Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: हायर सेकेडरी स्कूलो का निरीक्षण,विधार्थियो की उपस्थिति शून्य▪️उप संचालक लोक शिक्षण सागर ने दिए नोटिस

Sagar:  हायर सेकेडरी स्कूलो का निरीक्षण,विधार्थियो की उपस्थिति शून्य
▪️उप संचालक लोक शिक्षण सागर ने  दिए  नोटिस


सागर 3 जुलाई,2023 :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सानौधा और परसोरिया का निरीक्षण प्राचीश जैन उप संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग और सहायक संचालक श्रीमती मनीषा एलेक्जेंडर के दल द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विधार्थियो की उपस्थिती शून्य पाई गई।  


परसोरिया मे कक्षा 9 मे प्रवेश लेने वाले छात्रो का बेसलाइन टेस्ट नही लिया गया। जबकि प्रवेश के समय ही बेसलाइन टेस्ट लेकर उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन कर विमर्श पोर्टल पर प्रविष्ट की जाना है। छात्र उपस्थिती पंजी भी तैयार नही की गई है। विधालयो मे केवल प्रवेश कार्य पुस्तक वितरण का कार्य दिखाया जा रहा है। 



जबकि यह कार्य जून माह मे पूर्ण हो जाना चाहिए था। अध्ययन अध्यापन का वातावरण तैयार नही हो रहा है।  परसोरिया मे दर्ज संख्या 314 और सानौधा मे 330 बताई गई।  परसोरिया मे कक्षा 11 वी के केवल सात छात्र प्रवेश के लिए परिसर मे नजर आए।  लापरवाही पाये जाने पर संबंधितो को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।





Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com