Editor: Vinod Arya | 94244 37885

आम आदमी पार्टी के मिशन 2023 की शुरुआत बुन्देलखण्ड की धरा से : पंकज सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष★ सागर में किया सम्भागीय आयोजन

आम आदमी पार्टी के मिशन 2023 की शुरुआत बुन्देलखण्ड की धरा से , सागर में किया बड़ा आयोजन


सागर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की सक्रियता शुरू हो गई। आज सागर में आप का पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी प्रभारी मुकेश गोयल,विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह,अतिथि प्रदेश संगठन सचिव मुकेश जायसवाल एवं  बरिष्ठ आप नेता अक्षय हुंका के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश संगठन  सचिव  एवं ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेंद्र जैन ने की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी मुकेश गोयल जी ने बताया कि मध्यप्रदेश के सभी संभाग में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद  कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है जिसकी शुरुआत सागर बुन्देलखण्ड से की जा रही है इसके बाद जिला स्तर,विधान सभा स्तर, ग्राम स्तर एवं बूथ स्तर पर पूरे मध्यप्रदेश में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड की धरा से आम आदमी पार्टी ने मिशन 2023 का आगाज़ किया है।इसके बाद सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
प्रदेश संगठन सचिव मुकेश जायसवाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार तेज़ी हो रहा है।
प्रदेश संगठन सचिव एवं ज़ोन प्रभारी डॉ धरणेंद्र जैन ने बताया बुन्देलखण्ड में तीसरे विकल्प की आहट स्पष्ट सुनाई दे रही है।
दिल्ली से आये सूरज गुप्ता ने बताया कार्यकर्ता मैपिंग कैसे करनी है इसके बारे में ट्रेनिंग दी और संगठन निर्माण  की प्रक्रिया को समझाया।

संवाद कार्यक्रम में निवाड़ी,छतरपुर,टीकमगढ़,दमोह, पन्ना और सागर जिले से पांच सौ से अधिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में श्री मुकेश गोयल प्रदेश प्रभारी, पंकज सिंह प्रदेश अध्यक्ष,मुकेश जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री,डॉ धरणेंद्र जैन प्रदेश संगठन सचिव एवं ज़ोन प्रभारी, धर्मेंद्र तोमर दिल्ली,सूरज गुप्ता दिल्ली,अक्षय हुंका भोपाल,श्याम वर्मा भोपाल,गोपाल सिंह जिला अध्यक्ष निवाड़ी,ब्रजकिशोर पटेरिया जिला अध्यक्ष छतरपुर,सुनील राय जिला अध्यक्ष दमोह,श्रीमती अंजलि यादव जी,सागर जिला सागर अध्यक्ष रामदास राज,के के प्रजापति,अभिषेक अहिवार , धनीराम गुप्ता , पुष्पेन्द्र सिंह दांगी ,  बदन अहिरवार , हृदेश  पाटकर , सनमान सिंह राजपूत , सावित्री पटेल , राजेश पटेल , रश्मि पाटकर , हेमलता अहिरवार ,  राहुल अहिरवार , अनिल अहिरवार , राकेश चौरसिया , प्रवीण अहिरवार , अभिषेक ठाकुर , सहित सभी कार्यकर्ता शामिल थे ।


Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com