Editor: Vinod Arya | 94244 37885

एमपी में चुनाव लडेगी शिवसेना, संगठनात्मक तैयारी जारी : अशोक तिवारी, राष्ट्रीय संगठक शिवसेना

एमपी में चुनाव लडेगी शिवसेना, संगठनात्मक तैयारी जारी : अशोक तिवारी, राष्ट्रीय संगठक शिवसेना



सागर,21 जनवरी 2023.  शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने कहा है कि शिवसेना महाराष्ट्र के बाहर दूसरे  राज्यों में  भी संगठन का  तेजी से विस्तार कर रही है। इसी के  तहत वे एमपी के 5 दिन को दौरे पर है। इस दौरान शिवसेना की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराया जा रहा है। 
अशोक तिवारी ने आज सागर प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  32 साल शिवसेना का बीजेपी से गठबंधन रहा। हमने दूसरे राज्यों में विस्तार उस तरह से नही किया।  बदली  दौर में संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है। 
उन्होंने कहा कि  एमपी सहित जिन  राज्यों में चुनाव होने वाले है। वहा पर संगठन ने  गतिविधियां बढ़ा दी है। जिन विधानसभा क्षेत्रों में शिवसेना मजबूत होगी । उन क्षेत्रों में चुनाव लडेगी। 
राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने कहा कि  पार्टी महंगाई, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। प्रदेश में हालात खराब है। युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है। किसान खाद बीज के लिए परेशान है।संविदा कर्मचारियों की हालत बदतर  बनी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास नहीं विनाश कर रही है। सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी है। सिर्फ नितिन गडकरी ही कुछ कर रहे है। उन्होंने बागेश्वर धाम के  मामले  पर कहा कि  हम बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के साथ है। वे हिंदू धर्म की बात करते है। उन पर नागपुर की जिस संस्था नेआरोप लगाए है। वह संस्था सिरफिरे लोगो की है। इस मौके पर उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी सही अन्य नेता मोजूद थे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com