Editor: Vinod Arya | 94244 37885

चुनावी प्रक्रिया में पार्षद महत्वपूर्ण कड़ी : सांसद संजय भाटिया▪️ विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहरायेगा : मेयर संगीता तिवारी

चुनावी प्रक्रिया में पार्षद महत्वपूर्ण कड़ी :  सांसद संजय भाटिया

▪️ विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहरायेगा : मेयर संगीता तिवारी

तीनबत्ती न्यूज: 04,सितम्बर,2023
सागर : 
 विधानसभा चुनावों में पार्षद एक महत्वपूर्ण कड़ी होते है। पार्षद का अपने वार्ड से घर-घर का नाता होता है, पार्षद का व्यवहार और उसकी सक्रियता पार्टी की छवि बनाने में मददगार होती है। नगर निगम सागर में भाजपा पार्षदों का लगातार चुनाव जीतना उनकी स्वीकार्यता और लोकप्रियता दर्शाता है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सागर विधानसभा के चुनाव में पार्षद अपनी मेहनत और सक्रियता से एक बार पुनः भाजपा का परचम फहराएंगे। यह बात करनाल, हरियाणा से सांसद सागर संभाग के प्रवासी / प्रभारी  संजय भाटिया ने कही। वे सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय में भाजपा पार्षददल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


बैठक में महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि एक साल पहले सागर की जनता जर्नादन ने हमारी परिषद को भरपूर स्नेह और आशीर्वाद दिया था। 48 में से 40 पार्षद भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से जीतकर आए थे। महापौर पद के लिये भी सागर नगर की जनता ने ऐतिहासिक फैसला किया था।
हम सबने अथक मेहनत से एक साल में जनता की कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सागर विधानसभा का चुनाव रिकार्ड मतों से जीतेगी।


महापौर प्रतिनिधि व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.सुशील तिवारी ने सांसद श्री संजय भाटिया को आश्वस्त किया कि सागर नगर निगम व उसका भाजपा पार्षददल संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरकर दिखायेगा। हम पूरी शक्ति से सागर विधानसभा से भाजपा की लगातार 6 बार जीत के क्रम को बरकरार रखेंगे।
बैठक को जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने संबोधित करते हुये प्रत्येक पार्षद से भाजपा के सदस्यता अभियान, नये मतदाता जोड़ने के कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आव्हान किया।


विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने विधानसभा में आने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने में पार्षदों की भूमिका पर बात कही। बैठक के प्रारंभ में करनाल से सांसद श्री सुनील भाटिया ने सभी भाजपा पार्षदों का परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, संभागीय कार्यालय प्रभारी डॉ.वीरेन्द्र पाठक , सचेतक  शैलेन्द्र ठाकुर,  विनोद तिवारी,  अनूप उर्मिल, राजकुमार पटैल,  रूपेश यादव, श्रीमति कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमति संगीता शैलेष जैन,  धर्मेन्द्र खटीक, श्रीमति आशारानी नंदन जैन, श्रीमति रेखा नरेश यादव, सुश्री मेघा दुबे, श्री शिवशंकर यादव, रीतेश तिवारी, हेमंत यादव, अब्दुल नईम खान, किसबर बी, सविता जिनेश साहू शैलेष केशरवानी, श्रीमति अनीता रामू ठेकेदार, देवेन्द्र अहिरवार, सोना कनई पटैल, संजय दुबे, रोमा कैलाश हसानी, रानी अहिरवार, रश्मि नरेश धानक, सुमन रामराकेश साहू, रानी घोषी, पूजा राधेश्याम सोनी, सूरज घोषी, अशोक चकिया, प्रहलाद पटैल, याकृति जड़िया, रूबी कृष्ण कुमार पटैल, डॉली जयकुमार सोनी, वैदेही शरद पुरोहित, आयुषी अमन चौरसिया, भरतकुमार अहिरवार, नीरज गोलू कोरी, मनेाज कुमार चौरसिया, सरिता विशाल खटीक उपस्थित थे।




Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com