Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग▪️11 साल बाद हटी अध्यक्ष रेखा चौधरी

SAGAR : शहर कांग्रेस अध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी भंग
▪️11 साल बाद हटी अध्यक्ष रेखा चौधरी


सागर। कांग्रेस हाईकमान ने सागर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने करीब 11 साल से अध्यक्ष पद पर थी। उनको हटाए जाने की लम्बे समय से कोशिश चल रही थी। इस आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी कर दी है। 


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने एक पत्र जारी किया। इसके मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  श्री कमलनाथेजी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष पद सहित समस्त शहर कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।

11 साल रही रेखा चौधरी अध्यक्ष

शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी करीब 11 साल अध्यक्ष रही । काफी लंबे कार्यकाल में उनको हटाने भी खूब प्रयास किए गए। उनके हटने के बाद नए अध्यक्ष की दावेदारी के लिए कांग्रेस में लाबिंग शुरू हो गई है। पिछले कुछ महीने में अनेक नेता कमलनाथ से मिल चुके है। विधानसभा चुनाव 23 के मद्देनजर पार्टी अध्यक्ष की भूमिका अहम होगी। 

मेने सभी से मिलकर अध्यक्ष पद का दायित्व निभाया : रेखा चौधरी

एक दशक से  अध्यक्ष रही रेखा चौधरी ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया मेने पूरी मेहनत और लगन से निभाया। अभी पार्टीजनों का साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया है। पार्टी हाईकमान जिसे भी अध्यक्ष बनाएगी उनका साथ  निभाऊंगी। एसएन कांग्रेस मुझे आगे भी जो  दायित्व सौंपेगी उसको निभाऊंगी। 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com