Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : बड़ी माँ निकली लापता बच्ची की कातिल, पारिवारिक कलह के चलते की ह्त्या

SAGAR : बड़ी माँ निकली लापता बच्ची की कातिल,  पारिवारिक कलह के चलते की ह्त्या



सागर। मानवीय सम्वेदनाओं को तोडने का एक मामला एमपी के सागर जिले में सामने आया है। इसमें पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपनी चार साल की मासूम भतीजी  की गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश की जमीन में दफन कर दिया। 

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के टिकीटोरिया में  कल शुक्रवार की सुबह मनोज भदौरियाकी  4 साल की बेटी ईश्वरी लापता हो गई। वह घर के पास ही खेल रही थी। इसके बाद पुलिस में इसकी सूचना दी गई। पुलिसने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान  उसकी बड़ी मां पर शक हुआ। पारिवारिक कलह का मामला सामने आया।मनोज का अपनी भाभी श्री मति सुनीता तारासिंह भदिरिया से घरेलू झगड़ा था।पूछताछ में उसकी सुनीता ने बच्ची को गला दबाकर मारने की बात कबूल ली। 
SDOP अशोक चैरसिया के  मुताबिक कुछ समय पहले भी उसी महिला के द्वारा बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई थी जिसके बाद पुलिस का संदेह महिला पर गया और महिला से पूछताछ की गई जिसके बाद बच्ची की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सका महिला ने बच्ची को गला दबाकर मार कर घर के पास एक झोपड़ी में दफन कर दिया था पुलिस द्वारा जब तलाशी ली गई तो वह झोपड़ी में मृत पाई गई तथा उसे जमीन के नीचे गाड़ दिया गया था।पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com