Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नगर पालिका मकरोनिया में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन★ नगर पालिका में भ्रष्टाचारियो के बोलवाला: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

नगर पालिका मकरोनिया में व्याप्त अनियमितताओं  को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
★ नगर पालिका में भ्रष्टाचारियो के बोलवाला: पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी 
सागर /  नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया, युवा कॉंग्रेस नरयावली, मकरोनिया नगर के तत्वाधान में कांग्रेसियों मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में मकरोनिया नगर पालिका में व्याप्त अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार और आमजनों की विभिन्न बुनियादों समस्याओं को लेकर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मकरोनिया चौराहे से जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुये नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर एस.डी.एम व नगर पालिका प्रशासक श्रीमती सपना त्रिपाठी को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा कर तय समय सीमा में आमजनों की बुनियादी समस्याओं का निराकरण करने की पुरजोर की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शन में पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुये कहा कि सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार का असली चहरा नगर पालिका मकरोनिया में व्याप्त अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार और  विभिन्न बुनियादों समस्याओं से उजागर होता हैं।

 उन्होंने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचारियों का इस कदर बोलवाला हैं कि चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, सामग्री खरीदी आदि में बड़े स्तर पर अनियमितताए वरती जाकर चहेतों को उपकृत किया गया हैं। श्री चौधरी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के लोग पानी की भीषण समस्या, अघोषित बिजली कटौती, राशन पर्ची, राशन,पेंशन आदि समस्याओं से जूझ रहे है जिमकी ओर किसी का ध्यान नही है।



 जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और मकरोनिया नगर पालिका में व्याप्त अनियमित्ताओं, भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा  आमजनों की विभिन्न बुनियादों समस्याओं को लेकर लगातार आन्दोलनरत रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुन्देला, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय रोहिदास आदि ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यपणाली के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान ने किया।

ओरछा : श्री राम महोत्सव 2022 :16 मई से 24 मई तक ★ श्री राजा राम जी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 9 दिवसीय महोत्सव, ★ कला संस्क्रति का अदभुत होगा समन्वयबुन्देलखण्ड के कला संस्कृति से जुड़े लोगों का होगा सम्मान,★ बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष व फ़िल्म कलाकार राजा बुंदेला जुटे तैयारियों में ★ एमपी के सीएम शिवराज सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ , फ़िल्म कलाकार अरुण गोविल, नीतीश भारद्वाज सहित अनेक हस्तियां करेंगी शिरकत

प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने, जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी, एड. राजेश दुबे, आर. आर. पारासर, दीपक दुबे, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, राकेश राय,सुरेन्द्र चौबे, श्रीमाती शारदा बाई खटीक, विजय साहू,सिंटू कटारे, जतिन चौकसे,  शरद राजा सेन, राहुल चौबे,अभिषेक गौर, राजेश उपाध्याय, रामकुमार पचौरी,राजू डिस्क, कलु गोविन्द पटेल, अनिल कुर्मी, मुकेश खटीक, राकेश यादव, कमल जैन, अमोल सिंह, अरविंद मिश्रा,बद्री प्रसाद शुक्ला, निर्वाण सिंह, सुरेन्द्र करोसिया, सन्दीप चौधरी, कार्तिकेय रोहण, जितेंद्र चौधरी, एड बी. डी. पटेल,ठाकुर दास कोरी,अमोल सिंह राजपूत,बलराम साहू, लोकेश तिवारी, रोहित वर्मा, अंजुल शुक्ला,अभय सिंह,पप्पू सेन,महेश सेन, मदन सेन, महेश बैल्डिंग, प्रमोद मिश्रा,महेंद्र यादव, प्रकाश अहिरवार, मुल्ले चौधरी, अविनाश खरे, धर्मेन्द्र रजक, वीरेन्द्र वर्मा ,दिनेश गौर, बिहारी कुर्मी, दीपक कुर्मी, सुभाष रोहित,दुर्गेश अहिरवार, सूरज पंडित,पुष्पेन्द्र कुर्मी, जित्तू खटीक, दीपक लोधी,कोमल लोधी, सौरभ लोधी, पूरन कुर्मी, कल्याण अहिरवार, चंदन रैदास, संदीप वर्मा, धर्मेन्द्र रजक, रेवाराम रजक, धीरज खरे, प्रिंस राजपूत, प्रेम अहिरवार, मोहन अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, अफजल खान,आनंद अहिरवार, कोमल सिंह लोधी, अमित कुशवाहा, राहुल वर्मा, एम्पायर मासाब, सुनील लारिया, विनोद रजक, एम. आई खान,नियाज अहमद, जित्तू अहिरवार, अभिषेक तिवारी, प्रीतम अहिरवार, कमलेश बाल्मीकि, अजय अहिरवार, राजू साहनी, हरप्रसाद अहिरवार, राजेन्द्र साहनी,रघुनाथ अहिरवार, कपूर अहिरवार, आशुतोष दुबे, दीपक अहिरवार, अजय आपे,मूरत सिंह, केशव चौधरी,पुष्पेन्द्र अहिरवार, लट्टू अहिरवार, भरत अहिरवार, भूपेन्द्र अहिरवार, मुन्ना अहिरवार, महेश अहिरवार, कमलेश अहिरवार आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com