Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: शराब के अवैध अहातों पर आबकारी पुलिस की दबिश, छह पर मामले दर्ज

SAGAR: शराब के अवैध अहातों पर आबकारी पुलिस की दबिश, छह पर मामले दर्ज


सागर। सागर जिले में शराब के  अवैध अहाते चलाने की जमकर शिकायते आ रही थी। आज कलेक्टर दीपक आर्य के निःर्देश पर आबकारी विभाग ने छापामार कार्यवाई की। यहां अवैध रूप से शराब पिलाते लोग मिले। ऐसे अहातों को बन्दकर मामले दर्ज किए गए।



प्राप्त जानकारी के अनुसार आज  कलेक्टर सागर श्री दीपक आर्य के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी. पी. सांवले के मार्गदर्शन में सागर शहर अंतर्गत   सिविल लाइन, मकरोनिया, कटरा, जवाहरगंज, बड़ा बाजार, गुजराती बाजार क्षेत्रों  में  अहातों के रूप में संचालित होटल ,रेस्टोरेंट एवं ढाबों  पर दबिश दी गयी  एवं ऐंसे अवैध रूप से मदिरापान करा रहे अहातों को बंद कराया गया एवं उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम  1915 के तहत कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये छह गए। 

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रोशनी उरेती, शैलेन्द्र सिंह मार्को ,मुख्य आरक्षक के पी नामदेव, मदन यादव आरक्षक संगीता गुर्जर ,प्रदीप सेन शामिल रहे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com