Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली जन जागरण पदयात्रा

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली जन जागरण पदयात्रा


सागर।  देश में बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी और गिरती हुई अर्थव्यवस्था के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी  ने जन जागरण पदयात्रा निकालकर पेट्रोल डीजल की कीमतों को कम करने और रसोई गैस की सब्सिडी फिर से शुरू करने की मांग केंद्र सरकार से की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर की जनता के भावनात्मक शोषण का आरोपी सरकार पर लगाया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति रही।
                      शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाई जा रही जन जागरण पदयात्रा झांसी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर गुरु गोविंद सिंह वार्ड मंसाराम चौराहा गणेश चौक मोमिनपुरा विट्ठल नगर वार्ड तुलसी नगर भगवान गंज होते हुए अंबेडकर चौक पर जनसभा के साथ समाप्त हुई। क्षेत्रीय पार्षद महेश जाटव द्वारा आयोजित आज की इस  पदयात्रा के रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन किया गया। इन सभाओं को जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद महेश जाटव मुकुल पुरोहित राहुल चौबे विजय साहू सुनील ठाकुर निखिल चौकसे आदि ने भी संबोधित किया संचालन सिंटू कटारे तथा आभार धर्मेंद्र चौधरी ने व्यक्त किया।
               जन जागरण पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय 350 रु में मिलने वाली रसोई गैस 925 रु में मिल रही है। इसकी सब्सिडी भी भाजपा की मोदी सरकार ने खत्म कर दी है। इसी तरह पेट्रोल और डीजल भी हमारे यहां देशभर में सबसे महंगा मिल रहा है जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी आई है खाने का तेल और अनाज की बढ़ती कीमतों में भी आम जनता को कोई राहत नहीं है आम गरीब मजदूर और नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है।
              उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिले का प्रशासन स्मार्ट सिटी के नाम पर यहां की जनता का भावनात्मक शोषण कर रहा है। विकास तथा निर्माण कार्यों की आड़ में अधिकारी मंत्री और ठेकेदार अपनी तिजोरीरियां भर रहे हैं। वही शहर की जनता दलदल और मैदान बन चुके सागर के तालाब व गड्ढों और धूल से भरी  बदहाल सड़कों पर जीने को मजबूर हैं। 

जन जागरण पदयात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने जितेंद्र सिंह चावला प्रदीप गुप्ता अतुल नेमा रामकुमार पचौरी ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी गुरमीत सिंह इल्ले दीनदयाल तिवारी लीलाधर सूर्यवंशी प्रमिला राजपूत किरणलता सोनी हेमकुमारी कुर्मी गोल्डी केसरवानी प्रदीप पांडे आनंद हेला पवन केसरवानी वीरेंद्र महावते देवेंद्र महावते रितेश रोहित आनंद हार कल्लू गुप्ता चक्रेश रोहित अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर सुनील ठाकुर अलीम खान तज्जू सुनील पावा कल्लू पटेल प्रदीप जैन कुल्फी राहुल जाटव सोनू वाल्मीकि साजिद राइन आदिल राईन उत्तमराव तावडे बंटी कोरी नितिन पचौरी वसीम खान गब्बर पठान मजहर भाई निखिल जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और क्षेत्रीय जनता ने हिस्सा लिया।
           
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com