Editor: Vinod Arya | 94244 37885

निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा कांग्रेस में शामिल: पूर्व सीएम कमलनाथ – दिग्विजय सिंह के समक्ष ली सदस्यता▪️पाठ्य पुस्तक निगम के पुर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक भी शामिल

निष्कासित बीजेपी नेता राजकुमार धनौरा कांग्रेस में शामिल: पूर्व सीएम कमलनाथ  दिग्विजय सिंह के समक्ष ली सदस्यता

▪️पाठ्य पुस्तक निगम के पुर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक भी शामिल

तीनबत्ती न्यूज : 06 अगस्त,2023
भोपाल : विधानसभा चुनाव 2023 नजदीक है और दलबद्ल का दौर जारी है।बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और निष्कासित नेता राज कुमार सिंह धनौरा अपने साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मोजुदगी में शामिल हुए। इस दौरान राज कुमार सिंह ने मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों पर प्रताड़ना के आरोप भी लगाए। मौके पर अनेक कांग्रेस नेता मोजूद रहे। आज सुबह सागर जिले की सुरखी विधानसभा के कद्दावर नेता राजकुमार धनौरा वाहनों के काफिले के साथ सागर से भोपाल पहुंचे। आज दतिया के कद्दावर नेता और पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक भी आज कांग्रेस में शामिल हो गए। 

 

राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत और नेता राजकुमार सिंह धनौरा की पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। पिछले कुछ महीने से धनौरा कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे और खुलकर कांग्रेस के कार्यक्रमो में हिस्सेदारी कर रहे थे। 
दबंग नेता राजकुमार सिंह धनौरा के कांग्रेस में शामिल होते समय पूर्व मंत्री प्रकाश जैन, नारायण प्रजापति, जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार, अवनीश भार्गव , बुंदेलसिंह बुंदेला ,प्रमिला सिंह राजपूत , अमित राम जी दुबे ,सिंटू कटारे सहित सागर जिले के अनेक नेता उपस्थित रहे। 



पिछले साल हुआ था निष्कासन राजकुमार का

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद  से हटाए जाने के बाद उनको पार्टी हाईकमान ने 15 अक्टूबर 22 को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था।  निष्कासित भाजपा नेता राजकुमार सिंह धनौरा ने सुरखी स्थानीय विधानसभा चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी का मुद्दा उठाया था और अभियान चलाया। इसके साथ ही परिवहन मंत्री  गोविंद राजपूत के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल पोस्ट भी की।


 जिसके चलते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राजकुमार सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से मंत्री गोविंद राजपूत और उनके परिजनों से राजकुमार सिंह धनौरा के बीच की खाई बढ़ती चली गई। राजकुमार धनौरा की कई शिकायते पर राजपूत खेमा उलझता दिखा। वही राजकुमार के खिलाफ सरपंच कार्यकाल में भ्रष्टाचार सहित अन्य मामले भी दर्ज हुए। 
मंत्रियों के बीच मुद्दा बने धनौरा

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह और सांसद राजबहादुर सिंह के रिश्तेदार होने के कारण राजकुमार सिंह धनौरा को लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पार्टी सीएम से लेकर पार्टी हाईकमान तक सरक्षण देने की शिकायते राजनेतिक हलको में सामने आई । मंत्री और धनौरा के बीच सुलह जैसी स्थिति भी बनाई गई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।  अब राजकुमार को सुरखी क्षेत्र से कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 


नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ नायक लड़ चुके विधानसभा चुनाव अवधेश नायक


2008 में विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन होने के बाद डबरा से तत्कालीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में नरोत्तम के खिलाफ अवधेश नायक ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भारतीय जनशक्ति पार्टी (BJSP) से चुनाव लड़ा था। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए और उनको पार्टी ने पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष भी बनाया था।

अंजुम रहबर ने थामा कांग्रेस का हाथ

 मशहूर शायर अंजुम रहबर ने आज  भोपाल में  कांग्रेस का दामन थाम लिया। । प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में  अंजुम ने सदस्यता ली । गुना की रहने वाली हैं अंजुम रहबर। मशहूर शायर डॉ.राहत इंदौरी की पूर्व पत्नी है अंजुम रहबर।





____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com