Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विकास यात्रा : सुरखी विधानसभा में राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत नेदी करोड़ो की सौगात

विकास यात्रा : सुरखी विधानसभा में राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने
दी करोड़ो की सौगात 


सागर 12 फरवरी 2023
सागर जिले में निकाली जा रही विकास यात्रा के तहत राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिह राजपूत ने आज विकासखंड राहतगढ के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होने इन ग्रामों में लाखों रू. की विकास कार्यो की सौगातें दी। राजस्व मंत्री विकास यात्रा के साथ आज किटुआ, कोलुआ, ककरूआ, बरबटू, परासरीत्योदा और सेनपा ग्राम पहुंचे। उन्होंने गा्रमीणों से संपर्क किया और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने गा्रम किटुआ में 3 लाख 62 हजार की लागत से बने सामूदायिक स्वाच्छता परिसर का लोकार्पण और साढे नौ लाख रू. से बनने वाले आंगनबाडी भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां पर रविदास मंदिर के निर्माण के लिए 3 लाख रू. की राशि देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर श्री संजय पटेल, विजय सिंह पटेल, रामशरण दास, अमित राय, विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, भगवान सिंह देवेन्द्र रधुवंशी, नारायण सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तहसीलदार वैभव बेरागी, जनपद सीईओ सुरेश प्रजापति सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
राजस्व मंत्री श्री राजपूत ने ग्राम किटुआ में विकास यात्रा की शुरूवात संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर की।

 उन्होंने यहां अांगनवाडी भवन का भूमिपूजन और सामुदायिक स्वच्छता  परिसर का भूमिपूजन किया। ग्राम में प्रंधानमंत्री आवास योजना के तहत 329 आवासों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गांव में 37 और आवास स्वीकृत किए जायेगे। राजस्व मंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लोगां के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार ने किसानों को सम्मान दिया है। किसानों के खाते में हर साल 10 हजार रू. की राशि पहुंचाई जाती है।  केन्द्र सरकार द्वारा 6 हजार और 4 हजार रू. की राशि राज्य सरकार द्वारा दिए जाते है। आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है ताकि गरीबों पर बीमारी को बोझ न पडे और आयुष्मान योजना में 5 लाख रू. तक के इलाज की सुविधा दी जाती है। गरीबों को राशन का खाद्यान निशुल्क रूप से दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पेय जल के लिए ग्रांव में 26 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। अब हर घर तक पाईप लाईन पहुचेगी और टोंटी से हर घर में पेय जल मिलेगा। माताओं बहनों को हेडपंप और कुंए तक पानी के लिए नहीं जाना होगा।

विकास यात्रा कोलूआ पहुंची

 राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत विकासखंड राहतगढ के ग्राम कोलूआ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संपर्क किया और राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत होना चाहिए। महिलाएं ही परिवार की धुरी होती है। उनके हाथ में पैसा होना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना प्रारंभ कर रही है। इस योजना में महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार इस प्रकार एक साल में 12 हजार रू. की राशि दी जाएगी।
इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्री विनोद कपूर, विनोद ओसवाल, जवाहर सिंह ठाकुर,  बुंदेल सिंह, रामशरण राय, जमना प्रसाद, रघुवीर अहिरवार और ग्रामीणजन उपस्थित थे।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com