Editor: Vinod Arya | 94244 37885

दुर्गा के आशीर्वाद से रचेंगे विकास का नया इतिहास: गोविंद सिंह राजपूत▪️ चुनाव कार्यालय का उद्धाटन

 दुर्गा के आशीर्वाद से रचेंगे विकास का नया इतिहास: गोविंद सिंह राजपूत
▪️ चुनाव कार्यालय का उद्धाटन 

MPElection 2023
तीनबत्ती न्यूज : 15 अक्टूबर,2023

सागर. शक्ति की भक्ति का पर्व आज से  आरंभ हो गया है। नौ दिन चलने वाले इस पर्व पर हम सब शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना कर समाज की  बुराइयों को खत्म कर विजय पताका फहराएंगे। लोकतंत्र का महोत्सव विधानसभा चुनाव में भी अपनी जीत का परचम लहराने के लिए माता रानी से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र के विकास के नए आयाम बनाएंगे । यह बात सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कही। 


श्री राजपूत रविवार को राहतगढ़ में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर रहे थे। कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं , समर्थकों से कहा कार्यकर्ताओं ने चुनाव का बिगुल फूंक दिया है 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दिन रात मेहनत करनी है एक-एक वोट का सम्मान करना है अपने-अपने बूथ पर मजबूती से काम करना है मतदान तक इतनी मेहनत करो कि परिणाम के दिन आप का मन  हर्ष और उल्लास  भरा हो ।श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ नगर की आबादी काफी ज्यादा है।

अस्पताल शुरू,भी होना पड़ेगा परेशान

 राहतगढ़ और आसपास के ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों से लेकर बड़े ईलाज के लिए सागर या फिर भोपाल जाना पड़ता था। जनता की इसी समस्या को देखते हुए मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा की और क्षेत्र के लिए एक सिविल अस्पताल की मांग की। उन्होंने तुरंत ही इसकी मंजूरी दे दी। आज 10 करोड़ की लागत से भव्य और सर्वसुविधायुक्त अस्पताल राहतगढ़ में शुरू हो गया है। यह अस्पताल जनता के लिए वरदान है।  भारतीय जनता पार्टी केवल विकास की नीति पर चलने वाली पार्टी है, जिसमें जन-कल्याण के कामों को पहले प्राथमिकता दी जाती है।  इस दौरान  उन्होंने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी। श्री राजपूत ने  क्षेत्रवासियों से भी मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिया।


राहतगढ़ के बाद राजपूत सीहोरा पहुंचे। श्री राजपूत ने सीहोरा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गोविंद सिंह ने कहा कि सीहोरा सुरखी विधानसभा क्षेत्र का बड़ा कस्बा है। यहां पर भव्य शापिंग कॉम्लेक्स का निमार्ण कराया गया है। 
, भारतीय जनता पार्टी को बहुमत के साथ जिताने की अपील की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित राय,सिहोरा मंडल अध्यक्ष कमल पटेल,  अनु.जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष  नरेंद्र अहिरवार ,वरिष्ट भाजपा नेता रामकुमार पप्पू तिवारी,गोविंद सिंह बाटयावदा,विनोद ओसवाल,विनोद कपूर, शैलेंद्र श्रीवास्तव ,राकेश दुबे, नईम कुरैशी, राहुल तिवारी,सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com