Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : डीआरओ करेंगे कांग्रेस शहर अध्यक्ष का चुनाव, जयकरण चौधरी को सर्वसम्मति से निर्णय लेने किया अधिकृत , अध्यक्ष पद के दावेदारों से की वन टू वन चर्चा

SAGAR : डीआरओ करेंगे कांग्रेस शहर अध्यक्ष का चुनाव, जयकरण चौधरी को सर्वसम्मति से निर्णय लेने किया अधिकृत , अध्यक्ष पद के दावेदारों से की वन टू वन चर्चा

सागर। संगठन चुनाव को लेकर आयोजित की गई शहर- जिला कांग्रेस की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयकरण चौधरी को नए अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया है। यह निर्णय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयकरण चौधरी ने बैठक के बाद विभिन्न नेताओं पदाधिकारियों और अध्यक्ष पद के दावेदारों से वन टू वन चर्चा कर उनके विचार जाने।


केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किए गए सागर के जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयकरण चौधरी ने सागर पहुंचकर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके साथ पहुंचे राजगढ़ जिले के डीआरओ श्री प्रमोद त्यागी का सूत की माला पुष्पगुच्छ तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।


 संगठन चुनाव की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को नेतृत्व चुनने और नेतृत्व करने का समान रूप से अधिकार प्रदान करती है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में भाजपा और इसकी सरकार से जनहित की लड़ाई लड़ने के लिए जिला - शहर अध्यक्ष के सर्व सम्मत रूप से एक मजबूत नाम तय करने का आव्हान उपस्थित कांग्रेसजनों से किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जयकरण चौधरी के इस प्रस्ताव का सभी कांग्रेसजनों ने हाथ उठाकर समर्थन किया और सर्वसम्मति से उन्हें निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। प्रमोद त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल मंत्र आपसी सद्भाव और प्रेम है और इसी मूल मंत्र से संगठन के चुनाव भी संपन्न होना चाहिए।




अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र सिंह मुहासा ने  आशा व्यक्त की है की इन चुनावों के बाद पार्टी संगठन और अधिक मजबूती और सक्रियता के साथ उभर कर सामने आएगा। जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू भैया ने निर्वाचन में भाग ले रहे सभी कांग्रेसजनों का स्वागत किया। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


इस मौके पर त्रिलोकी कटारे, अमितरामजी दुबे ,राजकुमार पचोरी, मुकुल पुरोहित, रामकुमार पचोरी, सिंटू कटारे, पप्पू गुप्ता,  जगदीश यादव, रमाकांत यादव,सुरेंद्र चोबे,ओंकार साहू, बब्बू यादव, राकेश राय, चक्रेश सिंहई,   दीपक राजोरिया,  महेश जाटव, अनिल सोनी आदि मोजूद रहे। 




तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट


इंस्टाग्राम

                      
                                     
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com