Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेस सेवादल परिवार ने कांग्रेस अध्यक्ष की अगवानी कर दी सलामी परेड

कांग्रेस सेवादल परिवार ने कांग्रेस  अध्यक्ष की अगवानी कर दी सलामी परेड 

सागर :  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मान.मल्लिकार्जुन खड़के जी के नगर आगमन पर कांग्रेस सेवादल परिवार ने उनकी अगवानी कर सलामी परेड दी।राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी भी मौजूद रहे।


 शहर सेवादल अध्यक्ष और ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष क्रमश: सिंटू कटारे और महेश जाटव ने दोनों अध्यक्षों को सेवादल की टोपी पहनाकर और सूत की माला पहनाकर सम्मानित किया।
प्रदेश सेवादल अध्यक्ष योगेश यादव और सेवादल महासचिव निहाल अहमद भी सलामी परेड में उपस्थित रहे।
सेवादल परिवार से सलामी परेड में द्वारका चौधरी,नितिन पचौरी, रामगोपाल यादव,प्रीतम यादव, कल्लू पटेल,आनंद हैला,अंकुर यादव आदि उपस्थित रहे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com