Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: राजघाट को पर्यटन क्षेत्र बनाने डीपीआर बनना शुरू: 5 करोड की लागत से बनेगा

Sagar: राजघाट को पर्यटन क्षेत्र बनाने डीपीआर बनना शुरू: 5 करोड  की लागत से बनेगा 


तीनबत्ती न्यूज:5 जुलाई ,2023

सागर। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में राजघाट बांध को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पर्यटन मंडल द्वारा डीपीआर निर्माण हेतु निविदा स्वीकृत की जा चुकी है और एजेंसी द्वारा डीपीआर निर्माण का कार्य प्रारंभ  कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि विगत विधानसभा सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन  के प्रश्न के उत्तर में पर्यटन विभाग निगम द्वारा उत्तर दिया गया था ।राजघाट क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार हेतु कोई भी कार्यवाही प्रचलन में नहीं परंतु वहीं दूसरी ओर विभाग के मंडल द्वारा इसका डीपीआर निर्माण करने का टेंडर लगाया गया था। 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में विधानसभा में विधायक शैलेंद्र जैन ने राजघाट बांध में सैलानियों की उपस्थिति को देखते हुए इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई थी। जिस पर अब पर्यटन विकास मंडल ने राजघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से 5 करोड़ की लागत से रिसोर्ट निर्माण करने के लिए स्वीकृति दी है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए विभाग द्वारा निविदा भी जारी कर स्वीकृति दे दी है। राजघाट से लगे क्षेत्र में 12 एकड़ भूमि पर निर्माण किया जाएगा।


 वर्ष 2021में विधानसभा बजट सत्र में विधायक जैन ने पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से राजघाट क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने सर्वे कराकर इसका निर्णय लेने की बात कही थी। इसके बाद सर्वे के लिए टीम गठित की गई। टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि यहां एक अच्छा पर्यटन स्थल विकसित किया जा सकता है। क्योंकि यह एक बहुत बड़ी वाटर बॉडी है जो शहर के काफी पास है। बड़ी संख्या में सैलानियों का यहां आना-जाना होता है। सर्वे के बाद पर्यटन मंत्रालय द्वारा भूमि के हस्तांतरण के लिए अनुमति चाही गई थी। इसके लिए भी भूमि की अनुमति भेज दी गई थी। यह प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर बनाया जाएगा।

इन गतिविधियों का ले सकेंगे आनंद

विधायक जैन ने बताया राजघाट डेम पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने के बाद बरसात के समय तो इसकी भव्यता का अद्भुत आनंद ले ही सकेंगे, साथ ही साल के बाकी दिनों में भी यह पर्यटकों की पहली पसंद साबित हो सकेगा। यहां पर लोग बहुत सारी गतिविधियों का मजा ले सकेंगे। बोट राइडिंग, तीरंदाजी, वाटर स्कूटर का भी आनंद ले सकते हैं। इसके विकसित  होने से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive