुबे, सुनीता दुबे, रजनी दुबे सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहीं। 

शैलेंद्र जैन ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल चलाकर किया जन संपर्क

 भारतीय जनता पार्टी के सागर विधानसभा के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत संतकंवरराम वार्ड पहुंचकर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल चलाकर जन संपर्क किया, उन्होंने माताओं बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।  भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सागर विधानसभा में विशेष रूप से महा जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सागर नगर के 48 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर अपने-अपने वार्डों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी  के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सागर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन अंबेडकर, संतकवाराम,राजीव वार्ड,भगत सिंह, शास्त्री वार्ड, तिलकगंज वार्ड, गुरुगोविन्द सिंह , विट्ठलनगर, मोतीनगर, इंद्रा नगर,सिविल लाइन,मधुकर शाह गोपालगंज वृंदावन वार्ड में शामिल हुए।
 इस दौरान श्री जैन ने कहा की सफलता पूर्वक संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान के लिए सभी कार्यकर्ता बंधुओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक वृक्ष हैं, जिसकी शाखाएं सेवा, निष्ठा और समर्पण से जुड़ी हुई हैं। कार्यकर्ता ही इसकी जड़ है। आज महाजनसंपर्क अभियान में उन्हीं की मेहनत का फल सामने है कि पूरा शहर कमल में नजर आ रहा है। उन्होंने शहर वासियों का निरंतर स्नेह के लिए धन्यवाद व्यक्त किया हैं।

साप्ताहिक राशिफल : 6 नवंबर से 12 नवंबर 2023 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

महाजन संपर्क अभियान श्रीमती अनु श्री जैन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया श्रीमती अनु श्री जैन ई रिक्शा में सवार होकर तुलसी नगर,संत रविदास,
चंद्रशेखर,बल्लभ नगर तुलसी नगर सहित अन्य वार्डों  में पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान भावुक कर देने वाल पल देखने को मिला जब श्री शैलेंद्र जैन रविशंकर वार्ड में नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहें अखिलेश घोषी निवास पर पहुंचे तब उनकी माता द्वारा भावुक होते हुए गले लगाकर जमकर आशीर्वाद देकर पूरा परिवार बेटा तुम्हारे साथ हैं
प्रत्येक कार्यकर्ता शैलेंद्र जैन हैं–श्याम तिवारी
भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने मधुकर शाह वार्ड में महाजनसंपर्क अभियान के तहत टोली सदस्यों के साथ सघन जन संपर्क किया। इस दौरान श्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता शैलेंद्र जैन हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रचंड जीत के लिए प्राण प्रण से जुटे हुए हैं।

सागर विधानसभा संयोजक राम कुमार साहू ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनसामान्य का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। 17 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए सागरवासी आतुर हैं।मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे रीतेश मिश्रा विक्रम सोनी ने आभार व्यक्त किया सभी मंडलों में महाजन संपर्क अभियान सफलता पूर्वक संपन्न होने पर मंडल अध्यक्ष गण ने मंडलों के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अभियान में युवा मोर्चा ने सक्रिय भूमिका निभाई जिसमें मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य, राहुल केसरवानी, निखिल अहिरवार मंडलों के विभिन्न वार्डों में पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में शामिल हुए। महाजनसंपर्क अभियान में सभी वार्डों के पार्षद,वार्ड संयोजक,बूथ अध्यक्ष प्रभारी,पन्ना समिति सदस्य व भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट

इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________

Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com