Editor: Vinod Arya | 94244 37885

लोक अदालत ने नगर निगम को 3 माह में नाली निर्माण के दिए आदेश

लोक अदालत ने  नगर निगम को 3 माह में  नाली निर्माण के दिए आदेश


सागर 22 फरवरी 2023: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंतर्गत संचालित लोकोपयोगी लोक अदालत में आवेदक श्री अरविन्द जैन एवं श्री सुधीर तिवारी द्वारा सत्यम नगर कालोनी में पक्की नाली निर्माण किये जाने हेतु आयुक्त, नगर निगम, सागर के विरूद्ध एक प्रकरण दायर किया गया ।जिसमें श्री मनीष भट्ट, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं श्री एच.एस. जायसवाल, कार्यपालन यंत्री की खण्डपीठ द्वारा अनावेदक आयुक्त, नगर निगम, को प्रस्तुत प्राक्कलन अनुसार नाली का निर्माण कार्य 03 माह की अवधि में पूर्ण करवाये जाने हेतु एवं उक्त स्थान पर गंदे पानी की सुनियोजित निकासी सुनिश्चित् किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
                                
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com