Editor: Vinod Arya | 94244 37885

नैतिक चौधरी पुनः बने NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक

 नैतिक चौधरी पुनः बने NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक

सागर। ।कांग्रेस कमेटी की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनः विस्तार हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के सागर जिले से एनएसयूआई के पहले राष्ट्रीय पदाधिकारी नैतिक चौधरी को पुनः राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई ।नैतिक चौधरी एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर के करीबी माने जाते हैं। गौरतलब है कि पिछले 2 वर्षों से चौधरी एनएसयूआई के संगठन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं पूर्व में उनके पास छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय का प्रभार भी था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया पूरे सागर से नैतिक चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनः नियुक्त होने पर संगठन और कांग्रेस में हर्ष का माहौल है उनकी नियुक्ति पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारी और सागर जिले के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाइयां दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive