Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध▪️पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन और नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के खिलाफ लगे नारे▪️कांग्रेस कार्यालय के पास जलाया पुतला

सागर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध

▪️पूर्व मंत्री और  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश जैन और नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के खिलाफ लगे नारे
▪️कांग्रेस कार्यालय के पास जलाया पुतला


सागर,24 जनवरी 2023. सागर में बीते दिनों हुई शहर अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विरोध अब सड़कों पर आ गया है । शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुई उनका पुतला दहन किया ।वही कांग्रेसियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री  प्रकाश जैन के  मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पचौरी के नियुक्ति रोकने व  सागर शहर के स्थानीय व्यक्ति को अध्यक्ष बनने की मांग की है। इस्मोके पर कांग्रेस कार्यालय के पास पुतला जलाया।  प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहां की यदि हमारी बात नहीं मानी गई तो भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना देंगे।


कार्यवाहक अध्यक्ष गोवर्धन रैकवार ने कहां की राजकुमार पचौरी की नियुक्ति से पूरी जिला कांग्रेस असंतुष्ट है, हमें सागर शहर क्षेत्र से कोई भी सच्चा कांग्रेसी स्वीकार है लेकिन आलकमान के इस फैसले से असहमत और असंतुष्ट है।
जतिन चौकसे ने कहां की पचौरी भाजपा के एजेंट है उपचुनाव सुरखी में कांग्रेस की प्लानिग को गोविंद राजपूत तक इन्होंने ही पहुंचाया था, ऐसे व्यक्ति को हम अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करेंग।
       नारे लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता




कांग्रेस नेता हेमराज रजक ने कहां  पचौरी ग्रामीण कांग्रेस में कार्यवाहक अध्यक्ष थे उन्हे शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैसे बनाया गया सागर शहर के स्थानीय नेताओं में से किसी नियुक्ति पर हमें एतराज नहीं था।युवा कांग्रेस नेता निखिल चौकसे ने कहां अध्यक्ष पद की योग्यता जांचे बिना विज्ञापन बैनर पोस्टर वाले जनाधार विहीन व्यक्ति को आलाकमान ने हम पर थोपा है, पचौरी  ना तो स्थानीय है बल्कि भाजपा नेताओं के व्यापारिक साझेदार और संरक्षण प्राप्तकर्ता है। कांग्रेस को चुनावों में नुकसान पहुंचाते रहे है और अपराधिक प्रवत्ति के  है पचौरी ने कांग्रेस के लिए ना तो कोई सामाजिक व राजनैतिक लड़ाई लड़ी है, आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है।



इन नेताओ ने किया विरोध

विरोध करने वालों में वरिष्ठ नेता कार्यवाहक अध्यक्ष गोवर्धन रैकवार, शहर कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तम तायडे, कार्यवहक अध्यक्ष दीपक दुबे, मछुआ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीदास रैकवार, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष निखिल चौकसे, कांग्रेस नेता हेमराज रजक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन सोनी, कार्यवाह अध्यक्ष रसीद राइन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जतिन चौकसे, मकरोनिया पार्षद जित्तू खटीक, एवम पार्षद कमल मासाव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज लड़ियां, बूथ प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन केशरवानी, कांग्रेस नेता जयराम खटीक, कांग्रेस नेता ऋषभ जैन, धनसिंह अहिरवार, सन्ना भाईजान, ब्लॉक उपाध्यक्ष वीरेंद्र महावते, एनएसयूआई महाससिव अभिषेक अहिरवार, रोहित चौधरी, छात्र नेता शुभम तिवारी, नरेश राजा राय, सिकंदर राइन, सहित सैकड़ों  कांग्रेसी उपस्थित रहें।

अध्यक्ष के करीबी का विवाद

बताया जाता है कि नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पचोरी के एक करीबी मित्र और जतिन चौकसे का झगड़ा हुआ था। जिसके चलते इनका विवाद काफी दिनों से चल रहा है।



_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com