Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : साक्षरता मिशन : कही सास-बहु ने तो कही पति-पत्नि ने एक साथ दी परीक्षा

SAGAR : साक्षरता मिशन : कही  सास-बहु ने तो कही पति-पत्नि ने एक साथ दी परीक्षा

तीनबत्ती न्यूज : 24 सितम्बर 2023
सागर :  राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्याय 21 के प्रावधानों के अनुसार सागर जिले में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए 15 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के असाक्षरों को नवसाक्षर करने हेतु पूरे भारत में एक साथ आज सामाजिक चेतना केन्द्र पर ष्मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया।


 इसी तारतम्य में सागर जिले के 1757 केन्द्रों पर लगभग 21262 असाक्षरों ने परीक्षा में सहभागिता की। परीक्षा में शास. माध्यमिक शाला गंभीरिया में एक-साथ फिर सास-बहु ने परीक्षा दी जिसमें बहु- कीर्ति बाई (27वर्ष) व सास- मुन्नी बाई ( 55वर्ष) ने बड़े उत्साहित होकर साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित हुई।


 इसी प्रकार शासकीय माध्यमिक शाला घूघर में पति-पत्नि ने सहभागिता की। नवभारत साक्षरता के परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सामाजिक चेतना केन्द्रों पर अक्षरसाथियों के अथक परिश्रम पूर्ण हुई। परीक्षा के निर्देशों का पालन करते हुए शाला के शिक्षकों ने समय सीमा में मूल्यांकन कार्य किया।


उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान अंतर्गत 2027 तक सागर जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के लिये कलेक्टर श्री दीपक आर्य द्वारा जिले में मूल्यांकन / परीक्षा केन्द्र की मॉनीटरिंग गठित टीम से करवायी गई जिसमें मुख्यतः श्री अरविन्द जैन (जिला शिक्षा अधिकारी) डॉ. गिरीश मिश्रा (डीपीसी), श्री के. के. मिश्रा (जिला समन्वयक जन अभियान परिषद) श्री जीपी अहिरवार (बीईओ मालथौन ) डॉ रमाकांत मिश्रा (प्राचार्य शास कृषि उमावि सुरखी) श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर (प्राचार्य शास उमावि केसली) श्री गोविन्द सिंह ठाकुर ( जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी) व बीआरसी विकासखंड सह समन्वयकों का भी विशेष मार्गदर्शन व सहयोग से ही यह ष्मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मूल्यांकन परीक्षाष् सफल रही हैं।





Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com